"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

कभी भी बारवी डैम होगा ओवरफ्लो, अलर्ट जारी, कोरोना से नहीं अब भूखमरी से मरेंगे लोग, उल्हासनगर में नए मरीज 20, एक्टिव 356, अंबरनाथ में नए मरीज 52, एक्टिव 294

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 20एक्टिव मरीज 356
कोरोना मुक्त 7110, मृत्यु 222कुल संख्या 7688

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 52एक्टिव मरीज 294
कोरोना मुक्त 4386मृत्यु 182, कुल संख्या 4862

🔺 बदलापुर में नए मरीज 37, एक्टिव मरीज 205
कोरोना मुक्त 3715, मृत्यु 69, कुल संख्या 3989

🔺कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 244एक्टिव 3187
कोरोना मुक्त 24,140, मृत्यु 601, कुल संख्या 27,928
युसूफ शेख । हीरो बोधा
अंबरनाथ, उल्हासनगर व कल्याण को सतर्क का इशारा
बदलापुर। आज शुक्रवार दोपहर 3.30 बजे तक बारवी डैम में 71.95 मीटर तक पानी भर जाने के कारण एमआयडीसी की ओर से अंबरनाथ तालुका के कई गांव को सतर्कता का इशारा दिया गया है। वहीं ठाणे जिलाधिकारी ने भी पत्र निकालकर अलर्ट रहने की सूचना निकाली है। एमआयडीसी द्वारा बारवी डैम के पानी के बारे में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार दोपहर तक 71.95 मीटर पानी डैम में जमा हो गया है। इस वर्ष डैम का स्वंय चलित गेट बंद करके 72.60 मीटर तक यानी 340.48 दशलक्ष घर मीटर क्षमते तक पानी जमा किया जाएगा। डैम में जब 72.20 से 72.60 मीटर तक पानी भरता है तब डैम के स्वयं चलित दरवाजों से विसर्ग शुरू हो जाता है। डैम के कैचमेंट एरिया से लगाकार पानी आने के कारण पानी का लेवल बढ़ता ही जा रहा है। नदी के आस पास रहने वालों को सतर्क रहने का इशारा दिया गया है। अंबरनाथ तालुका के आसनोली, राहटोली, चोण सागांव, पाटील पाड़ा, चचांदप, पादीर पाड़ा, पिंपलोली, कारंद, चादप पाड़ा गांव के सरपचों को सतर्क रहने के लिए पत्र रवाना किया गया है। साथ ही ठाणे जिलाधिकारी, ठाणे, कल्याण, भिवंडी मनपा आयुक्त, उपविभागीय अधिकारी उल्हासनगर, एमआयडीसी अंबरनाथ, उल्हासनगर, कल्याण मुरबाड के तहसीलदार को पत्र देकर कहा गया है कि वह शहरवासियों को सतर्क रहने का इशारा दे दें। कल्याण रेलवे स्टेशन के आयओडब्लू एवं कुलगांव पुलिस स्टेशन को भी सतर्क रहने का पत्र रवाना किया गया है।
आखिर कब खत्म होगा कोरोना?
गरीब व मिडिल क्लास सबसे ज्यादा प्रभावित
अंबरनाथ। कोरोना कब तक चलेगा? ये नाम सुन-सुनकर लोग बेजार हो गए हैं। आज पांच महिने से कोरोना कोरोना चल रहा है। कोरोना चेकअप को अब बंद कर देना चाहिए ये नाटक बहुत हो गया। ऐसी लोग एक दूसरे से चर्चा करने के समय अपना विचार व्यक्त कर रहे हैं। पांच महिने से लाॅकडाऊन चल रहा है कामकाज बंद है घरों में खाने के लिए कुछ नहीं है। अब कोरोना से नहीं भूख से तड़पकर लोग मरेंगे, क्योंकि इस कोरोना के महाकाल से गरीब व मिडिल क्लास लोग सबसे ज्यादा जूझ रहे हैं। एक तरफ लाखों लोग अपने जाॅब(काम) से हाथ धो बैठे हैं तो वहीं छोटे दुकानदार धंधा बंद पड़ने से कर्जदार हो गए हैँ। न नया माल ले पा रहे हैं और न पुराने माल का चुका पा रहा है। कई व्यापारियों की उधार फंसी हुई है तो कई मकान मालिकों को किराया नहीं मिल रहा है। मजबूरियों में फंसे लोगों को आमदनी का जरिया जुटाने में अभी काफी समय लगेगा क्योंकि कोरोना के इस 5 माह ने देश को 15 वर्ष के लिए पीछे कर दिया है। पिछले कई माह से लोग यह कह रहे हैं कि कोरोना के सभी मामले फेक हैं सरकार कोरोना बताने के पैसे दे रही है वहीं निजी अस्पतालों मरीजों से ज्यादा पैसे लेकर उन्हें लूटा जा रहा है। सरकारी अस्पतालों में ईलाज नहीं हो रहा। दुनियाभर में चल रहे कोरोना की सच्चाई लोगों तक नहीं पहुंचने से लोग भ्रमित हो रहे हैं। आज 5 माह बाद भी लाॅकडाऊन तो खुल गया है कि लेकिन आज भी लोकल ट्रेनें बंद होने से लाखों कामगार अपने घरों में लोकल शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। कई कामगार तो बेरोजगार हो गए हैं उनको सरकार द्वारा रोजगार देना चाहिए। गरीब व मिडिल क्लास की हालत बद से बदत्तर होती जा रही है। सरकार को इस ओर ध्यान देने की आवश्यकता है। केंद्र अथवा राज्य सरकार द्वारा आम जनता को राहत नहीं मिलने से अब कोरोना के खात्मे का इंतजार लोग कर रहे हैं। क्योंकि 2020 साल केवल कोरोना के लिए याद रहेगा। 2021 की राह अब लोग देख रहे हैं।
उल्हासनगर में आज कोरोना से दो की मौत
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में शुक्रवार को 20 नए पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 7688 हो गई है। आज दो कोरोना के मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 222 हो गई है। आज केवल 6 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या अब 7110 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत कम होकर 92.48 बताया गया है। वहीं अब 356 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 123, होम आयसोलेशन में 66 व 167 मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 से 11, उल्हासनगर-2 से 1, उल्हासनगर-3 से 1, उल्हासनगर-4 से 3 तथा उल्हासनगर-5 से 4 मरीज मिले हैं। इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई लिस्ट में दी गई है। 
अंबरनाथ में कोरोना की रफ्तार बढ़ी
 
अंबरनाथ। अंबरनाथ में रैपिड एंटीजन टेस्ट चेकअप बढ़ने के कारण कोरोना की रफ्तार ने फिर तेजी पकड़ ली है। आज 52 नए बाधित मिलने से अब कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल अब तक संख्या 4862 हो गई है। रोजाना 200 से ज्यादा एंटीजन टेस्ट कराए जा रहे हैं। अभी तक कुल 13447 लोगों ने कोरोना टेस्ट कराया है। आज 295 लोगों ने चेकअप कराया है जिसमें एंटीजन टेस्ट 204 और स्वेब के 39 टेस्ट किए गए हैं। एंटीजन के 34 और स्वेब के 18 पाॅजिटीव आए हैं। कुल 52 पाॅजिटीव में पूर्व से 34 और पश्चिम से 18 बाधित केस मिले हैं। आज कोरोना से एक की मौत हुई है। मृतकों की कुल संख्या 182 हो गई है। 4386 ठीक होकर घर गए हैं। एक्टिव रोगी 294 हैं। 90.20 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं तो 6.04 प्रतिशत मरीज विभिन्न अस्पतालों में अपना उपचार करा रहे हैं। आज शहर पूर्व के कानसाई सेक्शन से सबसे ज्यादा मरीज 9 और बी कैबिन परिसर से 6 मरीज मिले हैं। शहर पश्चिम के मोहन सबरबीया और कोचगांव से चार-चार केस मिले हैं। 
बदलापुर में आज 37 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपारिषद क्षेत्र में शुक्रवार 37 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 3989 हो गई है। यहां पर मृतकों का 1.73 प्रतिशत के साथ कुल मरने वालों की संख्या 69 ही है। यहां पर 93.13 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 3715 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 5.13 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब केवल 205 रह गई है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 5825 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज 47 स्वेब की रिपोर्ट में 10 नेगेटिव और 37 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 244 मरीज
कल्याण। कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका में शुक्रवार को कुल 244 कोरोना संक्रमित मरीजो की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 27,928 तक जा पहुची है इनमें 3187 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वही 24,140 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है वही आज 9 लोगो की मौत हो गयी इस आंकड़े के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 601 हो गयी है 391 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों व कोरंटाइन सेंटर से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 45, कल्याण पश्चिम में 74, डोंबिवली पूर्व में 77, डोंबिवली पश्चिम में 24, मांडा टिटवाला में 20 तथा मोहना में 4 नया मरीज कोरोना संक्रमित पाया गया है। 
अंबरनाथ-बदलापुर झोपड़ावासियों को मिलेंगे पक्के घर
महाराष्ट्र सरकार द्वारा झोपड़पट्टी पुनर्वसन योजना लागू
अंबरनाथ। ठाणे जिले के अ वर्ग नगरपालिका अंबरनाथ, बदलापुर में झोपड़पट्टी पुनवर्सन योजना(एसआरए) को राज्य मंत्री मंडल की बुधवार को हुई कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी गई है। ठाणे जिला के मुंबई महानगर क्षेत्र में एसआरए लागू करने की मांग विधायक किणीकर ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, पालक मंत्री एकनाथ शिंदे व गृहनिर्माण मंत्री जीतेंद्र आव्हाड से भेंट करके इस संबंध में निवेदन दिया था। इस मांग को बुधवार को सफलता मिली है। .मंत्रिमंडल के इस निर्णय से गरीबों को अब पक्के घर मिलेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री सहित सभी का आभार व्यक्त किया है। अंबरनाथ-बदलापुर में बढ़ती झोपड़पट्टियों को देखते हुए इन क्षेत्रों में झोपड़पट्टी पुनर्वसन योजना लागू होने से इन शहरों के झोपड़ावासियों को अच्छा जीवन मान प्राप्त होगा। ऐसा विश्वास विधायक किणीकर ने व्यक्त किया है। मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र में रहना एकदम महंगा हो गया है। इसलिए लोग अंबरनाथ, बदलापुर, वसई विरार नपा परिसर में झोपड़पट्टीयों का प्रमाण बढ़ गया है। इन क्षेत्रों में एसआरए योजना लागू करने के लिए किणीकर भाग दौड़ कर रहे थे। उन्हें अब सफलता मिली है। इस खुशखबरी को सुनकर अंबरनाथ-बदलापुर के गरीब झोपड़ावासियों ने किणीकर का आभार व्यक्त किया है।

Download Ulhasnagar Municipal 

[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.