"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

अंबरनाथ में 392, बदलापुर में 326 व कल्याण-डोंबिवली में 1495 कोरोना ग्रस्त

अंबरनाथ। युसूफ शेख
अंबरनाथ में सोमवार को 36 नए मरीज मिले हैं यहां कुल संख्या 392 हो गई है। शास्त्रीनगर निवासी एक 65 वर्षीय महिला की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 8 हो गई है। 251 एक्टिव मरीज हैं। सोमवार को जो बाधित मिले हैं वह बाधित व्यक्ति के संपर्क में आए हुए लोग ही हैं। शंकर हाईट्स कोहोजगांव कोरोना का नया हॉटस्पॉट बन गया है यहां से सात बाधित मिले हैं। शहर पूर्व के मोतीराम पार्क बी कैबिन से चार, बी कैबिन मातृपूजा बिल्डिंग से तीन, महाराष्ट्र हाउंसिंग बोर्ड से तीन संक्रमित मिले हैं। सोमवार को सिटी अस्पताल से तीन को डिस्चार्ज दिया गया है। अब तक 133 लोग ठीक हुए हैं। 650 को क्वारनटाईन किया गया है। 63 की स्वेब रिपोर्ट आयी है जिसमें 27 नेगेटिव और 36 पॉजिटीव हैं। सोमवार को 31 लोगों के स्वेब कलेक्शन लिए गए हैं। शहर में कोरोना बाधितों की संख्या 400 का आकड़ा जल्द पार कर लेगी ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है।
बदलापुर में सोमवार को 17 संक्रमित पाए गए हैं यहां कुल संख्या 326 हो गई है। मृतकों की संख्या यहां 9 है। यहां पर चार ऐसा बाधित पाए गए हैं जो नायर अस्पताल में किसी दूसरी बीमारी का उपचार ले रहे थे। ये चारों नायर अस्पताल से बाधित हुए हैं। 161 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए हैँ। यहां पर 156 एक्टिव बाधित बताए गए हैं।
कल्याण। कल्याण डोम्बिवली मनपा में सोमवार को 67 मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1495 तक जा पहुची है इनमें 629 मरीजो का उपचार चल रहा है तो वही 819 लोग डिस्चार्ज हो चुके है वही आज भी दो लोगों की मौत भी हो गयी अब तक कुल 42 लोग इस बीमारी के शिकार हो चुके है। कल डोम्बिवली पश्चिम में 5 पुरुष(1की मौत) व 10 महिला, डोम्बिवली पूर्व में 11 पुरुष व 9 महिला, कल्याण पश्चिम में 4 पुरूष व 7 महिला, कल्याण पूर्व में 5 पुरुष(1की मौत) व 2 महिला, मांडा -टिटवाला के 4 पुरुष व 3 महिला, पिसवली में 2 पुरुष व 2 महिला, अंबिवली में 2 पुरुष व 1महिला,  कोरोना संक्रमित पाये गए है। इस नए आंकड़े के बाद अब तक कल्याण पूर्व में 487, कल्याण पश्चिम में 289, डोंबिवली पूर्व में 320, डोंबिवली पश्चिम में 257, मांडा टिटवाळा में 84, अंबिवाली में 37, शहद में 7, ठाकुर्ली में 10 तथा पिसवली में 4 मरीज कोरोना से संक्रमित पाये जा चुके है ।
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.