"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

कोरोना को भगाने गणपति का हुआ शांतिपूर्वक आगमन, उल्हासनगर में नए मरीज 30, एक्टिव 348, अंबरनाथ में नए मरीज 26, एक्टिव 285

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 30एक्टिव मरीज 348
कोरोना मुक्त 7013, मृत्यु 205कुल संख्या 7566

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 26एक्टिव मरीज 285
कोरोना मुक्त 4201मृत्यु 179, कुल संख्या 4665

🔺 बदलापुर में नए मरीज 63, एक्टिव मरीज 290
कोरोना मुक्त 3426, मृत्यु 65, कुल संख्या 3781

🔺कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 421एक्टिव 3228
कोरोना मुक्त 22,629, मृत्यु 548, कुल संख्या 26,405
युसूफ शेख । हीरो बोधा
कोरोना महामारी एवं भारी बरसात के 
बीच शांतिपूर्वक हुआ गणेश का आगमन
अंबरनाथ। सार्वजनिक गणेशोत्सव शुरू हुआ तबसे लेकर आज तक पहली बार निर्बंध के साथ एवं कोरोना महामारी को देखते हुए कोरोना के साए में नियमों के बंधन में बिना ढोल ताशे के शनिवार को मंडल के मंडपों एवं घरों में गणेश का आगमन हुआ। गणेश आगमन में सुबह से ही भारी बारीश से विघ्न डाला लेकिन गणेश भक्तों में तिल मात्र भी उत्साह एवं भक्ती में कमी नहीं देखी गई। गणपति बप्पा मोरया की गूंज के साथ शुक्रवार रात से ही गणपति का आगमन शुरू हो गया था। ठाणे जिले में जोरदार बारिश के कारण ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। आज से मोहर्रम भी शुरू हो गया है। अंबरनाथ में पुलिस ने मोहर्रम ताजीये बिठाने के लिए 9 मोहर्रम कमेटियों को पांच दिन की अनुमति दी है। कोरोना की गंभीरता को देखते हुए घरगुती एवं गणेश मंडलों में कमी आयी है। शहर पश्चिम में 28 और पूर्व में 21 गणेश मंडल हैं। शहर के मुख्य बाजारों में एक दिन पूर्व से ही खरेदारी के लिए भीड़ देखी गई। पूजा विधि के साहित्य, हार फूल फल बेचने वालों के यहां गर्दी देखी गई। नए कपड़े खरेदी के लिए उत्साह नहीं था। शहर के ज्यादातर नामांकित गणेशोत्सव मंडलों ने बड़े मंडप एवं भारी सजावट नहीं की है। कोरोना को देखते हुए छोटे मंडपों में छोटी गणेश मूर्ति ही बिठाई गई है। कुछ मंडलों ने आरोग्य शिविर का एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था अबाधित रखने के लिए सह.पु.आयुक्त और सभी पुलिस स्टेशन के वपु निरीक्षक अपने स्टाफ के साथ होम गार्ड की उपस्थिति में कड़ी नजर रखे हुए हैं। सोशल मीडिया पर पुलिस की कड़ी नजर है। अफवा फैलाने एवं गलत मैसेज डालने वालों पर पुलिस की गहरी नजर है। पुलिस का पहरा बढ़ा दिया गया है। नपा प्रशासन ने डेढ दिन के विसर्जन के लिए कमर कस ली है। विसर्जन के लिए 9 गणपति स्वीकार केंद्र एवं पुलिस तालाब बनाए गए हैं।
उल्हासनगर में उत्साह व शांति के साथ गणेश आगमन
रातभर गोल मैदान परिसर में मटरगश्ती को रोकना जरूरी

उल्हासनगर। उल्हासनगर शहर में आज उत्साह और शांति के साथ गणेशोत्सव शुरू हुआ है। सार्वजनिक मंडलों द्वारा नियमों का पूरी तरह पालन करके गणेश की स्थापना की हालांकि घरगुत्ती गणपति ज्यादा देखी गई। शुक्रवार को उल्हासनगर-2 अमन टाकीज रोड पर इतनी भीड़ थी कि उसे काबू करने के लिए पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। गणेश मूर्ति की दुकानों पर भी भीड़ देखी गई। रात 7 बजे के बजाय मार्केट 8 से 9 बजे तक खोले देखे गए। शनिवार को भी सुबह से ही बाजारों में भारी भीड़ देखी गई। शुक्रवार देर रात और शनिवार सुबह से ही बिना ढोल ताशों के गणपति का आगमन श्रद्धापूर्वक हुआ। ध्वनि प्रदूषण कहीं भी देखने को नहीं मिला। खराब सड़कों ने गणेश भक्तों को परेशानी में डाल दिया लेकिन विघ्नहर्ता इस कोरोना संकट में भी कोरोना को भगाने के लिए भक्तों के घरों में विराजमान हुए। जैसे कि उल्हासनगर मनपा ने गणेशोत्सव के लिए जो नियम बनाए हैं उस पर पुलिस की कड़ी नजर बनी हुई है। शहर में हर मूर्ति का विसर्जन प्रभाग समिति कार्यालय के मार्फत ही किया जाएगा। मनपा प्रशासन ने ऐसे 12 केंद्र बनाए गए हैं जहां पर मूर्तियां ली जाएंगी और प्रशासन द्वारा ही श्रद्धापूर्वक विसर्जन होगा। नदी, तालाब में विसर्जन पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
गणेशोत्सव के दौरान उल्हासनगर के प्रसिद्ध गोल मैदान परिसर में रात भर युवक मटरगश्ती करते हुए देखे जाते हैं और रातभर घूमकर आवाजें करते हैं, जुआ खेलते हैं पुलिस को चाहिए की ऐसे युवकों पर कार्रवाई करें। वहीं गोल मैदान परिसर में ही होटल व नाश्ते के दुकानें रातभर खुली रहती है उस पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जानी चाहिए क्योंकि वहां पर युवकों द्वारा भीड़ की जाती है और वहीं पर खाया जाता है जबकि होटल व नाश्ता दुकानों को रात तक अनुमति केवल पार्सल सेवा के लिए है। लेकिन उल्हासनगर पुलिस थाने के कुछ पुलिस कर्मी गोल मैदान सर्किल व मधुबन चौक परिसर से हफ्ता लेकर उन्हें रात भर दुकानों को खोलने की अनुमति देते हैं। लाॅकडाऊन के दौरान कुछ पुलिस कर्मियों ने होटल मालिकों की पिटाई भी की है जबकि होटल मालिक का कहना है कि हम हफ्ता भी देते हैं और मार भी खाना पड़ता है। 
देश में रिकवरी रेट में उल्हासनगर सर्वोत्तम
उल्हासनगर। उल्हासनगर शहर एक बार फिर देशभर की नजरों में आ गया है। कोरोना महामारी के दौरान जिस तरह तेजी से शहर में मामले बढ़े उसी तेजी के साथ मरीजों की रिकवरी भी हुई है। उसी को देखते हुए देशभर में मुंबई उपनगर उल्हासनगर शहर को 90 प्रतिशत से अधिक रिकवरी रेट के साथ सर्वोत्तम बताया गया है। दिल्ली को दूसरे स्थान पर बताया गया है। यह सर्वे एक अंग्रेजी समाचार पत्र द्वारा किया गया है।
उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में शनिवार को 30 नए पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 7566 हो गई है। वहीं एक्टिव मरीजों की संख्या में वृद्धि हो गई है। अब 348 एक्टिव मरीज बताए गए हैं जिनमें उल्हासनगर शहर के बाहर अस्पतालों में 110, होम आयसोलेशन में 49, सीसीसी में 96, डीसीएचसी में 48 और डीसीएच में 45 मरीजों का ईलाज चल रहा है। आज 17 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। आज 24 घंटों में कोरोना से किसी की भी मौत नहीं हुई है। मृतकों की संख्या 205 ही है। ऐसी जानकारी मनपा ने हमेें दी है।
अंबरनाथ पूर्व में 24 व पश्चिम में दो
झोपड़ियों से कोरोना मरीज नहीं मिले
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपरिषद क्षेत्र में शनिवार को कोरोना के 26 नए रोगी मिले हैं। शहर में कोरोना मरीजों की कुल संख्या अब 4665 हो गई है। शहर पूर्व में 24 और पश्चिम में केवल दो रोगी मिले हैं। इससे पता चलता है कि झोपड़पट्टियों में से कोरोना आहिस्ता-आहिस्ता कम होकर समाप्ती की ओर जा रहा है। एक्टीव मरीज भी कम हो गए हैँ। एक्टिव मरीज 6.10 प्रतिशत के साथ 285 रह गए हैं। 90 प्रतिशत यानी 4201 रोगी कोरोना को मात देकर घर गए हैं। नपा प्रशासन कोरोना से मरने वालों की संख्या पर कंट्रोल नहीं कर पा रहा है। आज फिर एक की मौत हुई है मृतकों की संख्या अब 171 हो गई है जिसका प्रतिशत 3.83 हो गया है। मृतकों का प्रतिशत 2 प्रतिशत रहने के लिए नपा प्रशासन को प्रयत्न करने होंगे। एंटीजन टेस्ट ज्यादा किए जा रहे हैँ। नपा ने शासन से 12500 एंटीजन टेस्ट के लिए 63 लाख रुपए मांगे थे जो जिलाधिकारी ने मंजूर कर लिया है। अभी तक 12165 लोगों के स्वेब और एंटीजन टेस्ट कराए गए हैं। आज 192 की रिपोर्ट आयी है जिसमें 166 नेगेटिव और 26 पाॅजिटीव आए हैं। 61 टेस्ट रिपोर्ट की प्रतिक्षा है। डेंटल कोविड अस्पताल में 76 एक्टिव रोगी उपचार ले रहे हैं। आज शहर पूर्व में पोद्दार जम्बो किड्स स्कूल साई विभाग से 6 को कोरोना पाॅजिटीव पाया गया है जिसमें से दो बच्चे एक 3 वर्ष और दो वर्ष के बच्चे का समावेश है।
बदलापुर में आज 63 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपारिषद क्षेत्र में शनिवार को 63 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 3781 हो गई है। यहां पर मृतकों का 1.71 प्रतिशत के साथ कुल मरने वालों की संख्या 65 है। यहां पर 90.61 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 3426 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 7.66 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब केवल 290 रह गई है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 5605 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज 63 स्वेब की रिपोर्ट में 00 नेगेटिव और 63 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 421 मरीज
कल्याण। कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका में शनिवार को कुल 421 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 26,405 तक जा पहुची है इनमें 3228 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वही 22,629 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है वही आज 10 लोगों की मौत हो गयी इस आंकड़े के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 548 हो गयी है 351 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों व कोरंटाइन सेंटर से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 67, कल्याण पश्चिम में 103, डोंबिवली पूर्व में 105, डोंबिवली पश्चिम में 82, मांडा टिटवाला में 53, पिसवली में 1 तथा मोहना में 10 नया मरीज कोरोना संक्रमित पाया गया है।
Download Ulhasnagar Municipal 
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.