"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

AIMIM का मोर्चा मुंबई रवाना, उल्हासनगर में नए मरीज 2 एक्टिव 26, अंबरनाथ में नए मरीज 1 एक्टिव 41, कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 12

💥 उल्हासनगर में नए मरीज 2, एक्टिव मरीज 26

कोरोना मुक्त 21,206, मृत्यु 647, कुल संख्या 21,879

💥 अंबरनाथ में नए मरीज 1, एक्टिव मरीज 41

कोरोना मुक्त 20,425, मृत्यु 557, कुल संख्या 21,004

💥 बदलापुर में नए मरीज 1, एक्टिव मरीज 19

कोरोना मुक्त 22,573, मृत्यु 377, कुल संख्या 22,969

💥 कल्याण-डोंबिवली में  नए मरीज 12, एक्टिव 188

कोरोना मुक्त 1,42,179, मृत्यु 2336, कुल 1,45,178

हीरो बोधा / करण बोधा
गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटील बोले- धारा 144 का उल्लंघन न करें
मुंबई मुस्लिम आरक्षण की मांग को लेकर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM का मोर्चा औरंगाबाद से मुंबई की ओर रवाना हुआ है. एमआईएम सांसद इम्तियाज जलील के नेतृत्व में 100 से अधिक गाड़ियों का काफिला मुंबई की ओर रवाना हुआ है. जबकि मुंबई में ओमीक्रॉन के खतरे को देखते हुए 11 और 12 दिसंबर को धारा 144 लागू है. इसके तहत राजनीतिक पार्टियों द्वारा रैलियां निकालने और कार्यक्रम करने पर पाबंदी लगाई गई है. महाराष्ट्र के गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटील ने अपील की है कि पुलिस आदेश  का उल्लंघन ना करें. इस मोर्चा को ध्यान में रखते हुए मुंबई की सीमावर्ती इलाकों पर पुलिस की बंदोबस्ती बढ़ा दी गई. जगह-जगह बैरीकेटिंग की गई है. दोपहर तक यह मोर्चा मुंबई में दाखिल होगा. इस बीच एमआईएम द्वारा निकाले गए इस मोर्चे को अब तक दो जगहों पर रोकने की कोशिश हुई. औरंगाबाद और अहमदनगर में प्रशासन द्वारा मोर्चे को रोकने की कोशिश की गई. लेकिन एमआईएम के कार्यकर्ता नहीं माने और लगातार मुंबई की तरफ बढ़ रहे हैं. 
मोर्चे को मुंबई बॉर्डर पर रोकने की कोशिश करेगी पुलिस
एमआईएम सांसद इम्तियाज जलील के नेतृत्व में सुबह सात बजे औरंगाबाद के आमखास मैदान से यह मोर्चा मुंबई की ओर रवाना हुआ. अहमदनगर के बाईपास रोड से होते हुए फिलहाल यह पुणे की ओर बढ़ रहा है. मुंबई में धारा 144 लागू होने की वजह से संभावना है कि पुलिस द्व्रारा मुंबई के बाहर ही मोर्चे को रोकने की कोशिश की जाएगी.
औरंगाबाद शहर और जिले में मोर्चे को रोकने की कोशिश की गई लेकिन 100 से अधिक कारों का यह काफिला आगे बढ़ गया. इसके बाद अहमदनगर जिले के नेवासा फाटा में अहमदनगर पुलिस ने भी मुंबई की ओर बढ़ रहे काफिले को रोकने की कोशिश की. थोड़ी चर्चा के बाद काफिले को आगे जाने दिया गया.
बातचीत से मोर्चे को मुंबई में एंट्री से रोकने की कोशिश होगी
इस बीच महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने एमआईएम से अपील की है कि पुलिस के आदेश का उल्लंघन ना करें. संभावना जताई जा रही है कि पुलिस कोशिश करेगी कि मुंबई में मोर्चा पहुंचने से पहले मोर्चे के नेताओं से सरकारी प्रतिनिधियों की बातचीत करवाई जाए. इस तरह शांतिपूर्वक तरीके से मोर्चे को मुंबई में एंट्री करने से रोक दिया जाए.
उल्हासनगर में 2 नए मरीज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 2 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 21,879 हो गई है। मृतकों की कुल संख्या 647 हो गई है। आज 2 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 21,206 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 96.92 बताया गया है। वहीं 26 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 6, होम आयसोलेशन में 14 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 0, उल्हासनगर-2 में 0, उल्हासनगर-3 में 0, उल्हासनगर-4 में 1 और उल्हासनगर-5 में 1 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। 6443 फ्रंटलाईन वकर्स ने अब तक वैक्सीन पहला का डोज लिया है उन्होंने 3306 वकर्स ने दूसरा डोज लिया है। 18 वर्ष से अधिक 2,63,587 तथा 45 वर्ष से अधिक 1,77,079 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है।
अंबरनाथ में 1 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 1 ही कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 21,004 हो गई है। 97.11 प्रतिशत के साथ आज तक 20,425 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.22 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 41 हैं। मृतकों की कुल संख्या 557 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,30,760 पहुंच गई है। आज 154 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 153 नेगेटिव और 1 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में वैक्सीन का पहला डोज 1,24,614 ने लिया है जबकि दूसरा डोज 70,288 लोगों ने लिया है।
बदलापुर में 1 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 1 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 22,969 हो गई है। मृतकों का 1.64 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 377 हो गई है। यहां पर 98.27 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 22,573 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 0.08 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 19 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 84,366 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 169 नेगेटिव और 1 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 12 नए पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 12 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,45,178 तक जा पहुंची है इनमें 188 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,42,179 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, मरने वालों की संख्या 2336 तक पहुंच गई है। 16 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 2, कल्याण पश्चिम में 3, डोंबिवली पूर्व में 5, डोंबिवली पश्चिम में 2, मांडा टिटवाला में 0, पिसवली में 0 तथा मोहना में 0 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.