"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

अब खुला सिगरेट-बिडी बेचने पर लग गई पाबंदी, उल्हासनगर में नए मरीज 41, एक्टिव 587, अंबरनाथ में नए मरीज 44, एक्टिव 398

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 41एक्टिव मरीज 587

कोरोना मुक्त 8668, मृत्यु 314, कुल संख्या 9569

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 44, एक्टिव मरीज 398
कोरोना मुक्त 6053मृत्यु 240, कुल संख्या 6691

🔺 बदलापुर में नए मरीज 43एक्टिव मरीज 300
कोरोना मुक्त 6197, मृत्यु 77, कुल संख्या 6574

🔺कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 367एक्टिव 3665
कोरोना मुक्त 40,987, मृत्यु 890, कुल संख्या 45,542
युसूफ शेख । हीरो बोधा
पान टपरीयों पर धड़ल्ले से खुले सिगरेट बेचे जा रहे हैं
अंबरनाथ। महाराष्ट्र राज्य में छुट्टे या खुले सिगरेट और बिडी बेचने पर पिछले दिनों राज्य आरोग्य विभाग ने पाबंदी का आदेश जारी किया है। सिगरेट का पूरा पैकेट और बिडी का पूरा बंडल पान टपरी या किराना दुकानदार बेच सकते हैं लेकिन एक या दो सिगरेट व बिडी बंडल को खोलकर बेचने पर पाबंदी लगाने के बावजूद अंबरनाथ व उल्हासनगर के अलावा पूरे जिले में खुली बिडी सिगरेट पान टपरी वाले धड़ल्ले से बेच रहे हैं। खुले सिगरेट खरीदने वालों की संख्या ज्यादा है। युवक वर्ग तंबाकू जन्य पदार्थ सिगरेट और बिडी के व्यसन से मुक्त हो इसके लिए राज्य में ये नियम लागू किए गए हैं। तरुण पीढ़ी सिगरेट का पूरा पैकेट लेने से बचते हैं। सिगरेट अथवा बिडी एक या दो उपलब्ध नहीं होंगे तो युवक ये व्यसन नहीं करेंगे। ऐसा आरोग्य विभाग का अंदाज है। सिगरेट के पैकेट पर दुष्परिणाम बाबत वैधनिक इशारा छापा जाता है। किंतु खुले एक-दो सिगरेट लेने वालों को इस प्रकार का ऐसा कोई वैधनिक इशारा लिखित में नहीं दिया जा सकता। इसलिए सरकार ने ये निर्णय लिया है। इससे पूर्व स्कूल काॅलेज के 100 मीटर परिसर में सिगरेट और तंबाकू जन्य पदार्थ विक्री पर पाबंदी लगाई गई है। हमारी जानकारी के अनुसार अब सिगरेट कंपनी वाले पांच सिगरेट का भी पैकेट बनाने के बारे में सोच रहे हैं। अंबरनाथ और उल्हासनगर में पान टपरियों पर गुटखा पर ब्लैक में बिंदास बेचा जा रहा है। 
उल्हासनगर मनसे विद्यार्थी सेना अध्यक्ष शेलार पर
अंबरनाथ में 4 अज्ञातों ने तलवार से किया जानलेवा हमला
अंबरनाथ। अंबरनाथ पूर्व गोविंद पुल पर उल्हासनगर के महाराष्ट्र नवनिर्माण विद्यार्थी सेना अध्यक्ष मनोज शेलार पर गुरुवार सुबह में दो बाईक पर सवार चार लोगों ने तलवार से प्राणघातक हमला किया था। उसके सभी आरोपी अभी तक पकड़े नहीं गए हैं। व.पु.नि. मनजित सिंग बग्गा ने कहा है कि हम आरोपियों को जल्द ही पकड़ेंगे। शिवाजी नगर पुलिस ने चार अज्ञात 22 से 26 वर्षीय युवकों पर अपराध दर्ज कर लिया है। चारों पर दफा 307, 34 हत्या के प्रयास का दर्ज किया गया है। मनोज शेलार(34) मनसे विद्यार्थी सेना उल्हासनगर शहराध्यक्ष निवासी ओटी सेक्शन उल्हासनगर-5 ने शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में अपराध दर्ज कराया है कि वह गुरुवार सुबह में अपने मित्र के साथ मार्निंग वाॅक पर निकले थे। शिव मंदिर रोड गोविंद तीर्थ पुल के पास सुबह 7.30 आए तो दो बाईक पर चार अज्ञात बैठे मेरे पीछे से आए उनमें से एक ने मनोज को जान से मारने क उद्देश से हाथ में पकड़े तलवार से उनकी गर्दन पर वार किया। उन्होंने हाथ से रोका तो उनके हाथ पर गंभीर जख्म आया है। चारों अज्ञात पर दफा 307, 34 मपोका क 37(1)135 सह आर्म एक्ट 4,25 के अनुसार अपराध दर्ज किया गया है। शिवाजी नगर के व.पु.नि. मनजीत सिंग बग्गा स्वतः इस मामले की जांच कर रहे हैं। सीसीटीवी भी परिसर में खंगाला जाएगा। मनसे अध्यक्ष बंडू देशमुख ने आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।
उल्हासनगर में आज 67 हुए डिस्चार्ज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 41 नए पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 9569 हो गई है। आज फिर कोरोना से एक मरीज की मौत हुई है जिससे मृतकों की संख्या 314 हो गई है। आज 67 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या अब 8668 हो गई है।रिकवरी प्रतिशत 90.58 बताया गया है। वहीं 587 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 188, होम आयसोलेशन में 198 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई लिस्ट में दी गई है। 
अंबरनाथ में अब तक 25388 लोगों की हुई जांच
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 44 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 6691 हो गई है। आज शहर पूर्व में 30 और पश्चिम में 14 रोगी मिले हैं। 90.46 प्रतिशत के साथ आज तक 6053 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 5.94 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 398 हैं। 3.58 प्रतिशत के साथ मृतकों की कुल संख्या 240 ही है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 123 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 25,388 पहुंच गई है। आज 292 लोगों ने टेस्ट कराया है। जिसमें 244 नेगेटिव और 44 पाॅजिटीव हैं।
बदलापुर में आज 52 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपारिषद क्षेत्र में आज 52 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 6626 हो गई है। यहां पर मृतकों का 1.16 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 77 ही है। यहां पर 94.58 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 6267 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 4.25 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 282 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 10,043 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 43 नेगेटिव और 52 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 367 मरीज
कल्याण। कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 367 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 45,542 तक जा पहुची है इनमें 3665 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 40,987 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, आज 9 लोगों की मौत हो गयी इस आंकड़े के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 890 हो गयी है 201 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है।मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 68, कल्याण पश्चिम में 147, डोंबिवली पूर्व में 95, डोंबिवली पश्चिम में 46, मांडा टिटवाला में 5, पिसवली में 0 तथा मोहना में 6 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाये गये है।
Download Ulhasnagar Municipal 
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.