"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

उल्हासनगर में 1982, अंबरनाथ में 1868, बदलापुर में 807 व कल्याण में 6925 कोरोना ग्रस्त

उल्हासनगर शहर में 2 से 12 जुलाई तक हुआ पूर्ण लॉकडाऊन

उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में बुधवार को 68 नए मरीज मिले हैं जिससे शहर में कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 1982 हो गई है। राहत की खबर यह है कि बुधवार को 40 मरीज कोरोना मुक्त होकर डिस्चार्ज हुए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की कुल संख्या अब 1083 हो गई है। 851 एक्टिव मरीजों का ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। बुधवार को एक कोरोना ग्रस्त मरीज की मौत हुई है। जिससे मरने वालों की संख्या अब 48 हो गई है। वहीं उल्हासनगर मनपा प्रशासन बुधवार को 2 से 12 जुलाई तक लॉकडाऊन की घोषणा कर दी है। यह लॉकडाऊन 2 जुलाई की शाम 5 से 12 जुलाई की शाम 5 बजे तक होगा। इस लॉकडाऊन में शहर की किराणा दुकानें, भाजी, अंडे, फल, बेकरी, दूध, चिकन मटन की सुबह 9 से रात 9 बजे तक केवल होम डिलेवरी होगी। दूध डेयरी का काम सुबह 5 से सुबह 10 बजे तक होगा। शराब की दुकान सुबह 9 से शाम 5 बजे तक केवल होम डिलेवरी कर सकते हैं। वहीं रेस्टारेंट व किचन सुबह 10 से रात 10 बजे तक केवल होम डिलेवरी कर सकते हैं। मेडिकल स्टोर सुबह 9 से रात 9 बजे तक खुले रहेंगे। मास्क न पहनने पर एक हजार का जुर्माना मनपा द्वारा लगाया जाएगा। ज्ञात हो कि 2 जुलाई को शाम 5 बजे तक लोग खरीदारी कर सकते हैं यह लॉकडाऊन 3 जुलाई की सुबह से लागू हो जाएगा।
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में बुधवार को 45 रोगी मिले हैं। कुल संख्या 1868 हो गए हैं। रोजाना ठीक होने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी होते जा रही है। आज 99 ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। कल तक 1245 ठीक हुए थे जो बुधवार को बढ़कर 1344 हो गए हैं। शहर में ठीक होने वालों का प्रतिशत 70 हो गया है। ठाणे जिले में मिरा भाईंदर के बाद ठीक होने वाले मरीजों में दूसरे नंबर पर है। 24 घंटे में तीन की मौत हुई है। अंबरनाथ में मृतकों की संख्या 48 हो गई है। जोकि चिंता को बढ़ा रहा है। आज तक 3636 लोगों के स्वेब की जांच की गई है। 166 स्वेब रिपोर्ट की प्रतिक्षा है। शहर पूर्व और पश्चिम में बराबर कोरोना के मरीज मिल रहे हैं। एक्टिव मरीज 476 रह गए हैं। कल तक 533 थे। मौत के आकड़े बढऩे से मौत का प्रतिशत 2.5 तक पहुंच गया है जोकि बदलापुर के मुकाबले में ज्यादा है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है।
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नपा क्षेत्र में बुधवार को 33 कोरोना के नए बाधित मिले हैं। यहां पर कुल संख्या 807 हो गई है। एक्टिव मरीज 398 हैं। 394 ठीक होकर डिस्चार्ज हुए हैं। मृतकों की संख्या 15 है। आज 29 को स्वेब टेस्ट के लिए कलेक्शन किए गए हैं। आज तक 1588 के स्वेब कलेक्शन किए गए हैं। 1227 को होम क्वारनटाईन किया गया है।
कल्याण। कल्याण डोम्बिवली मनपा अंतर्गत कोरोना संक्रमितों के मामले में आज कुल 350 कोरोना संक्रमित मरीजो की पुष्टि की गई जिंसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 6925 तक जा पहुची है इनमें 3917 मरीजो का उपचार चल रहा है तो वही 2885 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है वही आज 3 लोगो की मौत हो गयी इस आंकड़े के बाद मरनेवालों की संख्या बढ़कर 123 हो गयी है । मंगलवार की अपेक्षा आज के आकड़ो में 100 मरीजों की संख्या में कमी पाई गई जो कि राहत भरी खबर है वही मृतकों की संख्या में भी कमी आयी है ।
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.