"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

अंबरनाथ में 323, बदलापुर में 292 और कल्याण में 1397 कोरोना ग्रस्त

* अंबरनाथ व बदलापुर में आज 19-19 बाधित मिले
* कल्याण में 71 व ठाणे में आज 124 कोरोना बाधित 
अंबरनाथ-बदलापुर। युसूफ शेख
  अंबरनाथ और बदलापुर में आज शनिवार को 19-19 कोरोना बाधित मिले हैं। कुछ दिनों पूर्व तक बदलापुर में कोरोना के मरीज ज्यादा थे लेकिन एक दिन 73 बाधितों के मिलने से अंबरनाथ में बदलापुर से भी ज्यादा मरीज हो गए हैं। शनिवार को अंबरनाथ में कुल 323 मरीज हो गए हैं तो बदलापुर में 292 मरीज हैं। अंबरनाथ में आज शहर पश्चिम में पनवेलकर गार्डन, दीपक नगर, कमलाकर नगर, शिवनगर से 1-1, चिंचपाड़ा पाटील कालोनी से 4, खुंटवली भवानी चौक, वांद्रापाड़ा से 2-2, शिवधाम काम्पलेक्स शहर पूर्व से दो, बी कैबिन रोड, वडवली सेक्शन, रिलायंस रेसीडेंसी से 1-1 बाधित मिले हैं। आज सिटी अस्पताल से 4 बाधित ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। आज 45 रिपोर्ट आयी है जिसमें 26 नेगेटिव और 19 पाॅजिटीव रोगी हैं। अंबरनाथ में 1262 स्वेब कलेक्शन किए गए हैं। 133 रिपोर्ट की प्रतिक्षा है। 7 की मौत हो गई है। 191 एक्टीव मरीज हैं, 125 ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। 
  बदलापुर में 292 कुल संख्या में से 131 एक्टिव रोगी हैं 152 लोग ठीक हुए हैं। यहां आज तक 70 वर्षीय पुरुष की मौत हो गई है। मृतकों की संख्या 9 हो गई है। आज तक यहां पर 602 स्वेब कलेक्शन हुए हैं। 22 के रिपोर्ट की प्रतिक्षा है। 152 ठीक हुए हैं। यहां पर ज्यादातर मरीज बाधित व्यक्ति के संपर्क में आने से मिले हैं। अंबरनाथ का भी यही हाल है।
  कल्याण डोंबिवली मनपा क्षेत्र में शनिवार को 71 नए कोरोना मरीज मिले हैं। जिससे यहां कोरोना बाधितों की संख्या अब 1397 हो गई है। यहां पर 662 कोरोना मुक्त हो चुके हैं जबकि 37 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। वहीं 698 एक्टिव मरीजों का ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
   ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र में कोरोना ग्रस्त मरीजों की संख्या 3919 है जो जिले में सबसे अधिक है। यहां पर 113 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 1750 कोरोना मुक्त होकर घर चले गए हैं। 2056 एक्टिव मरीजों का ईलाज अस्पतालों में चल रहा है। आज 124 नए मरीज मिले हैँ।

[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.