"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

उल्हासनगर में 2347, अंबरनाथ में 2032, बदलापुर में 906 व कल्याण-डोंबिवली में 8049 कोरोना ग्रस्त

उल्हासनगर में आज मिले अब तक के 
सबसे ज्यादा 191 मरीज
अंबरनाथ में मिले आज 101 नए मरीज
उल्हासनगर। उल्हासनगर शहर में फिर कोरोना बम फटा है, शुक्रवार को एक ही दिन में अब तक के सबसे ज्यादा 191 मरीज मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 2347 हो गई है। वहीं 1039 एक्टिव मरीजों का ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। आज 85 मरीजों के डिस्चार्ज होते हुए कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या अब 1256 हो गई है। जबकि मरने वालों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। शुक्रवार को दो मरीजों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 52 हो गई है। पंजाबी काॅलोनी व गोल मैदान परिसर से दो कोरोना ग्रस्त मरीजों की मौत हुई है। उल्हासनगर-1 से 5 तक करीब हर इलाके से अब मरीज मिले रहे हैं। 
उल्हासनगर शहर में जिलाधिकारी द्वारा जारी किए गए पूर्ण लाॅकडाऊन का आज पहला दिन था जहां पर कैम्प 1 से 5 तक पूर्ण रूप से दुकानें बंद थी। रास्तों पर भी लोग काफी कम ही देखे गए। पुलिस द्वारा मुख्य चौराहों पर लोगों से कड़क लाॅकडाऊन का पालन करवाते हुए देखे गए। कई दुपहिया वाहनों को भी जप्त किया गया। शुक्रवार को दिनभर बारिश के कारण भी लोग नहीं निकले। वहीं सोशल मीडिया पर सामाजिक संगठनाओं द्वारा कोविड सेंटर वेदांता काॅलेज तथा प्लेटेनियम अस्पताल में भर्ती सस्पेक्टेड कोविड मरीज और कोविड मरीजों का वीडियो शेयर किया गया। जिसमें अस्पताल व प्रशासन की व्यवस्था पर सवाल उठाए गए हैं। वृद्धा कोविड मरीज प्लेटेनियम अस्पताल में बिस्तर से उठकर रेंगते हुए देखे गए। यहां मरीजों की हालत काफी खराब देखी गई उन्हें पानी तक साफ नहीं दिया जा रहा है। शहर में करीब एक हजार एक्टिव मरीज हैं और कई बेड अस्पतालों में खाली होने के बावजूद मरीजों को ईलाज नहीं मिल रहा है और अस्पतालों व सेंटर में खान पान की सुविधा के साथ साफ-सफाई का अभाव भी देखने को मिल रहा है। हजारों लाखों खर्च करने के बावजूद निजी अस्पतालों की हालत भी धर्मशाला जैसी हो गई है। जहां लाखों का बिल निकल रहा है। कोरोना से संक्रमित हुए उपमहापौर ने अस्पताल से शहरवासियों को संदेश दिया है कि अपना ख्याल रखें और घरों से बाहर नहीं निकले इस बीमारी को गंभीरता से लें। ज्ञात हो कि शहर के डाॅक्टर, प्रतिष्ठित नागिरकों के साथ-साथ पुलिस कर्मी, मनपा कर्मी इस बीमारी के कारण अपनी जान गंवा बैठे हैं।
अंबरनाथ। अंबरनाथ में कड़क लाॅकडाऊन के बावजूद लोग बड़ी संख्या में घरों से निकल रहे हैं और कोरोनो को घर-घर पहुंचाने का प्रयत्न कर रहे है। शुक्रवार को शहर में कोरोना के शतक से ज्यादा नए रोगी मिले हैं। यहां 101 नए पाॅजिटीव मरीजों के मिलने से शहर में कुल कोरोना ग्रस्त मरीजों की संख्या 2032 हो गई है। 24 घंटे में कोरोना से पांच की मौत हो गई है। मृतकों की बढ़ती संख्या ने सबको चिंता में डाल दिया है। मृतकों की कुल संख्या 57 हो गई है। मृतकों का प्रतिशत 2.80 है। आज 92 मरीज ठीक होकर घर गए हैं। अब तक 1514 मरीज ठीक होकर घर गए हैं। ठीक होने वालों का प्रतिशत 74.50 प्रतिशत है। एक्टिव मरीज 461 हैं, मरीज 22.68 हैं। आज 120 लोगों ने स्वेब टेस्ट आए हैं। जिसमें 17 नेगेटिव, 101 पाॅजिटीव, 2 इनकनक्लुसिव हैं। आज 35 के स्वेब कलेक्शन लिए गए हैं। आज तक शहर में 3780 के कोरोना चेक किए गए हैं। 114 की रिपोर्ट आना बाकी है। नपा के कर्मचारी एवं आशा वर्कर घर घर जाकर लोगों के फीवर और आक्सीजन चेक कर रहे हैं। पश्चिम में खुंटवली भवानी चौक से 6, मातोश्री नगर 4, शहर पूर्व में पालेगांव में 4, पूर्व में शिवसेना शाखा के पास से 6, मरीज मिले हैं। डेंटल अस्पताल में 229 व अन्य अस्पतालों में 138 और 94 होम क्वारनटाईन में ईलाज करवा रहे हैं।
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नपा में भी कोरोना एक हजार की संख्या के तरफ तेजी से बढ़ रहा है। यहां पर शुक्रवार को 48 कोरोना के नए रोगी मिले हैं। कुल संख्या 906 हो गई है। यहां पर एक 54 वर्षीय पुरुष की कोरोना से मौत हो जाने से मृतकों की संख्या 16 हो गई है। यहां पर भी तेजी से कोरोना फैल रहा है। 1420 लोगों को होम क्वारनटाईन किया गया है। 200 लोग नपा के क्वारनटाईन सेंटर में है। यहां पर 494 रोगी उपचार ले रहे हैं। तो 396 डिस्चार्ज होकर घर गए हैँ। स्वेब टेस्टींग की जो भी रिपोर्ट आ रही है उसमें नेगेटिव केसेस बहुत कम है। पाॅजिटीव की संख्या ज्यादा है। आज 54 की रिपोर्ट आयी है जिसमें 8 नेगेटिव और 48 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण। कल्याण डोम्बिवली मनपा में आज संक्रमितों के मामले में फिर से वृद्धि पाई गई आज कुल 564 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिंसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 8049 तक जा पहुची है इनमें 4704 मरीजो का उपचार चल रहा है तो वही 3215 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है वही आज 3 लोगो की मौत हो गयी इस आंकड़े के बाद मरनेवालों की संख्या बढ़कर 130 हो गयी है। जिसके अंतर्गत आज कल्याण पूर्व -114,कल्याण प.-157, डोंबिवली पूर्व -174,डोंबिवली प.-87,मांडा टिटवाळा- 17,मोहना -15 मरीज पाये गए है मात्र दो दिनों में 1 हजार का आंकड़ा कडोमपा में पार हो चुका है जो कि चिंता का विषय बना हुआ है।







[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.