"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

विधायक कुमार आयलानी शहर विकास कार्य में हुए फेल, एक बार फिर सत्तापक्ष ने की मनमानी, उल्हासनगर में नए मरीज 33, एक्टिव 558, अंबरनाथ में नए मरीज 38, एक्टिव 363

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 33एक्टिव मरीज 558

कोरोना मुक्त 8797, मृत्यु 318, कुल संख्या 9673

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 38, एक्टिव मरीज 363
कोरोना मुक्त 6189मृत्यु 247, कुल संख्या 6799

🔺 बदलापुर में नए मरीज 36एक्टिव मरीज 221
कोरोना मुक्त 6442, मृत्यु 77, कुल संख्या 6741

🔺कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 229एक्टिव 3373
कोरोना मुक्त 42,135, मृत्यु 908, कुल संख्या 46,416
युसूफ शेख । हीरो बोधा
विधायक ही शहर की खस्ता हालत के जिम्मेदार
उल्हासनगर। उल्हासनगर। एक कहावत हमेशा से ही सुनने को मिलती है कि व्यापारी तो नरम और राजा तो गरम, लेकिन हमारे शहर उल्हासनगर का दुर्भाग्य ऐसा कि हमें जो विधायक मिला वो नरम ही मिला जिसका खामियाजा आज शहर भुगत रहा है। अपने एक साल के कार्यकाल में भाजपा के विधायक कुमार आयलानी शहर विकास कार्य को पूरा करने में पूरी तरह से फेल साबित हुए हैं। एक कुशल व्यापारी के रूप में शहर में 90 के दशक में उभरे कुमार आयलानी जो कई बार नगरसेवक, उपमहापौर और 13 दिनों के लिए महापौर भी बने। आज उनका राजनैतिक अस्तित्व खत्म होने जा रहा है। साफ सुथरी छवि के कुमार आयलानी ने जिस भारतीय जनता पार्टी का अस्तित्व खत्म हो गया था उसे जीवित करने के लिए उन्होंने 2004 में विधासभा का चुनाव भाजपा टिकट पर लड़ा। जहां कुमार आयलानी को 55,397 वोट मिले और आरपीआय के पप्पू कालानी को 77,668 मिले। 22,271 वोटों से वो पराजित हुए थे। लेकिन फिर 2009 में शहर की जनता परिवर्तन चाहती थी इसलिए कुमार को 42,257 और राकांपा समर्थिक निर्दलीय पप्पू कालानी को 37,719 वोट मिले। आयलानी 4338 वोटों से विजयी हुए। इस कार्यकाल में उन्होंने अच्छा कार्य लेकिन 2014 के विधानसभा चुनाव में पप्पू कालानी की गिरफ्तारी से जनता की सहानुभूति और भाजपा के कुछ नगरसेवकों की गद्दारी के कारण उन्हें 1863 वोटों से  हार का सामना करना पड़ा। राकांपा की ज्योति कालानी को 43,760  मिले और आयलानी को 41,897 वोट मिले। शिवसेना युति टूटना भी हार की एक वजह थी। हार के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद उनके अपने ही दल में बगावत देखने को मिली। लेकिन फिर भी इस बगावत के बाद आखिरकार उन्हें भाजपा का टिकट 2019 के विधानसभा चुनाव में मिला। उल्हासनगर विधानसभा का चुनाव 21 अक्टूबर 2019 हुआ था और परिणाम 24 अक्टूबर को आया था जिसमें भाजपा के कुमार आयलानी को 43,666 व राकांपा की ज्योति कालानी को 41,662 वो मिले। आयलानी 2004 वोटों से जीते थे। कालानी ने इसे शिवसेना की जीत बताया क्योंकि इस बार भाजपा-सेना में युति थी। इस जीत को करीब एक वर्ष बीत चुका है लेकिन इसके बावजूद शहर विकास कार्य करने में कुमार आयलानी पूरी तरह  से फेल साबित हुए।
पिछले करीब 7 माह से शहर में कोरोना का प्रकोप दिनों दिन बढ़ते जा रहा था लेकिन यहां के विधायक शहर से ही गायब रहे। हालांकि उन्हें भी कोरोना संक्रमित हुआ लेकिन वो जनता के बीच पहुंचने में फेल साबित हुए। इस बीमारी के दौरान जहां शहर में आरोग्य सेवा की सबसे ज्यादा आवश्यकता लोगों को थी ऐसे में वर्तमान विधायक आयलानी उनकी मदद करने में फेल साबित हुए। जहां शहर के अन्य नेता व सामाजिक कार्यकर्ता लाकडाऊन में लोगों की सेवा कर रहे थे तब हमारे विधायक गायब थे। इस कोरोना की महामारी में शहर की जनता को अपने नेता व विधायक की सबसे ज्यादा जरूरत थी तब वो थे ही नहीं ऐसे में उनके विधायक बनने का शहर को क्या फायदा। ऐसी चर्चा शहर में चल रही है।
राजनीति से संन्यास के दे चुके हैं संकेत
उल्हासनगर विधानसभा चुनाव जीतने के बाद भाजपा नेता महेश सुखरामानी के जन्मदिन कार्यक्रम में विधायक कुमार आयलानी ने कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा की ओर से नया चेहरा होगा क्योंकि उनका मानना है कि अब सबको मौका मिलना चाहिए। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारी हेतु जमनू पुरस्वानी व महेश सुखरामानी तक का नाम ले लिया है। ऐसे में यह समझा जा रहा है कि यह उनका अंतिम कार्यकाल है और भविष्य में वो राजनीति से संन्यास लेकर अपने कारोबार पर ही ध्यान देंगे। लेकिन 2020 से 2024 तक क्या शहर की हालत इसी तरह खस्ता ही रहेगी। शहरवासियों को पप्पू कालानी जैसे तेज तरार नेता की कमी महसूस हो रही है जिन्होंने सिंधी समाज की हिफाजत के साथ शहर विकास को भी गति दी थी। शहर की खस्ता हालत से सिंधी समुदाय का तेजी से पलायन जारी है जिस कारण यहां पर सिंधी समाज का मतदान प्रतिशत भी गिरते जा रहा है। अगर ऐसी ही हालत रही तो आगामी विधानसभा चुनाव में गैर सिंधी नेता को ही शहरवासी चुन सकते हैं। व्यापारियों के साथ बढ़ती गुंडागर्दी से सिंधी समुदाय खासा नाराज है। उनकी सुरक्षा के लिए विधायक आयलानी ने आज तक कोई पहल नहीं की है। ऐसा व्यापारियों का कहना है।
हालांकि महाराष्ट्र में शिवसेना की सरकार है लेकिन अगर विधायक चाहे तो सरकार से विधायक फंड के अलावा विशेष फंड लाकर शहर विकास को गति दे सकते हैं। विधायक फंड से शहर विकास के कई कार्य हो सकते हैं जो सड़क निर्माण आदि विकास काम में मददकार होते हैं लेकिन पिछले कई वर्षों से शहर में विकास कार्य ठप्प पड़ा हुआ है। विधायक ज्योति कालानी के कार्यकाल में भी कोई विकास कार्य नहीं हुआ था। क्या शहरवासी अब नए चेहरे को ही अगली बार मौका देंगे?
हंगामे के बीच आखिरकार हुआ स्थायी समिति के 8 सदस्यों का चयन
उल्हासनगर। उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका में कल विशेष आम सभा का आयोजन किया गया था जिसमें स्थायी समिति के 8 नए सदस्यों का चयन होना था साथ ही विशेष समितियों का भी गठन होना था। लेकिन उपमहापौर पीठासीन अधिकारी भगवान भालेराव ने एक बार फिर हार के डर से स्थायी समिति के सदस्यों के गठन के बाद सभा को स्थगित कर दिया। यह आम सभा आनलाईन थी। लेकिन सभा को स्थगित करने के बाद भाजपा के सदस्यों ने सभागृह में घुसकर हंगामा किया और इसे सत्तापक्ष की तानाशाही बताया गया है।
उल्हासनगर में आज 44 हुए डिस्चार्ज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 33 नए पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 9673 हो गई है। आज फिर कोरोना से एक मरीज की मौत हुई है जिससे मृतकों की संख्या 318 हो गई है। आज 44 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या अब 8797 हो गई है।रिकवरी प्रतिशत 90.94 बताया गया है। वहीं 558 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 181, होम आयसोलेशन में 181 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई लिस्ट में दी गई है। 
अंबरनाथ में कोरोना टेस्ट ज्यादा हो रहे हैं
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 38 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 6799 हो गई है। आज शहर पूर्व में 31 और पश्चिम में 07 रोगी मिले हैं। 91.02 प्रतिशत के साथ आज तक 6189 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 5.33 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 363 हैं। आज तीन मरीजों की मौत के बाद 3.60 प्रतिशत के साथ मृतकों की कुल संख्या 247 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 117 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 26,236 पहुंच गई है। आज 285 लोगों ने टेस्ट कराया है। जिसमें 243 नेगेटिव और 38 पाॅजिटीव हैं। बदलापुर के मुकाबले में अंबरनाथ में कोरोना स्वेब टेस्ट ज्यादा हो रहे हैं लेकिन अंबरनाथ और बदलापुर में मरीजों की संख्या बराबर है। अंबरनाथ पश्चिम में कोरोना बाधित कम है तो पूर्व में बाइधतों की संख्या ज्यादा है।
बदलापुर में आज 36 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपारिषद क्षेत्र में आज 36 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 6741 हो गई है। यहां पर मृतकों का 1.15 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 77 ही है। यहां पर 95.56 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 6442 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 3.27 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 221 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 10,272 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 31 नेगेटिव और 36 पाॅजिटीव पाए गए हैं। बदलापुर नपा द्वारा कोरोना की जांच बहुत ही कम पैमाने पर होने के कारण यहां पर मरीजों की संख्या में कमी है।
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 229 मरीज
कल्याण। कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 229 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 46,416 तक जा पहुची है इनमें 3373 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 42,135 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, आज 4 लोगों की मौत हो गयी इस आंकड़े के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 908 हो गयी है 303 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है।मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 48, कल्याण पश्चिम में 58, डोंबिवली पूर्व में 77, डोंबिवली पश्चिम में 28, मांडा टिटवाला में 14, पिसवली में 1 तथा मोहना में 3 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाये गये है।
Download Ulhasnagar Municipal 
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.