"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

लाॅकडाऊन के बावजूद उल्हासनगर व अंबरनाथ में कोरोना नियंत्रण से बाहर

* उल्हासनगर में नए मरीज 164एक्टिव मरीज 1444
कोरोना मुक्त 1919, मृत्यु 61, कुल संख्या 3424

* अंबरनाथ में नए मरीज 50एक्टिव मरीज 428
कोरोना मुक्त 1926मृत्यु 74, कुल संख्या 2428

* बदलापुर में नए मरीज 36, एक्टिव मरीज 602
कोरोना मुक्त 572, मृत्यु 20, कुल संख्या 1194

* कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 580एक्टिव मरीज 5219
कोरोना मुक्त 5548, मृत्यु 164, कुल संख्या 10,931
उल्हासनगर में आक्सीजन व वेंटीलेटर 
न मिलने से मृतकों का ग्राफ बढ़ा
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में गुरुवार को 164 मरीज मिले हैं। जिससे शहर में कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 3424 हो गई है। आज शहर में तीन कोरोना ग्रस्त मरीजों मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या अब 61 हो गई है। शहर में अभी भी लोग ईलाज के लिए दर-दर भटक रहे हैं। आक्सीजन व वेंटीलेटर नहीं मिलने के कारण लोगों की जानें जा रही है। आज 116 कोरोना मरीज डिस्चार्ज होने के बाद कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या अब 1919 हो गई है। अब 1444 एक्टिव मरीजों का ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। शहर में बेडों और स्टाॅफ की कमी के कारण होम आयसोलेशन पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। शहर में कुल 401 मरीज घरों में अपना ईलाज ले रहे हैं। फाल्वर लाईन के पास आंबेडकर लायब्ररी में बनाए गए कोविड सेंटर से मरीजों द्वारा वीडियो के जरिए प्रशासन के व्यवस्था की शिकायतें शहर तक पहुंचाई जा रही है। मनपा आयुक्त से मांग की गई है कि बिना कोरोना रिपोर्ट के सीरीयस मरीजों को आक्सीजन व वेंटीलेटर तुरंत मुहैया कराया जाए ताकि शहर में मृतकों के बढ़ते ग्राफ को रोका जा सके। वहीं लाॅकडाऊन के एक सप्ताह के बाद भी शहर में कोरोना नियंत्रण में न आने से लोगों पर आर्थिक संकट अब मंडरा रहा है।
शहर के नेता हो रहे कोरोना मुक्त
उल्हासनगर शहर के कई नेता कोरोना पाॅजिटीव के चलते पिछले कई दिनों से अपना ईलाज करवा रहे थे जिसमें राकांपा नेता भारत गंगोत्री, स्थायी समिती सभापति राजेश वधरिया, नगरसेवक मनोज लासी कोरोना मुक्त होकर घर वापस आ गए हैं। विधायक कुमार आयलानी व उपमहापौर भगवान भालेराव की तबीयत भी अभी ठीक बताई गई है वो भी जल्द ही शहर में वापस आएंगे। सभी कोरोना मुक्त हुए नेताओं ने शहरवासियों को संदेश दिया है कि बीमारी से बचने के लिए घरों में ही रहें। कई अन्य नगरसेवकों का ईलाज अभी भी चल रहा है।
अंबरनाथ में दो दिनों में आठ की कोरोना से मौत
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में गुरुवार को 50 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं। आज तक कुल मरीजों की संख्या 2428 हो गई है। गुरुवार को शहर में कोरोना से चार की मौत हुई है। मृतकों की संख्या अब 74 हो गई है। बुधवार को भी चार की मृत्यु हुई थी। दो दिनों में आठ लोगों की मौत ने शहर को हिलाकर रख दिया है। कोरोना से लोग डरे सहमे हुए हैं। शहर में रोजोना इतने लोग क्यों और किस कारण से मर रहे हैं। उस पर उपाययोजना जरूरी हो गई है। मृतकों के परिवार जनों का आरोप ये है कि आक्सीजन के सही समय पर ना मिलने के कारण मौतें हो रही हैं। एक ओर जहां मौत ज्यादा हो रही है तो ठीक होने वालों की संख्या भी बहुत ज्यादा है। आज तक 1926 बाधित ठीक होकर घर गए हैं। आज 57 लोग ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। एक्टिव मरीज 428 हैं। शहर पूर्व से कोरोना मरीजों की संख्या ज्यादा बढ़ने की खबर है। आज 50 पाॅजिटीव में पूर्व में 37 और पश्चिम से 13 है। आज तक कुल 4320 लोगों की कोविड जांच की गई है। आज 87 की जांच की गई है। 155 लोगों की जांच रिपोर्ट आना शेष है।
बदलापुर। कुलगांव बदलापुर नपा में गुरुवार को 36 कोरोना के नए बाधित मिले हैं। यहां पर कुल संख्या 1194 हो गई है। गुरुवार को एक 26 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई है। यहां पर मृतकों की कुल संख्या 20 हो गई है। उपचार 602 पर शुरु है। जोकि विभिन्न अस्पतालों में दाखिल है। ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए व्यक्ति 572 है। बाधित व्यक्तियों के संपर्क में ज्यादा रोगी मिले रहे हैं। गंभीर मरीजों को ठाणे के सिविल अस्पताल में भेजा जा रहा है। बदलापुर सोनिवली अस्पताल में 282 मरीज अपना उपचार करवा रहे हैं। यहां पर घर में क्वारनटाईन किए गए लोग 2187 हैं। आज तक 2141 स्वेब कलेक्शन किए गए हैं। 113 रिपोर्ट की प्रतिक्षा की जा रही है।
अंबरनाथ के पान टपरी व सिगरेट विक्रेता 
पर क्राईम ब्रांच ने अपराध दर्ज किया
अंबरनाथ। उल्हासनगर अपराध शाखा पुलिस ने अंबरनाथ के पान टपरी और एक बिडी सिगरेट विक्रेता दुकानदार पर कोविड 19 नियमों का उल्लंघन एवं तंबाकू जाहिरात प्रतिबंध के अनुसार अंबरनाथ पुलिस स्टेशन में अपराध दर्ज कराया है। राजकुमार रामदिन चौरसिया(45), शिवकुमार चौरसीया(43) और रामनाराय़ण मिश्रा (58) पर अपराध दर्ज किया गया है। तीनों आरोप है कि इन्होंने सिगरेट, बिडी व सुंगधित तंबाकू 26,298 रुपयों का प्रतिबंधित माल बेचने के लिए अपने पास रखा था। मा.पु.आयु. ठाणे के मनाई आदेश और अन्न सुरक्षा आयुक्त अन्न व औषध प्रशासन अधिसूचना का उल्लंघन करके अपराध किया है। राजकुमार और शिवकुमार चौरसिया दोनों शहर पूर्व निवासी है और पान टपरी चलाते हैं। तीसरा आरोपी रामनारायण मिश्रा(43) बिडी सिगरेट का धंधा शहर पश्चिम के मेठलनगर में करता है। तीनों पर कोविड 19 उपाय योजना नियम, आपत्ती व्यवस्थापन अधिनियम कलम व सिगरेट इतर तंबाकू उत्पादन जाहीरात प्रतिबंध और व्यापार पुरवठा व वितरण नियम के अलावा महाराष्ट्र पोलिस कायदा कलम 37(3)135 के अनुसार अपराध दर्ज किया गया है। मामले की जांच उपनि. संदीप खाडे कर रहे हैं। ये घटना 8 जुलाई दोपहर 1.35 की बताई गई है।
अंबरनाथ नपा अधिकारी वर्षा बांगर 
बनी महाराष्ट्र सहायक संचालक
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपरिषद की कर निर्धारक व प्रशासकीय अधिकारी वर्षा बांगर को सहायक संचालक महाराष्ट्र वित व लेखा सेवा वर्ग 2 का पद प्राप्त हुआ है। उन्होंने 2019 में एमपीएससी की परीक्षा दी थी। जिसमें उत्तीर्ण होने के बाद उन्हें ये पद प्राप्त होने के बाद उनके परिवार एवं नपा में आनंद का वातावरण है। उनके पिता शासकीय सेवा में अधिकारी है। फिलहाल ठाणे में रहते हैं। वर्षा बचपन से ही पढ़ाई में होशियार है। स्कूली शिक्षण पूर्ण करने के बाद उन्होंने कंप्यूटर इंजीनियरिंग फिर बाद में फायनैंस विषय में एमबीए किया। पिताजी और उनकी इच्छा अनुसार वर्षा ने स्पर्धा परीक्षा देना शुरू किया। इसी परिक्षा के कारण उनकी डेढ वर्ष पूर्व अंबरनाथ नपा में कर निर्धारक, प्रशासकीय अधिकारी की उन्हें नौकरी प्राप्त हुई। 2013 से 2017 तक वर्षा ने एमपीएससी परीक्षा दी पर वह उत्तीर्ण नहीं हुई। उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और निश्चित किया कि वह दोबारा परीक्षा देंगी। घर बार संभालकर उन्होंने बिना क्लास लगाए। किताबों की पढ़ाई करके सन 2019 में परीक्षा दी। जिसमें वह सफल रही। वह आजकल ठाणे से सफर करके रोजाना अंबरनाथ ड्यूटी पर आती है। अब उनका चुनाव महाराष्ट्र सह.संचालक पद पर हो गया है। वर्षा बांगर आज कई दिनों से कोविड 19 समन्वय अधिकार के अहवालानुसार कोविड की रिपोर्ट प्रसिद्ध कर रही हैं।
कल्याण-डोंबिवली में मिले आज 580 नए मरीज
कल्याण। कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका में कोरोना ने आज फिर मारी छलांग आज कुल 580 कोरोना संक्रमित मरीजो की पुष्टि की गई जिंसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 10931 तक जा पहुची है इनमें 5219 मरीजो का उपचार चल रहा है तो वही 5548 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है वही आज 6 लोगो की मौत हो गयी इस आंकड़े के बाद मरनेवालों की संख्या बढ़कर 164 हो गयी है । जहां एक तरफ मनपा अंतर्गत कोरोना मरीजो की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है वही मनपा चलित अस्पतालों में मरीजो को भर्ती करने के लिए बेड भी नही रह गए है इस तरह की जानकारी प्रजापति नामक संक्रमित व्यक्ति के परिजन ने बातचीत के दौरान बताई एक तरफ तो मनपा अधिकारी अस्पताल बनाये जाने की बात करते है दूसरी तरफ मरीजो को अस्पताल में जगह नही मिलती हैरत की बात तो यह है कि पॉजिटिव पाये जानेवाले मरीजो को वैधकीय सहायता भी जल्दी प्रदान नही की जाती है जिससे यह तो साफ हो जाता है कि मनपा किस कदर अपने कार्य को अंजाम दे रही है ।

https://covid19-thane.github.io/ulhasnagar

https://covid19-thane.github.io/ambarnath







[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.