"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

उल्हासनगर व अंबरनाथ में श्रीराम मंदिर भूमिपूजन पर मनाया गया उत्सव, उल्हासनगर में 31 नए पाॅजिटीव, अंबरनाथ में 80 नए पाॅजिटीव

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 31एक्टिव मरीज 781
कोरोना मुक्त 6091, मृत्यु 147कुल संख्या 7019

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 80एक्टिव मरीज 364
कोरोना मुक्त 3505मृत्यु 160, कुल संख्या 4029

🔺 बदलापुर में नए मरीज 49, एक्टिव मरीज 352
कोरोना मुक्त 2452, मृत्यु 51, कुल संख्या 2855

🔺कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 337एक्टिव 4987
कोरोना मुक्त 16,007, मृत्यु 404, कुल संख्या 21,398
युसूफ शेख । हीरो बोधा
उल्हासनगर में अब केवल 862 एक्टिव मरीज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में अब केवल 781 एक्टिव मरीज ही रह गए हैं। बुधवार को 31 नए पॉजिटीव मरीजों के साथ शहर में कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 7 हजार पार करते हुए 7019 हो गई है। हालांकि राहत की खबर यह है कि अब कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या भी 6 हजार पार करते हुए 6091 हो गई है। वहीं बुधवार को दो कोरोना ग्रस्त मरीजों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 147 हो गई है। जो चिंता का विषय है। बुधवार को 110 मरीज कोरोना को मात देकर डिस्चार्ज किए गए हैं। 781 एक्टिव मरीजों में से 161 मरीज होम आयसोलेशन में हैं जबकि 361 मरीज उल्हासनगर शहर के बाहर विभिन्न अस्पतालों में हैं। जबकि 259 अन्य मरीज शहर के सरकारी, निजी अस्पताल व कोविड सेंटरों में अपना ईलाज करवा रहे हैं। शहर में कोरोना के घटते प्रकोप से शहरवासियों ने राहत की सांस ली है। अब व्यापार भी पूरी तरह खोलने के लिए पी-1 व पी-2 पद्धति को रद्द करने के लिए ठाणे जिलाधिकारी से व्यापारियों ने मांग की है। मनपा आयुक्त डॉ. राजा दयानिधी से मांग की गई है कि उल्हासनगर-4 मुख्य बाजार को कोविड अस्पताल के कारण पिछले 4 महिने से अधिक बंद कर दिया गया है जिस कारण व्यापारियों को भारी परेशानी हो रही है इसे जल्द से जल्द खोलने की मांग स्थानीय व्यापारियों ने की है। क्योंकि अब यहां पर मरीज कम आ रहे हैं और ज्यादातर नए मरीज होम आयसोलेशन में ही जा रहे हैं।
उल्हासनगर में भाजपाईयों ने मनाया उत्सव
अंबरनाथ। उल्हासनगर भाजपा जिलाध्यक्ष जमनू पुरस्वानी की अध्यक्षता में शहर में श्रीराम मंदिर भूमिपूजन के उपलक्ष्य में उत्सव मनाया गया। श्री पुरस्वानी ने बताया कि शहर में 200 जगहों पर श्रीराम का पूजन व लड्डू बांटने के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिस तरह पूरे देश में 492 वर्षों के बाद श्रीराम मंदिर के निर्माण हेतु भूमिपूजन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा अयोध्या में किया गया उसका उत्सव देशभर में भाजपाईयों जयश्रीराम उद्घोष के साथ किया गया। शहर में आयोजित कार्यक्रम में स्थायी समिति सभापति राजेश वधरिया, महेश सुखरामानी, अजितसिंग लबाना सहित कई भाजपाई शामिल थे।
अंबरनाथ के दो बड़े व्यापारियों पर अपराध दर्ज
नियमों का उल्लंघन करने पर नपा ने की कार्रवाई
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा प्र्रशासन ने एक तरफा दुकानें पी वन व पी टू के अनुसार शुरु रखने का आदेश जारी किया है। इसके बावजूद शहर में कई व्यापारी इसका उल्लंघन कर रहे हैं। नपा प्रशासन ने शहर पूर्व के दो बड़े व्यापारियों पर नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में अपराध दर्ज कराया है। ये दो व्यापारी हैं। शिवाजी चौक स्थित टॉप टेन मोबाईल शॉप के मितेश शांतिलाल छेडा और विजया सेल्स के ओमप्रकाश सोमाणी दोनों पर नपा बाजार विभाग के कनिष्ठ लिपिक राजमोहम्मद शेख ने भादवि कलम 188 व 51,57 के अनुसार अपराध दर्ज कराया है। दोनों मामले की जांच पु.ना. कोली और लोखंडे कर रहे हैं। दोनों व्यापारियों पर आरोप है कि इन्होंने मुख्याधकिारी द्वारा 1 से 31 अगस्त तक पी वन व पी टू के अनुसार दुकानें चालू रखने का आदेश दिया है। इस आदेश का उल्लंघन करते हुए मोबाईल टॉप टेन शॉप और विजया सेल्स शॉप को मंगलवार चार अगस्त को शुरु रका। दोनों दुकान मालक मितेश छेडा और ओमप्रकाश सोमाणी पर कोरोना कोविड 19 साथ रोग नियंत्रण अधिनियम 2005 के कलम 51, 57 व भारतीय जंड संहिता 188 के अनुसार अपराध दर्ज किया गया है। नपा प्रशासन ने अंबरनाथ के व्यापारियों से अपील की है कि वह प्रशासन द्वारा दिए गए नियमों का पालन करें उल्लंघन करने पर अपराध दर्ज किया जाएगा। शहर पूर्व व पश्चिम के व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि प्रशासन को केवल स्टेशन रोड की ही दुकानें दिखाई देती है। शहर के गली कुचे में सभी दुकानें शुरु है वह भी रात के 9-10 बजे तक ये सब प्रशासन को दिखाई नहीं देता।
अंबरनाथ चिखलोली डैम की दीवार टूटने का खतरा
अंबरनाथ। अंबरनाथ के चिखलोली(जांभिवली) डैम का जांभिवली गांव के हद में तीन पहाड़ों में से एक पहाड़ टूट फूटकर दस से पंद्रह किलोमीटर तक के परिसर की मिट्टी, पत्थर, रेती व हजारों बड़े पेड़ टूटकर जलमार्ग से बहकर डैम के पास एक किलोमीटर अंतर पर अटक गए हैं। इस का बोझ डैम की दीवार पर पड़ रहा है जिसके कारण दीवार टूट सकती है। ऐसा निवेदन निसर्ग प्रेमी, आदिवासी मित्र सुधाकर वामन झोरे ने मुख्यमंत्री के साथ पालक मंत्री एकनाथ शिंदे, सांसद शिंदे एवं विधायक किणीकर, प्रशासन एवं मुख्याधिकारी को दिया है। इस गंभीर विषय को देखते हुए प्रशासन ने इसकी जांच भी शुरू कर दी है। अगर डैम की दीवार टूटी तो अंबरनाथ, उल्हासनगर, विट्ठलवाड़ी, शहाड, कल्याण एवं वालधुनी व उल्हास नदी के किनारे बसे हुए नागरिकों को धोका निर्माण होकर जीवित व वित्त हानि हो सकती है। ऐसी निवेदन में कहा गया है। अधिकारी वर्ग ने पत्रकारों, निसर्ग प्रेमी को साथ में ले जाकर जगह का पंचनामा करें। उन्होंने निवेदन में ये भी आरोप लगाया है कि डैम परिसर में एमआयडीसी द्वारा रसायनिक कारखाने निर्माण किए जा रहे हैं और अतिक्रमण भी किया जा रहा है। इस पर भी कार्रवाई करने की मांग की गई है। चिखलोली डैम की दीवार को खतरा है। इसलिए तुरंत कार्रवाई करने की मांग झोरे ने की है। विदित हो कि इस डैम से अंबरनाथ शहर पूर्व के हजारों निवासियों को जलापूर्ति की जाती है।
अंबरनाथ में कोरोना का उतार चढ़ाव जारी
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में कोरोना के कहर का उतार चढ़ाव जारी है। मंगलवार को 12 नए पॉजिटीव मिले थे वहीं बुधवार को फिरसे संख्या बढ़कर 80 हुई। 80 नए मरीजों के साथ कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 4 हजार पार करते हुए 4029 हो गई है। 24 घंटे के भीतर 57 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक 3505 रोगी ठीक हुए हैं जिसका प्रतिशत 86.99 है। एक्टिव मरीज अब केवल 364 है जिसका प्रतिशत अब दस से भी कम 9.03 हो गया है। आज कोरोना की 196 लोगों की रिपोर्ट आयी है जिसमें 116 नेगेटिव और 80 पॉजिटीव पाए गए हैं। 170 की रिपोर्ट आना शेष है। शहर पूर्व में कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है। आज पूर्व में 57 और पश्चिम में 23 बाधित रोगी मिले हैँ। शहर पूव में बी केबिन रोड, कैलाश नगर, शिवाजी नगर परिसर हॉटस्पाट बना हुआ है। आज दो लोगों की मौत हुई है जो पहले ही से कोरोना का उपचार ले रहे थे। मृतकों की संख्या 160 हो गई है। मृतकों का प्रतिशत 3.97 है जोकि ज्यादा है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है। अब तक शहर में 9664 लोगों ने कोरोना की जांच कराई है। आज 41 ने जांच के लिए अपना स्वैब दिया है।
अंबरनाथ में भी श्रीराम मंदिर भूमिपूजन पर उत्सव
भाजपा-शिवसेना ने मनाया उत्सव
अंबरनाथ। अयोध्या नगर में श्रीराम मंदिर भूमिपूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में भव्य दिव्य रूप से संपन्न हुआ। ठीक उसी समय अंबरनाथ भाजपा शहर की ओर से शहराध्यक्ष अभिजीत करंजुले पाटील के नेतृत्व में बुधवार सुबह भाजपा जनसंपर्क कार्यालय में श्रीराम प्रतिमा की पूजा करके प्राचीनकालीन शिवमंदिर परिसर में अमृत कलश, चांदी की ईंट, मिट्टी और जल का विधिवत पूजा करके एक ही नारा एक ही नाम जय श्रीराम का जयघोष किया गया। 492 वर्ष के बाद भव्य मंदिर की आधार शिला रखी गई है। ये सबसे बड़ा विजयोत्सव मनाने के लिए हम भी घर पर ही दीप जलाएं और इस ऐतिहासिक क्षण के गवाह बनें। ऐसा मनोदय भाजपा अध्यक्ष करंजुले ने व्यक्त किया। इस उत्सव में खानजी धल, दिलीप कणसे, सुजाता भोईर, मंजु धल, माधवी सिंग, विश्वास निंबालकर, प्रजेश तेलंगे, भरत फूलोरे, दीपक कोतेकर, राजू कुलकर्णी, भगवान सोलंकी, अजित खरात, हिरालाल गुप्ता शामिल रहे। वहीं शिवसेना शहर शाखा की ओर से राम मंदिर भूमिपूजन सोहला मनाया गया। शाम में हर एक शिवसेना शाखा पर भगवा झंडा पहराया गया। दीयों की रोशनी की गई। पटाखों की आतिशबाजी की गई मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आदेशका पालन किया गया ऐसा शहर प्रमुख अरविंद वालेकर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया।
बदलापुर में आज 49 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नपा क्षेत्र में मंगलवार को 49 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं। यहां पर अब कुल संख्या 2855 हो गई है। यहां पर मृतकों की कुल संख्या 51 है। यहां पर 85.88 मरीज ठीक हुए हैं 2452 लोग यहां पर आज तक ठीक होकर घर गए हैं। एक्टिव मरीज 352 हैं, 12.32 प्रतिशत एक्टिव मरीज यहां पर हैं। मृतकों की संख्या 1.79 है। आज 50 रिपोर्ट में से 11 नेगेटिव और 49 पाॅजिटीव हैं। अब तक 4467 का स्वेब टेस्ट किया गया है। 111 रिपोर्ट प्रलंबित हैं।
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज 154 पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका में बुधवार को अचानक तेजी आयी आज कुल 337 कोरोना संक्रमित मरीजो की पुष्टि की गई जिंसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 21,398 तक जा पहुची है इनमें 4987 मरीजो का उपचार चल रहा है तो वही 16,007 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है वही आज 9 लोगो की मौत हो गयी इस आंकड़े के बाद मरनेवालों की संख्या बढ़कर 404 हो गयी है 409 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों व कोरंटाइन सेंटर से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 62, कल्याण पश्चिम में 85, डोंबिवली पूर्व में 81, डोंबिवली पश्चिम में 74, मांडा टिटवाला में 14, पिसवली में 3 तथा मोहना में 18 नया मरीज कोरोना संक्रमित पाया गया है।
Download Ulhasnagar Municipal Corporation CORONA Press Note 
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.