"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

अंबरनाथ नगरपालिका चुनाव की आहट तेज, कालानी के हस्तक्षेप से मानसरोवर बिल्डिंग का विवाद सुलझा, उल्हासनगर में नए मरीज 33, एक्टिव 533, अंबरनाथ में नए मरीज 25, एक्टिव 252

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 33एक्टिव मरीज 533

कोरोना मुक्त 9037, मृत्यु 325, कुल संख्या 9888

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 25, एक्टिव मरीज 252
कोरोना मुक्त 6508मृत्यु 259, कुल संख्या 7019

🔺 बदलापुर में नए मरीज 32एक्टिव मरीज 223
कोरोना मुक्त 6672, मृत्यु 93, कुल संख्या 6988

🔺कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 219एक्टिव 2607
कोरोना मुक्त 44,536, मृत्यु 964, कुल संख्या 48,107
युसूफ शेख । हीरो बोधा
 शहर में शुरू हुई राजकीय उथल पुथल
अंबरनाथ। अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपरिषद के चुनाव जल्द ही होने जा रहे हैं। शहर के नेताओं में राजकीय सरगर्मीयां तेज हो गई है। एक पक्ष से दूसरे पक्ष में जाने की खबरें तेज हो गई हैं। शहर कांग्रेस के एक दबंग नगरसेवक कांग्रेस से नाराज दिखाई दे रहे हैं। इसलिए उनके द्वारा कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने की खबर है। भाजपा के नेताओं ने उनसे मुलाकात भी की है। उस दबंग नगरसेवक को कांग्रेसियों द्वारा समझाने का कार्य भी शुरु है। उनका वार्ड महिला आरक्षित हो गया है उनकी पत्नी को वह चुनाव में उतारने की तैयारी कर रहे हैं। अगर वह भाजपा में गए तो शहर में भाजपा और ज्यादा मजबूत हो जाएगा। दूसरी ओर आरपीआय के एक पूर्व नगरसेवक राकांपा में जा सकते हैं। दशहरा तक खबर सामने आएगी। शहर पश्चिम का एक बड़ा नेता भाजपा के संपर्क में हैं। उसे भाजपा में बड़ा पद देने की तैयारी है। नए वर्ष में अंबरनाथ नगरपरिषद के चुनाव होने जा रहे हैं। कोरोना का प्रादुर्भाव भी शहर में कम हो रहा है। इसलिए शहर में चुनाव की हवा गर्म है।
 
आरपीआय द्वारा झंडे लगाकर किया था प्लॉट पर कब्जा
उल्हासनगर। उल्हासनगर-3 चोपड़ा कोर्ट परिसर में स्थित मानसरोवर को.ऑप. हाउसिंग सोसायटी लिमिटेड नामक इमारत के आंगन में एक छोटे से खाली जगह पर आरपीआय द्वारा दुकान बनाने का कार्य पिछले दिनों शुरू किया गया था। यह विवाद पिछले कई दिनों से शहर में सुर्खियों पर रहा है कि किस तरह से लोग अब अपने ईमारतों में भी सुरक्षित नहीं है इमारत के हिस्से पर भी गुंडागर्दी करके उसे खुलेआम हड़पा जा रहा है लेकिन यहां पर शहर के नेता व पुलिस प्रशासन इसे रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई थी। कुछ दिन यहां पर राजनैतिक नेताओं ने अपनी रोटियां भी सेकी। उसके बाद आरपीआय की इतनी हिम्मत हो गई कि उन्होंने इमारत के उस हिस्से पर अपने झंडे लगा दिए जिस पर लिखा था उपाध्यक्ष योगेश पारवानी। परेशान इमारत के निवासियों की कोई भी मदद नहीं कर रहा था ऐसे में इस बाबत टीम ओमी कालानी प्रमुख ओमी कालानी से इस विषय पर जब मुलाकात की तो उन्होंने उपमहापौर भगवान भालेराव से इस विवाद को सुलझाने के लिए बैठक की। रविवार की शाम को टीओके के कार्याध्यक्ष पंकज तिलोकानी ने बताया कि हमारे युवा नेता ओमी कालानी के प्रयास से मानसरोवर बिल्डिंग का विवाद पूरी तरह से सुलझा चुका है और आरपीआय द्वारा वहां से लगाए गए झंडे व बोर्ड भी हटा दिए गए हैं। शहर में इसी तरह कई अन्य निजी व सरकारी प्लॉटों पर भूमाफियाओं का आतंक मचा हुआ है। लेकिन इस बार तो ऐसी हद हो गई कि वर्षों पुरानी इमारत के आंगन को हड़पा जाएं। इस घटना से व्यापारी व निवासी अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। कालानी का इमारत के निवासियों ने आभार माना है।
उल्हासनगर में आज 39 हुए डिस्चार्ज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 33 नए पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 9888 हो गई है। आज फिर कोरोना से एक मरीज की मौत हुई है जिससे मृतकों की संख्या 325 हो गई है। आज 39 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या अब 9037 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 91.39 बताया गया है। वहीं 526 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 174, होम आयसोलेशन में 163 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई लिस्ट में दी गई है।
अंबरनाथ: कोरोना ग्रस्त मरीजों 7 हजार पार
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 25 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 7019 हो गई है। आज शहर पूर्व में 19 और पश्चिम में 6 रोगी मिले हैं। 92.71 प्रतिशत के साथ आज तक 6508 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 3.59 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 252 हैं। आज एक मरीज की मौत के बाद 3.68 प्रतिशत के साथ मृतकों की कुल संख्या 259 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 64 मरीज  अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 27,779 पहुंच गई है। आज 183 लोगों ने टेस्ट कराया है। जिसमें 153 नेगेटिव और 25 पाॅजिटीव हैं। 
बदलापुर में आज 32 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 32 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 6988 हो गई है। यहां पर मृतकों का 1.33 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 93 हो गई है। यहां पर 95.47 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 6672 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 3.19 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 223 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 10,756 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 47 नेगेटिव और 32 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 219 मरीज
कल्याण। कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 219 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 48,107 तक जा पहुची है इनमें 2607 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 44,536 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, आज 8 लोगों की मौत हो गयी इस आंकड़े के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 964 हो गयी है 354 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है।मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 34, कल्याण पश्चिम में 71, डोंबिवली पूर्व में 54, डोंबिवली पश्चिम में 19, मांडा टिटवाला में 35, पिसवली में 1 तथा मोहना में 5 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाये गये है।
Download Ulhasnagar Municipal 
 





[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.