💥 उल्हासनगर में नए मरीज 204, एक्टिव मरीज 1932
कोरोना मुक्त 22,457, मृत्यु 650, कुल संख्या 25,039
💥 अंबरनाथ में नए मरीज 127, एक्टिव मरीज 1469
कोरोना मुक्त 21,518, मृत्यु 568, कुल संख्या 23,555
💥 बदलापुर में नए मरीज 123, एक्टिव मरीज 910
कोरोना मुक्त 23,710, मृत्यु 380, कुल संख्या 25,000
💥 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 706, एक्टिव 10185
कोरोना मुक्त 1,47,466, मृत्यु 2359, कुल 1,61,493
हीरो बोधा / करण बोधा
मुंबई में विवाह पंजीकरण सेवा अस्थायी रूप से बंद
श्री हीरो अशोक बोधा के विशेष साक्षात्कार में जरूर सुने
मुंबई। शहर भर में बढ़ते कोविड-19 मामले के मद्देनजर, बृहन्मुंबई नगर निगम ने विवाह पंजीकरण सेवा को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। बीएमसी ने एक प्रेस नोट में कहा, "मुंबई में मौजूदा कोविड-19 स्थिति के कारण विवाह पंजीकरण सेवा अस्थायी रूप से बंद हो गई। अप्वाइंटमेंट, तिथि और समय की सुविधा के साथ जल्द ही सेवा को फिर से शुरू किया जाएगा।" इसने कहा, "बृहन्मुंबई नगर निगम एक वीडियो केवाईसी विकल्प के प्रावधान की भी तलाश कर रहा है।"
क्या है मुंबई में कोरोना का हाल
मुंबई में पिछले 24 घंटों के दौरान किए गए 57,534 परीक्षणों में से कोविड-19 के 7,895 नए मामले दर्ज किए गए थे। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के बुलेटिन के अनुसार, मुंबई में इस बीमारी के कुल मामलों की संख्या 9,99,862 हो गई है।
पिछले 24 घंटों के दौरान इस वायरस के कारण 11 लोगों की जान चली गई और मरने वालों की संख्या 16,257 हो गई है। शहर में 60,371 सक्रिय मामले हैं। बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटों में 21,025 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं, जिससे कुल ठीक होने वालों की संख्या 9,20,383 हो गई है।
इसने कहा कि पिछले 24 घंटों में 688 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिससे कुल अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या 5,722 हो गई। मुंबई में कुल 38,127 बेड हैं। मौजूदा बेड ऑक्यूपेंसी रेट 15.0 फीसदी है। इस बीच, महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान 41,327 नए मामले सामने आए और 29 मौतें हुईं। राज्य के स्वास्थ्य बुलेटिन में रविवार को कहा गया कि वर्तमान में राज्य में 8 ओमिक्रॉन वैरिएंट की सूचना मिली है, जिससे मामले की संख्या 1,738 हो गई है।
उल्हासनगर में 204 नए मरीज, 1 की मौत
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 204 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 25,039 हो गई है। आज 1 मरीज की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 650 हो गई है। आज 253 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 22,457 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 89.69 बताया गया है। वहीं 1932 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 131, होम आयसोलेशन में 1676 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 39, उल्हासनगर-2 में 32, उल्हासनगर-3 में 39, उल्हासनगर-4 में 55 और उल्हासनगर-5 में 39 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। शहर में अब तक 5 लाख 73,493 लोगों ने वैक्सीन लगाई है। 20,338 फ्रंटलाईन वकर्स ने कोरोना का डोज लिया है। 18 वर्ष से अधिक 3,38,125 तथा 45 वर्ष से अधिक 2,03,217 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है। 15 से 18 वर्ष के 11,155 बच्चों ने वैक्सीन का डोज लिया है।
अंबरनाथ में 127 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 127 ही कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 23,555 हो गई है। 91.35 प्रतिशत के साथ आज तक 21,518 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 6.23 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 1469 हैं। मृतकों की कुल संख्या 568 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,40,654 पहुंच गई है। आज 431 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 304 नेगेटिव और 127 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में अब तक 2,17,145 लोगों ने वैक्सीन लिया है।
बदलापुर में 123 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 123 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 25,000 हो गई है। मृतकों का 1.52 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 380 हो गई है। यहां पर 94.84 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 23,710 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 3.64 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 910 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 91,146 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 157 नेगेटिव और 123 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 706 नए पाॅजिटीव, 3 की मौत
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 706 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,61,493 तक जा पहुंची है इनमें 10,185 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,48,466 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, आज 3 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 2359 तक पहुंच गई है। 938 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 112, कल्याण पश्चिम में 263, डोंबिवली पूर्व में 196, डोंबिवली पश्चिम में 94, मांडा टिटवाला में 25, पिसवली में 0 तथा मोहना में 16 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇