"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

उल्हासनगर में मिले 52 नए मरीज, अब तक कुल 679 ग्रस्त

* कोरोना मुक्त 325 * एक्टिव मरीज 330 
  उल्हासनगर। बुधवार को शहर में कोरोना के 52 नए मरीज मिलने की जानकारी महानगरपालिका द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है। जिससे शहर में अब तक कोरोना ग्रस्त मरीजों की संख्या 679 हो गई है जिनमें से 325 कोरोना मुक्त होकर घर लौट गए हैं वहीं 24 मरीजों की मौत हुई है। 325 मरीजों का ईलाज अभी भी विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर के कोविड अस्पतालों में मरीजों को अभी भी जेल से बदत्तर खाने व पीने की शिकायत लोग कर रहे हैं। मरीजों से मोबाईल फोन इस कारण छीन लिया गया है ताकि यह शिकायतें अब लोगों तक नहीं पहुंच सके। प्रशासन की लापरवाही से साफ-सफाई का भी अभाव है। 
मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में 52 नए मरीज मिले हैं वो इस प्रकार हैं:-
उल्हासनगर-1 से:- गोल मैदान परिसर से 2 व 2 अन्य क्षेत्र से
उल्हासनगर-2 से:- रमाबाई आंबेडकर नगर से 9 एक की मौत का समावेश है।
उल्हासनगर-3 से:- आनंद नगर से 17, सम्राट अशोक नगर से 2, ब्राह्मणपाड़ा से 2, चोपड़ा कोर्ट से 1, ममता नगर दत्त मंदिर से 1,गौतमवाड़ी-7, 
उल्हासनगर-4 से:- अम्रपाली नगर से 1, सुभाष टेकडी से 1
उल्हासनगर-5 से:- राहुल नगर, संभाजी चौक से 2, साईकृपा नगर से 1, गायकवाड़ पाड़ा 1, आर्शिवाद अस्पताल से 1 तथा 2 अन्य क्षेत्र से मरीज मिले हैं।
इन सभी मरीजों को उपचार हेतु कोविड अस्पताल में रखा गया है। बुधवार को 11 रोगी कोरोना मुक्त होकर घर लौटे हैं। 
उल्हासनगर-4 के कोविड अस्पताल में 69 मरीज हैं जबकि कामगार अस्पताल में 68, आंबेडकर अभ्यासिका में 130, टेऊराम कोविड सेंटर में 11, सायन मुंबई में 1, ठाणे में 4, कल्याण-डोंबिवली में 3, भिवंडी में 1, मुंबई में 1, रिलायंस वाशी में 8 और सेंट्रल पार्क में 29 मरीज अपना ईलाज करवा रहे हैं। इन मरीजों का रख रखाव सरकारी व निजी डॉक्टर कर रहे हैं। सेंट्रल पार्क में निजी तौर पर ईलाज किया जा रहा है। सूत्रों ने खबर दी है कि यहां करीब 4000 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से एक मरीज का ईलाज खान-पान के साथ निजी डॉक्टर द्वारा हो रहा है। 330 एक्टिव मरीजों में 18 मरीज आयसीयु में हैं, 7 मरीज ऑक्सीजन पर हैं 167 मरीजों में कोविड के लक्ष्ण कम हैं जबकि 138 मरीजों में कोविड के लक्ष्ण अधिक बताए गए हैं।
ठाणे जिले की विस्तृत खबरें पढऩे के लिए आपका पसंदीदा अखबार हिन्दी दैनिक उल्हास विकास अब हर स्टॉल पर उपलब्ध


Labels: ,
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.