"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

कोरोना ने इस साल भी बिगाड़ा गणपति उत्सव का रंग, उल्हासनगर में नए मरीज 7 एक्टिव 115, अंबरनाथ में नए मरीज 3 एक्टिव 103, कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 54

💥 उल्हासनगर में नए मरीज 7, एक्टिव मरीज 115

कोरोना मुक्त 20,694, मृत्यु 630, कुल संख्या 21,435

💥 अंबरनाथ में नए मरीज 3, एक्टिव मरीज 103

कोरोना मुक्त 19,943, मृत्यु 547, कुल संख्या 20,593

💥 बदलापुर में नए मरीज 3, एक्टिव मरीज 127

कोरोना मुक्त 21,883, मृत्यु 369, कुल संख्या 22,379

💥 कल्याण-डोंबिवली में  नए मरीज 54, एक्टिव 697

कोरोना मुक्त 1,38,173, मृत्यु 2271, कुल 1,41,579

हीरो बोधा / करण बोधा
आज डेढ दिन की गणपति का विसर्जन
मुंबई दस दिवसीय गणेश चतुर्थी उत्सव शुक्रवार से शुरू हो गया। यह आमतौर पर महाराष्ट्र में बहुत उत्साह के साथ मनाया जाता है। लेकिन ये लगातार दूसरा साल है जब कोरोना के चलते इस त्योहार की धूम कुछ कम होगी। भक्तों का कहना है कि बिना ढोल-ताशों के गणपति के त्यौहार का रंग फीका नजर आ रहा है। महाराष्ट्र सरकार ने अगले दस दिनों में त्योहार से संबंधित समारोहों और जुलूसों से बचने के लिए कई प्रतिबंध लगाए हैं। मुंबई में धारा 144 लगा दी गई है। सामुदायिक पंडालों में भगवान गणेश के दर्शन पर रोक लगा दी गई है। इसके बजाय, पंडालों से केवल ऑनलाइन 'दर्शन' और लाइव प्रसारण की अनुमति है। वहीं पंडालों में मूर्तियों को लाने के लिए केवल दस  लोगों (जिन्हें पूरी तरह से टीका लगाया जा चुका है) को ही अनुमति दी जाएगी। स्थापित की जा सकने वाली मूर्तियों की ऊंचाई भी प्रतिबंधित कर दी गई है। पंडालों में स्थापित मूर्तियाँ 4 फीट से अधिक ऊँची नहीं हो सकती हैं और घर में स्थापित मूर्तियां अधिकतम दो फीट ऊँची हो सकती हैं। प्रशासन ने मूर्तियों के विसर्जन के दौरान भी प्रतिबंध लगा दिया है। शनिवार को घरगुति गणपति के डेढ दिन का विसर्जन शाम से शुरू हो गया है। अब तीन, पांच, सात, नौ तथा दस दिनों के गणपति का विसर्जन होना है। हर बड़े मंडलों में आनलाईन दर्शन का प्रबंध किया गया है। लालबागचा राजा का दर्शन भी शुक्रवार दोपहर से आनलाईन ही है। भक्त बाप्पा का आनलाईन दर्शन का लाभ ले रहे हैं।
मुंबई में धारा-144
मुंबई की बात करें तो यहां लगभग 12,000 सार्वजनिक (समुदाय) मंडल और लगभग दो लाख घर हैं जहां भगवान गणेश की मूर्तियां स्थापित हैं। पुलिस ने 10 से 19 सितंबर तक गणेश चतुर्थी के लिए मुंबई में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी। गुरुवार को जारी एक नए आदेश के अनुसार, भक्तों को भी पंडालों में जाने की अनुमति नहीं होगी। दंड प्रक्रिया संहिताq की धारा 144 लागू होने के साथ, मुंबई में दस दिनों के लिए पांच या अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर प्रतिबंध है। इस दौरान किसी भी प्रकार के जुलूस की अनुमति नहीं है। भक्तों को गणेश पंडालों में जाने की अनुमति नहीं है। शहर में कहीं भी 'मुख दर्शन' (व्यक्तिगत रूप से पंडालों में जाकर मूर्तियों को देखना) की अनुमति नहीं है। इन दस दिनों के दौरान कोई सार्वजनिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाना है।
उल्हासनगर में 7 नए मरीज1 की मौत
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 7 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 21,435 हो गई है। आज 1 मरीज की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 630 हो गई है। आज 10 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 20,694 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 96.54 बताया गया है। वहीं 115 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 16, होम आयसोलेशन में 67 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 2, उल्हासनगर-2 में 1, उल्हासनगर-3 में 1, उल्हासनगर-4 में 2 और उल्हासनगर-5 में 1 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। 6443 फ्रंटलाईन वकर्स ने अब तक वैक्सीन पहला का डोज लिया है उन्होंने 3306 वकर्स ने दूसरा डोज लिया है। 18 वर्ष से अधिक 63,452 तथा 45 वर्ष से अधिक 1,06,454 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है।
अंबरनाथ में 3 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज 3 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 20,593 हो गई है। 96.84 प्रतिशत के साथ आज तक 19,943 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.50 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 103 हैं। मृतकों की कुल संख्या 547 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,15,716 पहुंच गई है। आज 105 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 102 नेगेटिव और 3 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में वैक्सीन का पहला डोज 38,313 ने लिया है जबकि दूसरा डोज 16,338 लोगों ने लिया है।
बदलापुर में 3 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 3 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 22,379 हो गई है। मृतकों का 1.64 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 369 हो गई है। यहां पर 97.78 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 21,883 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 0.56 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 127 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 72,368 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 95 नेगेटिव और 3 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 54 नए पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 54 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,41,579 तक जा पहुंची है इनमें 697 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,38,173 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, मरने वालों की संख्या 2271 तक पहुंच गई है। 45 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 14, कल्याण पश्चिम में 20, डोंबिवली पूर्व में 5, डोंबिवली पश्चिम में 6, मांडा टिटवाला में 6, पिसवली में 0 तथा मोहना में 3 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.