"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

मुंबई से आएगी देश में तीसरी लहर?, उल्हासनगर में नए मरीज 15 एक्टिव 55, अंबरनाथ में नए मरीज 10 एक्टिव 19, कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 49

💥 उल्हासनगर में नए मरीज 15, एक्टिव मरीज 55

कोरोना मुक्त 21,240, मृत्यु 648, कुल संख्या 21,943

💥 अंबरनाथ में नए मरीज 10, एक्टिव मरीज 19

कोरोना मुक्त 20,455, मृत्यु 563, कुल संख्या 21,050

💥 बदलापुर में नए मरीज 7, एक्टिव मरीज 24

कोरोना मुक्त 22,615, मृत्यु 380, कुल संख्या 23,019

💥 कल्याण-डोंबिवली में  नए मरीज 49, एक्टिव 298

कोरोना मुक्त 1,42,446, मृत्यु 2340, कुल 1,45,564

हीरो बोधा / करण बोधा
 आज मिले 2,510 नए केस-आदित्य ठाकरे
मुंबई देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना के मामलों में उछाल देखने को मिला है। बुधवार को मुंबई शहर से ही कोरोना के 2510 नए केस सामने आए। इससे पहले मंगलवार को मुंबई शहर में कोरोना के 1300 से ज्यादा नए केस दर्ज हुए थे। इस तरह महाराष्ट्र में कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए तीसरी लहर का डर और तेज हो गया है।
बुधवार को मुंबई में कोरोना के रिकॉर्ड 2510 नए केस सामने आए। जबकि 251 लोग ठीक होकर अपने घर लौटे। इस तरह अकेले मुंबई में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 7 लाख 75 हजार 808 हो गई है। वहीं, अभी 8060 एक्टिव केस हैं। मुंबई में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 16 हजार 375 पहुंच गया है। बुधवार को मुंबई में कोरोना से एक मरीज की मौत दर्ज हुई। महाराष्ट्र में बढ़ते कोरोना केस उद्धव ठाकरे के लिए चिंता का कारण बने हुए हैं। सरकार ने लोगों से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह किया है। साथ ही नए साल के जश्न के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। बंद सभागारों में कार्यक्रमों को 50 प्रतिशत क्षमता भरने की अनुमति दी गई है। वहीं खुले स्थानों में कार्यक्रमों के लिए 25 प्रतिशत क्षमता रखने की अनुमति है। लोगों को समुद्र तट और पार्कों में इकट्ठा होने से बचने के लिए कहा गया है। गेटवे ऑफ इंडिया, मरीन लाइन्स, गिरगांव चौपाटी और जुहू चौपाटी पर भीड़ न लगाने की भी सलाह दी गई है।
मुंबई में कोरोना का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या मुंबई से देश में तीसरी लहर आएगी? इस सवाल का जवाब आज हर कोई जानना चाहता है। इसी बीच महाराष्ट्र के पर्यटन और पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने बुधवार को चेताया है कि शहर में आज 2,510 नए कोरोना केस मिले हैं। ठाकरे ने बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करने के बाद यह बयान दिया। ठाकरे ने संवाददाताओं से कहा कि “पिछले हफ्ते, हम प्रतिदिन 150 मामलों की रिपोर्ट कर रहे थे। अब हम प्रतिदिन लगभग 2,000 मामले दर्ज कर रहे हैं। मुंबई आज प्रतिदिन 2,000 मामलों को पार कर सकता है। ” ठाकरे का यह बयान तब आया जब मुंबई में पिछले दिन 1,333 मामले दर्ज किए गए थे। बैठक में बीएमसी कमिश्नर इकबाल सिंह चहल, मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर और वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी शामिल हुए।
भारत में फरवरी में आ सकता है तीसरी लहर का पीक
यही नहीं कोरोना के कुल केस भी बुधवार को 9,000 से ज्यादा सामने आए हैं। इसके चलते एक्टिव केसों की संख्या बढ़ते हुए 77 हजार के पार पहुंच गई है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि भारत में यह तीसरी लहर का संकेत हो सकता है, जिसका फरवरी में पीक देखने को मिल सकता है। नए केसों में इजाफे को देखते हुए ही दिल्ली से लेकर महाराष्ट्र और गोवा तक में कई प्रतिबंध लगाए गए हैं। दिल्ली सरकार ने स्कूल, कॉलेज, जिम समेत कई चीजों को बंद कर दिया है। वहीं बसों और मेट्रो में कुल क्षमता के 50 फीसदी के बराबर ही लोग यात्रा कर सकेंगे। 
ओमिक्रॉन के केस
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में महाराष्ट्र में जहां ओमिक्रॉन के 167 मामले सामने आए और 72 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं दिल्ली में 238 नए मरीज मिले हैं। जिसमें से 57 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। बता दें कि नवंबर में दक्षिण अफ्रीका में मिले वायरस का नया वेरिएंट अब 21 राज्यों तक पहुंच चुका है। 
उल्हासनगर में 15 नए मरीज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 15 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 21,943 हो गई है। मृतकों की कुल संख्या 648 हो गई है। आज 3 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 21,240 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 96.80 बताया गया है। वहीं 55 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 9, होम आयसोलेशन में 43 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 5, उल्हासनगर-2 में 6, उल्हासनगर-3 में 2, उल्हासनगर-4 में 1 और उल्हासनगर-5 में 1 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। 20,289 फ्रंटलाईन वकर्स ने कोरोना का डोज लिया है। 18 वर्ष से अधिक 2,99,647 तथा 45 वर्ष से अधिक 1,90,606 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है।
अंबरनाथ में 10 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 10 ही कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 21,050 हो गई है। 97.11 प्रतिशत के साथ आज तक 20,455 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.22 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 19 हैं। मृतकों की कुल संख्या 563 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,33,427 पहुंच गई है। आज 206 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 196 नेगेटिव और 10 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में अब तक 2,21,943 लोगों ने वैक्सीन लिया है।
बदलापुर में 7 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 7 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 23,019 हो गई है। मृतकों का 1.64 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 380 हो गई है। यहां पर 98.24 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 22,615 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 0.10 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 24 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 86,322 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 158 नेगेटिव और 7 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 49 नए पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 49 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,45,564 तक जा पहुंची है इनमें 298 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,42,446 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, मरने वालों की संख्या 2340 तक पहुंच गई है। 08 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 8, कल्याण पश्चिम में 18, डोंबिवली पूर्व में 10, डोंबिवली पश्चिम में 10, मांडा टिटवाला में 2, पिसवली में 0 तथा मोहना में 1 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.