"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

अंबरनाथ में पति ने की पत्नी की हत्या, उल्हासनगर में नए मरीज 62, एक्टिव 650, अंबरनाथ में नए मरीज 68, एक्टिव 419

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 62एक्टिव मरीज 650

कोरोना मुक्त 8393, मृत्यु 306, कुल संख्या 9349

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 68, एक्टिव मरीज 419
कोरोना मुक्त 5801मृत्यु 231, कुल संख्या 6451

🔺 बदलापुर में नए मरीज 66एक्टिव मरीज 77
कोरोना मुक्त 5882, मृत्यु 77, कुल संख्या 6336

🔺कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 277एक्टिव 3671
कोरोना मुक्त 38,877, मृत्यु 844, कुल संख्या 43,392
युसूफ शेख । हीरो बोधा
 
 अंबरनाथ में हत्यारा पति गिरफ्तार
अंबरनाथ। रोजाना पति के साथ छोटी छोटी बातों को लेकर झगड़ा करने वाली पत्नी को पति ने गला घोंटकर हत्या कर दी। ये घटना शहर पूर्व के ग्रीन सिटी की है। हत्यारे पति को शिवाजी नगर पुलिस ने गिरफ्तार करके रिमांड पर ले लिया है। शिवाजी नगर पुलिस में कैलाश नगर निवासी रतन भिका चौधरी(44) ने शिकायत दर्ज कराया है कि आरोपी पति कैलाश बंडु अतकिरे(45) निवासी का अपनी पत्नी पूजा अतकिले(44) के साथ अकसर छोटी बातों पर झगड़ा होते रहता था। कैलाश का ये भी आरोप है कि पूजा का अपने लड़कों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं था जिसके कारण बड़ा लड़का प्रणव नशा करने लगा था। 2 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे से पूर्व दोनों का फिरसे झगड़ा शुरू हो गया। रोष में आकर पति ने पत्नी का जोर से गला दबा दिया। दम घुटने के कारण पत्नी की मौत हो गई। पति कैलाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर दफा 302 के अनुसार पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। व.पु.नि. मनजीत सिंग बग्गा मामले की जांच कर रहे हैं।
उल्हासनगर में मृतकों की संख्या 306
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 62 नए पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 9349 हो गई है। आज कोरोना से 3 मरीजों की मौत हुई है। मृतकों की संख्या 306 हो गई है आज 45 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या अब 8393 से अधिक हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 89.77 बताया गया है। वहीं 650 से अधिक एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 121, होम आयसोलेशन में 184 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई लिस्ट में दी गई है।
अंबरनाथ में मृतकों की संख्या 231
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 68 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 6451 हो गई है। आज शहर पूर्व में 46 और पश्चिम में 22 रोगी मिले हैं। आज तक 5801 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। एक्टिव रोगी अब 419 हैं। अंबरनाथ में मृतकों की कुल संख्या अब 231 हो गई है। मृतकों का प्रतिशत 3.58 है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 114 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 23,632 पहुंच गई है। आज 288 लोगों ने टेस्ट कराया है। जिसमें 220 नेगेटिव और 68 पाॅजिटीव हैं।
बदलापुर में आज 66 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपारिषद क्षेत्र में आज 66 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 6336 हो गई है। यहां पर मृतकों का 1.21 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 77 ही है। यहां पर 92.83 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 5882 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 5.95 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 377 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 9423 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 32 नेगेटिव और 66 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 277 मरीज
कल्याण। कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 277 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 43,392 तक जा पहुची है इनमें 3671 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 38,877 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, आज 6 लोगों की मौत हो गयी इस आंकड़े के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 844 हो गयी है 459 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है।मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 44, कल्याण पश्चिम में 107, डोंबिवली पूर्व में 81, डोंबिवली पश्चिम में 38, मांडा टिटवाला में 1, पिसवली में 0 तथा मोहना में 6 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाये गये है।
Download Ulhasnagar Municipal 





 
 
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.