"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

तलोजा जेल की 25 फीट ऊंची दीवार कूदकर भागा कैदी, उल्हासनगर में नए मरीज 5 एक्टिव 95, अंबरनाथ में नए मरीज 1 एक्टिव 72, कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 54

💥 उल्हासनगर में नए मरीज 5, एक्टिव मरीज 95

कोरोना मुक्त 20,776, मृत्यु 634, कुल संख्या 21,505

💥 अंबरनाथ में नए मरीज 1, एक्टिव मरीज 72

कोरोना मुक्त 20,020, मृत्यु 550, कुल संख्या 20,642

💥 बदलापुर में नए मरीज 7, एक्टिव मरीज 95

कोरोना मुक्त 22,011, मृत्यु 370, कुल संख्या 22,476

💥 कल्याण-डोंबिवली में  नए मरीज 54, एक्टिव 610

कोरोना मुक्त 1,38,752, मृत्यु 2280, कुल 1,42,080

हीरो बोधा / करण बोधा
मर्डर केस में था अंडरट्रायल
नवी मुंबई दिन का उजाला, 25 फीट ऊंची जेल की दीवार फिर भी एक कैदी यहां से भाग निकला। यह चौंकाने वाला वाकया हुआ है नवी मुंबई की तलोजा जेल में। भागने वाला कैदी 28 साल का संजय यादव है। साल 2018 में भांडुप में हुए एक मर्डर केस में वह अंडरट्रायल कैदी है और तलोजा जेल में बंद था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह पहली बार हुआ है जब कोई कैदी तलोजा जेल की ऊंची दीवारों को फांदकर भाग निकला है। जिस वक्त संजय जेल से भागा तब सुबह के 11.30 बज रहा था। 
दवा लेने के बहाने निकला और दीवार तक पहुंच गया
बताया जाता है कि है संजय यादव एक अन्य कैदी राहुल जायसवाल के साथ जेल के अस्पताल में दवा लेने गया था। इसी दौरान मौका देखकर वह वॉच टॉवर तक पहुंच गया। वॉच टॉवर में एक लोहे की छड़ वाला गेट लगा है ताकि कोई इसके अंदर न पहुंच सके। संजय किसी तरह से इस सात फीट गेट के ऊपर चढ़ गया। इसके बाद उसके साथ वॉचटावर पर लगी सीढ़ियों के पिछले हिस्से तक पहुंच गईं। सीढ़ियों के इस हिस्से को पकड़कर वह वॉचटावर से लगी 25 फीट ऊंची दीवार तक पहुंच गया और फिर बाहर की तरफ कूद गया।
संजय कूदकर भागा, लेकिन राहुल डर गया
संजय यादव तो वहां से कूदकर किसी तरह से भाग गया। लेकिन यह सब देखकर राहुल जायसवाल डर गया और उसने दीवार चढ़ने का इरादा छोड़ दिया। तब तक जेल के गार्डों की नजर राहुल पर पड़ चुकी थी और उन्होंने उसे गिरफ्तार कर लिया। उधर संजय यादव के भागने की जानकारी मिलते ही खारगढ़ पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। आसपास की झाड़ियों और अन्य इलाकों में उसकी खोजबीन की गई, लेकिन कहीं पता नहीं चला। वहीं खारगढ़ पुलिस ने यादव और जायसवाल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 
17 साल के नाबालिग को उतारा था मौत के घाट
संजय यादव के खिलाफ हत्या का मामला है। जानकारी के मुताबिक साल 2018 में उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर एक 17 साल के नाबालिग को मौत के घाट उतार दिया था। उसने इस घटना को अपने कॉलेज के करीब अंजाम दिया था। बताया जाता है कि संजय और उसके साथियों को शक था वह उनमें से किसी एक की गर्लफ्रेंड के करीब आने की कोशिश कर रहा था।
उल्हासनगर में 5 नए मरीज1 की मौत
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 5 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 21,505 हो गई है। आज 1 मरीज की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 634 हो गई है। आज 6 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 20,776 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 96.61 बताया गया है। वहीं 95 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 25, होम आयसोलेशन में 51 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 1, उल्हासनगर-2 में 1, उल्हासनगर-3 में 0, उल्हासनगर-4 में 2 और उल्हासनगर-5 में 1 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। 6443 फ्रंटलाईन वकर्स ने अब तक वैक्सीन पहला का डोज लिया है उन्होंने 3306 वकर्स ने दूसरा डोज लिया है। 18 वर्ष से अधिक 67,935 तथा 45 वर्ष से अधिक 1,08,299 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है।
अंबरनाथ में 1 ही मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 1 ही कोरोना रोगी मिला हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 20,642 हो गई है। 96.98 प्रतिशत के साथ आज तक 20,020 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.34 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 72 हैं। मृतकों की कुल संख्या 550 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,17,091 पहुंच गई है। आज 121 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 120 नेगेटिव और 1 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में वैक्सीन का पहला डोज 44,000 ने लिया है जबकि दूसरा डोज 19,333 लोगों ने लिया है।
बदलापुर में 7 नए पाॅजिटीव1 की मौत
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 7 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 22,476 हो गई है। आज 1 मरीज की मौत के बाद मृतकों का 1.64 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 370 हो गई है। यहां पर 97.93 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 22,011 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 0.42 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 95 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 73,399 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 133 नेगेटिव और 7 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 54 नए पाॅजिटीव1 की मौत
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 54 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,42,080 तक जा पहुंची है इनमें 610 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,38,752 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, आज 1 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 2280 तक पहुंच गई है। 71 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 4, कल्याण पश्चिम में 22, डोंबिवली पूर्व में 16, डोंबिवली पश्चिम में 4, मांडा टिटवाला में 5, पिसवली में 0 तथा मोहना में 3 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.