🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 30, एक्टिव मरीज 630
कोरोना मुक्त 6289, मृत्यु 150, कुल संख्या 7069
कोरोना मुक्त 6289, मृत्यु 150, कुल संख्या 7069
🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 40, एक्टिव मरीज 364
कोरोना मुक्त 3591, मृत्यु 164, कुल संख्या 4119
🔺 बदलापुर में नए मरीज 44, एक्टिव मरीज 265
🔺 बदलापुर में नए मरीज 44, एक्टिव मरीज 265
कोरोना मुक्त 2630, मृत्यु 51, कुल संख्या 2946
🔺कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 239, एक्टिव 4646
कोरोना मुक्त 16,779, मृत्यु 421, कुल संख्या 21,846
युसूफ शेख । हीरो बोधा

बदलापुर में आज 44 नए पाॅजिटीव
https://covid19-thane.github.io/kdmc
https://covid19-thane.github.io/bhiwandi
https://covid19-thane.github.io/thane
https://covid19-thane.github.io/navimumbai
https://covid19-thane.github.io/
https://www.covid19india.org/

धोकादायक दुकान में हो रहा था मरम्मत का कार्य

उल्हासनगर। उल्हासनगर-1 बस स्टाॅप चौक पर शुक्रवार की दोपहर करीब 2 बजे आशा कोल्ड्रिंक नामक दुकान के शटर तथा बरसात के कारण शेड लगाने का कार्य चल रहा था कि अचानक दुकान का छज्जा गिरने से मरम्मत का कार्य करने वाले एक मजदूर की मौत हो गई। इस मजदूर का नाम विष्णु पाटोले(32) बताया गया है। इसके अलावा उनके साथ काम करने वाले अन्य मजदूर भी घायल हुए हैं जिन्हें मामूली चोटें आयी है। घटना के तुरंत बाद अग्निशमन दल को बुलाया गया जहां दुकान के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। मनपा पीआरओ युवराज भदाने ने बताया कि दुकान मालिक बिना मनपा की अनुमति के मरम्मत का कार्य कर रहा था जांच के बाद उस पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं दुकान की ईमारत हालत देखकर ऐसा लग रहा है वो धोकादायक इमारत है। पुलिस व प्रशासन आगे की कार्रवाई करेगी।
अंबरनाथ। अंबरनाथ पश्चिम और पूर्व के बहुत सारे परिसर एवं उल्हासनगर के कुछ परिसर में सुबह 11 से बिजली गायब है। इस संबंध में महावितरण के अधिकारी राजेश लड्डा ने बताया कि मोरीवली के पास एक बड़ा पेड़ बिजली की तारों पर गिरने से कई तारें टूट गई है और एक लाईट पोल भी टूट गया है। शार्ट सर्किट होने से महावितरण के मुख्य कार्यालय में विस्फोट हो गया और कई उपकरण जल गए हैं, दुरुसी का काम शुरू है। उन्होंने बताया कि वह स्वतः खडे होकर ये काम करवा रहे हैं। रात 1 बजे से पहले लाईट शुरू नहीं होगी। अंदाज तो ये भी लगाया जा रहा है कि शायद रात तीन बजे तक लाईट नहीं आएगी। दो दिनों से हो रही तूफानी बारिश के कारण शहर में 10 पेड़ गिर गए हैं। एक बड़ा पेड़ मोरीवली के पास महावितरण के मुख्य बिजली आपूर्ति कार्यालय के पास बिजली के तारों पर गिरा है। इसे काटकर अलग कर दिया गया है। तारों को जोड़ने एवं बिजली पोल लगाने का काम तेजी से हो रहा है। केबी मुख्य सड़क के पास एवं तहसीलदार कार्यालय के पास महावितरण के मुख्य कार्यालय के स्फोट होने के उपकरणे जल गए हैं। इन्हें भी बदलने का काम शुरू है। रात 1 बजे से बिजली शुरू किए जाने की संभावना है। ऐसा लड्डा ने दै. उल्हास विकास को बताया है। कुछ परिसरों में बिजली आपूर्ति शुरू की गई है।
अंबरनाथ। अंबरनाथ शहर में 45 गणेशोत्सव मंडल हैं जिसमें से पूर्व में 21 और पश्चिम में 24 मंडल है। लेकिन अंबरनाथ नपा, पुलिस विभाग और गणेश मंडलों के बीच गुरुवार को हुई बैठक में केवल सात मंडल के पदाधिकारी ही उपस्थित थे या ये कहा जाए कि नपा ने केवल 7 गणेश मंडल वालों को ही बैठक में बुलाया था। जिसमें प्रशासक गिरासे ने मंडलों से आवाहन किया कि ढाई दिन के लिए गणपति बिठाया जाए। इसके विरोध में या सुझाव में किसी भी मंडल के पदाधिकारी ने आवाज नहीं उठाया। सभी चुप बैठे रहे लेकिन अब इस आवाहन के विरुद्ध शहर के अनेक मंडलों के पदाधिकारियों द्वारा आवाज उठाना शुरू कर दिया है। अंबरनाथ शहर गणेशोत्सव मंडल अध्यक्ष अजय राव चिरीविला ने इसका विरोध करते हुए कहा है कि मराठी नियमों के अनुसार डेढ दिन, 5, 7 और 10 दिन का गणपति बिठाया जाता है ढाई और तीन दिन नहीं। इसलिए वह मांग करेंगे कि कम से कम सात दिन का गणपति बिठाने की अनुमति दी जाए। फुले नगर सार्व.गणेश मंडल के अध्यक्ष डी. मोहन ने भी ढाई दिन के प्रस्ताव को नामंजूर करते हुए कहा है कि 10 दिन गणपति बिठाने की अनुमति दी जानी चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि उनके मंडल को बैठक की खबर नहीं दी गई इसलिए पुलिस विभाग ने फिरसे बैठक लेकर सभी मंडलों को खबर करें, श्री क्रिडा मंडल खुंटवली गणेशोत्सव मंडल अध्यक्ष राजाराम लोटे ने भी ढाई दिन के गणेश बिठाने के शासन आवाहन का विरोध करते हुए कहा है कि 10 दिन गणपति बिठाने की अनुमति दी जानी चाहिए। बैठक में उन्होंने भी नहीं आमंत्रित किया गया था। इस विरोध के बाद पुलिस विभाग को एक बैठक का आयोजन करना जरूरी है वरना ये विरोध बढ़ सकता है। नीचे प्रशासन द्वारा इस विषय पर जानकारी का पत्र दिया गया है।
उल्हासनगर। उल्हासनगर शहर में आज कोरोना से तीन मरीजों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 150 पहुंच गई है। हालांकि इस रोग का प्रकोप शहर में कम हो गया है लेकिन मरने वालों की संख्या में बढ़ोत्तरी जारी है। शुक्रवार को 30 नए पाॅजिटीव मरीजों के मिलने के बाद शहर में कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 7069 हो गई है। जिसमें से आज 102 मरीजों के डिस्चार्ज होते ही कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या बढ़कर 6279 है। अब केवल 630 एक्टिव मरीजों का ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है जिसमें से 71 होम आयसोलेशन में तो 272 शहर से बाहर के अस्पतालों में ईलाज करवा रहे हैं। 287 मरीजों का ईलाज निजी, सरकारी व कोविड सेंटरों में चल रहा है। शहर में निजी अस्पतालों द्वारा मरीजों से कोरोना के नाम पर जो लाखों रुपए लुटे हैं उन पर जल्द ही कार्रवाई के संकेत मिल रहे हैं। कुछ नगरसेवक उनके बचाव में आ रहे हैं जिसका खुलासा भी जल्द होगा।

अंबरनाथ। शुक्रवार को अंबरनाथ में 40 कोरोना बाधित पाए गए हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 4119 हो गई है। मरीजों के ठीक होने की संख्या रोज बढ़ते ही जा रही है। अंबरनाथ का रिकवरी रेट अच्छा होते जा रहा है। अभी तक 3591 रोगी ठीक होकर घर गए हैं। रिकवरी प्रतिशत 87.18 है जोकि ठाणे जिले में सबसे अच्छा है। एक्टिव रोगी 8.83 प्रतिशत के साथ 364 ही रह गए हैं। नपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में शहर के निजी अस्पताल के 170 डाॅक्टर मरीजों की देखरेख कर रहे हैँ। इसलिए मरीजों के ठीक होने का प्रतिशत अच्छा है। यहां पर आज तक 1770 मरीज ठीक हुए हैं और आज तक कुल 1879 मरीजों को अस्पताल में उपचार हेतु दाखिल कराया गया है। यहां पर 105 रोगी अभी उपचार ले रहे हैं। 4 की मौत इस अस्पताल में हुई है लेकिन शहर में रोजाना कोरोना से ज्यादा लोग मर रहे हैं। ये एक चिंता का विषय है। आज 24 घंटे में तीन की मौत कोरोना से हुई है। मृतकों की कुल संख्या 164 हो गई है। कुल प्रतिशत 3.98 है। ये प्रतिशत कम होना चाहिए। कोरोना चेक कराने का आकड़ा 10 हजार पहुंच रहा है। आज तक कुल 9947 लोगों ने कोरोना का टेस्ट कराया है। 251 नागरिकों की स्वेब रिपोर्ट आना शेष है। आज नपा ने एक टीप जारी किया है जिसमें बताया गया है कि नगरपरिषद एवं तहसील कार्यालय के 151 अधिकारी व कर्मचारियों के एंटीजन टेस्ट जांच में 150 नेगेटिव और एक पाॅजिटीव पाया गया है।
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नपा क्षेत्र में शुक्रवार को 44 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं। यहां पर अब कुल संख्या 2946 हो गई है। यहां पर मृतकों की कुल संख्या 51 है। यहां पर 89.27 मरीज ठीक हुए हैं 2630 लोग यहां पर आज तक ठीक होकर घर गए हैं। एक्टिव मरीज 265 हैं, 8.99 प्रतिशत एक्टिव मरीज यहां पर हैं। मृतकों की संख्या 1.73 है। आज 44 रिपोर्ट में से 00 नेगेटिव और 44 पाॅजिटीव हैं। अब तक 4592 का स्वेब टेस्ट किया गया है। 109 रिपोर्ट प्रलंबित हैं।
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज 239 पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका में शुक्रवार को कुल 239 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 21,846 तक जा पहुची है इनमें 4646 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वही 16,779 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है वही आज 9 लोगों की मौत हो गयी इस आंकड़े के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 421हो गयी है 327 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों व कोरंटाइन सेंटर से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 43, कल्याण पश्चिम में 63, डोंबिवली पूर्व में 62, डोंबिवली पश्चिम में 50, मांडा टिटवाला में 15, पिसवली में 1 तथा मोहना में 5 नया मरीज कोरोना संक्रमित पाया गया है।
Download Ulhasnagar Municipal Corporation CORONA Press Note
https://covid19-thane.github.io/kdmc
https://covid19-thane.github.io/bhiwandi
https://covid19-thane.github.io/thane
https://covid19-thane.github.io/navimumbai
https://covid19-thane.github.io/