"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

कोरोना कारोबार की खुलेगी पोल, करोड़ों के ठेके में झोल, उल्हासनगर में 23 नए पाॅजिटीव, अंबरनाथ में 66 नए पाॅजिटीव

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 23एक्टिव मरीज 520
कोरोना मुक्त 6460, मृत्यु 157कुल संख्या 7137

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 66एक्टिव मरीज 368
कोरोना मुक्त 3714मृत्यु 166, कुल संख्या 4248

🔺 बदलापुर में नए मरीज 54, एक्टिव मरीज 276
कोरोना मुक्त 2740, मृत्यु 51, कुल संख्या 3067

🔺कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 297एक्टिव 4667
कोरोना मुक्त 17,345, मृत्यु 440, कुल संख्या 22,452
युसूफ शेख । हीरो बोधा
करोड़ों का खर्च मरीजों अथवा ठेकेदारों के लिए?
उल्हासनगर। उल्हासनगर शहर में कोरोना का प्रकोप कम हो रहा है लेकिन कोरोना भ्रष्टाचार की पोल खुलनी अब शुरू हो गई है। अब जबकि शहर में पेशेंट ही कम होते जा रहे हैं तो अब नए कोविड सेंटर मनपा को बनाने की क्या जरूरत है? जो कोविड सेंटर बनाए गए हैं वो ही खाली पड़े हैं और अब नए कोविड सेंटर पर करोड़ों का खर्चा कर ठेकेदारों की चांदी की जा रही है ना कि मरीजों के लिए ऐसे कोरोना कारोबार में करोड़ों के ठेके में बड़े झोल की जानकारी हमें मिली है। 
ज्ञात हो कि जब शहर में कोरोना का कहर उफान पर था तब मरीजों को ईलाज नहीं मिला था आक्सीजन व वेंटीलेटर न होने के कारण मरीजों की जान जा रही थी तब बंदोबस्त नहीं किया गया और अब करोड़ों रुपए बिना कारण खर्च किए जा रहे हैं। खर्च किए जा रहे हैं वो ठीक है लेकिन इस ठेके में लाखों के खर्च को करोड़ों का बताया जा रहा है। शहर में निजी अस्पतालों ने इस बीमारी के नाम पर लाखों रुपए मरीजों के परिजनों से वसूल किए हैं और अभी भी कई जगह जारी है। जिसमें अभी भी कई अस्पतालों पर मरीजों से शासन नियमानुसार ज्यादा पैसे वसूलने के चलते जांच चल रही है। शहर के 6 निजी अस्पतालों की जांच की बात पीआरओ भदाणे ने भी की थी। जिसमें मैक्स लाईफ अस्पताल को 36 लाख से अधिक कोरोना मरीजों से बिल वसूलने के चलते नोटीस भी दिया गया। शहर के कोविड डैडिक्टेड अस्पताल पर खर्च, मरीजों के खान-पान, टेस्ट इत्यादि पर खर्च, हाॅटस्पाॅट इलाकों को सील करने की प्रक्रिया में झोल इत्यादि का समावेश है। यह झोल केवल उल्हासनगर से ही हो रहे हैं अंबरनाथ, बदलापुर व कल्याण में ऐसी कोई झोल की जानकारी नहीं है। 
अब सुनने में आया है कि शहर के बाहर टिटवाला रोड पर ताभोर आश्रम में कोविड डैडिकेटेड सेंटर बनाया जा रहा है जहां पर 400 बेड लगाने हेतु डेढ करोड़ खर्चा बताया गया है। जिसमें आक्सीजन लाईन, टैंक, बैरिकेट, पाॅर्टिशन, सप्लाय आदि को मिलाकर ठेका निकाला गया है। इसके अलावा कोणार्क रेंसीडेंसी के पास 6 लाख टेस्टींग लैब पर खर्चा बताया गया है। शहर में पहले से ही टाऊन हाॅल, रेड क्रास, आयटी, सरकारी अस्पताल, राधास्वामी इत्यादि में सैकड़ों बेड मौजूद हैं इसके बावजूद यह करोड़ों का ठेका क्यों निकाला गया है मनसे अध्यक्ष बंडू देशमुख ने इसका विरोध करते हुए कहा कि शहर में अब केवल 520 एक्टिव मरीज हैं और अब कोरोना का प्रकोप भी कम हो गया है शहर में सुविधा देने के बजाय इतनी दूर ताभोर आश्रम में करोड़ों का खर्च करने की मनपा प्रशासन को क्या आवश्यकता है। इसमें बड़ा झोल है यह ठेकेदारों के लिए खर्चा हो रहा है ना कि मरीजों के लिए। इसमें सत्तापक्ष और विरोधी पक्ष एक साथ मिलकर शहर को लुटने का प्रयास कर रहे हैं। क्योंकि इसका विरोध कोई भी नहीं कर रहा है और ना ही कोरोना कारोबार में हो रहे झोल पर किसने सवाल खड़ा किया है। केवल मनसे ही अकेले कोरोना के झोल की पोल खोल रहा है। यह ठेका रद्द करने की मांग मनसे ने की है।
उल्हासनगर शिवसेना ने कर्नाटक सरकार का निषेध व्यक्त किया
उल्हासनगर। कर्नाटक सरकार द्वारा बेलगांव जिला के हुक्केरी तालुका में मनगुत्ती गांव में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा लगाई गई थी लेकिन कुछ स्थानीय व तथाकथित स्वदेशी संगठनाओं के विरोध के बाद सरकार ने वहां से प्रतिमा हटा दी। ऐसे में शिवसेना द्वारा राज्यभर में कर्नाटक सरकार के विरुद्ध उक्त कृत्य पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सरकार का कड़ा निषेध व्यक्त किया है। रविवार को उल्हासनगर-3 के शिवाजी चौक पर शिवसेना प्रमुख राजेंद्र चौधरी के नेतृत्व में शिवसैनिकों ने कर्नाटक सरकार के विरुद्ध नारेबाजी कर कर्नाटक के मुख्यमंत्री येडुरप्पा के चित्र पर चप्पल मारकर विरोध प्रकट किया। उसके बाद छत्रपति शिवाजी महाराज के पुतले पर माल्यार्पण किया गया। उस समय राजेंद्र शाहु, संदीप गायकवाड़, युवा सेना शहर अधिकारी राजेंद्र बाला श्रीखंडे, चंद्रशेखर यादव, राजू माने, संजय मरसाले, दीपक सालवे आदि शिवसैनिक इस निषेध में शामिल हुए। पुलिस ने आंदोलन करने वाले सभी शिवसैनिकों को गिरफ्तार किया जिन्हें बाद में रिहा कर दिया गया। 
उल्हासनगर में अब केवल 520 एक्टिव मरीज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में अब कोरोना के केवल 520 एक्टिव मरीज ही रह गए हैं। जिसमें से 237 मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में चल रहा है वहीं 58 होम आयसोलेशन में तो निजी व सरकारी अस्पताल तथा कोविड सेंटर में 175 मरीजों का ईलाज चल रहा है। आज रविवार को कोरोना से तीन मरीजों की मौत के बाद मरने वालों की कुल संख्या अब 157 हो गई है। आज 82 मरीजों के डिस्चार्ज होते ही कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या अब 6460 हो गई है। रविवार को 23 नए पाॅजिटीव मरीजों के मिलते ही कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 7137 हो गई है। कोरोना का प्रकोप तो काफी कम हो गया है लेकिन मरने वालों की संख्या अभी भी चिंता का विषय बना हुआ है। 
अंबरनाथ में आज 66 नए पाॅजिटीव
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में रविवार को 66 नए पाॅजिटीव पाए गए हैं। अब तक की कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 4248 हो गई है। आज फिर एक की कोरोना से मौत हुई है। मृतकों की संख्या बढ़कर 166 हो गई है। मृतकों की संख्या को कंट्रोल करने में अंबरनाथ नपा प्रशासन पूरी तरह फेल हो रही है। मृतकों का प्रतिशत घट नहीं रहा है। मृतकों का प्रतिशत 3.90 हो गया है।  अंबरनाथ  में एक्टिव मरीज अब 368 ही रह गए हैं जिसका 8.66 प्रतिशत है। ठीक होकर घर जाने वाले अब तक 3714 है जिसका प्रतिशत 87.42 है। आज फिर से पूर्व में पाॅजिटीव ज्यादा मिले हैं। पूर्व में 46 और पश्चिम में 20 पाॅजिटीव मिले हैं। अब तक 10299 लोगों ने टेस्ट कराया है। 172 की रिपोर्ट प्रलंबित है।
युवक कांग्रेस द्वारा मुफ्त एंटीजन कोविड चेकअप
अंबरनाथ। अंबरनाथ के उत्तर भारतीय बहुल परिसर में अंबरनाथ नगरपरिषद के सहयोग से युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुरेश उर्फ मनोज सिंग के वार्ड में रविवार को नपा के पांच डाॅक्टरों और उनके स्टाॅफ ने सैकड़ों निवासियों का मुफ्त में आरोग्य जांच किया। संघटन चौक पर मनोज सिंह एवं पूर्व नगरसेविका श्रृति सिंह द्वारा बनाए गए फीवर क्लीनिक में लोगों का फीवर, शुगर, बीपी के अलावा कोविड एंटीजन चेकअप करके पूर्व वार्ड को फील्टर किया गया। पूरे वार्ड को सेनीटाईज भी किया गया। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए मनोज सिंह ने बताया कि 9 अगस्त को युवक कांग्रेस का स्थापना दिवस है। इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की प्रतिमा को पुष्पहार अर्पण करके कार्यक्रम की शुरुआत हुई। नपा द्वारा नियुक्त किए गए को आरडीनर योगेश चलवादी ने बताया कि हर वार्ड में ऐसा चेकअप किया जाएगा दो दिनों में 200 लोगों का कोरोना एंटीजन चेकअप किया गया है जिसमें सात पाॅजिटीव पाए गए हैं। रविवार को बुवापाड़ा में 5 डाॅक्टर जिसमें डाॅ. शुभांगी वाडेकर, डाॅ. दुष्यंत, डाॅ. मनोज, डाॅ. निवेदिता, डाॅ. विनायक उनके हेल्थ असीसेंट ने लोगों का आरोग्य चेकअप किया।
बदलापुर में आज 54 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपारिषद क्षेत्र में रविवार को 54 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 3067 हो गई है। यहां पर मृतकों का 1.66 प्रतिशत के साथ कुल संख्या 51 है। यहां पर 89.33 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 2740 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 8.99 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब केवल 276 रह गई है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 4751 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज 64 स्वेब की रिपोर्ट में 10 नेगेटिव और 54 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज 297 पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका में रविवार को कुल 297 कोरोना संक्रमित मरीजो की पुष्टि की गई जिंसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 22,452 तक जा पहुची है इनमें 4667 मरीजो का उपचार चल रहा है तो वही 17,345 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है वही आज 9 लोगो की मौत हो गयी इस आंकड़े के बाद मरनेवालों की संख्या बढ़कर 440हो गयी है 305 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों व कोरंटाइन सेंटर से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 57, कल्याण पश्चिम में 76, डोंबिवली पूर्व में 87, डोंबिवली पश्चिम में 39, मांडा टिटवाला में 28 तथा मोहना में 10 नया मरीज कोरोना संक्रमित पाया गया है।

Download Ulhasnagar Municipal Corporation CORONA Press Note 

[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.