श्री बांगर मुंबई पुलिस में तैनात
उल्हासनगर / सत्यन पुरी
उल्हासनगर शहर से ही अपनी शिक्षा प्राप्त करने वाले वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्री सुर्यकांत बांगर को राष्ट्रपति पदक से नवाजा गया है। श्री बांगर फिलहाल मुंबई के डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। ज्ञात हो कि 15 अगस्त से पूर्व सरकार ने महाराष्ट्र राज्य के 58 पुलिस अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए उन्हें राष्ट्रपति पदक देने की घोषणा की है। जिनमें उल्हासनगर में पले बड़े वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्री सुर्यकांत बांगर का नाम भी शामिल है।
ज्ञात हो कि श्री सुर्यकांत बांगर उल्हासनगर शहर में ही पले बड़े हुए और उनकी पढ़ाई स्कूल सरस्वती विद्या मंदिर और काॅलेज आर.के.टी. काॅलेज में हुई। ग्रैजुएशन के बाद पुलिस फोर्स में पुलिस उपनिरीक्षक के तौर पर शामिल हुए और धीरे-धीरे कर आगे बढ़ते हुए पुलिस फोर्स में अच्छे कार्यों को देखते हुए उनकी पदोन्नती वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के तौर पर की गई। उल्हासनगर के मध्यवर्ती पुलिस थाने, अपराध शाखा में भी कार्य कर चुके हैं और अब मुंबई के डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक के पद पर तैनात हैं। बता दें कि श्री बांगर को 400 से अधिक अवार्ड मिल चुके हैं। 2013 में पुलिस महानिदेशक(डीजी) द्वारा बेस्ट डिटेक्शन अवार्ड भी उन्हें मिल चुका है। 2016 में पुलिस महानिदेशक डीजी इंनसेग्यनिया भी मिला है। उल्हासनगर शहरवासियों ने श्री बांगर को बधाई देते हुए कहा है कि उन्होंने शहर का गर्व बढ़ाया है।
इनके अलावा अंबरनाथ पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय धुमाल तथा सिंधुदुर्ग पुलिस थाने के अपराध शाखा के व.पु.नि. श्री सुनील धनावडे जिन्होंने उल्हासनगर में भी कई वर्षों तक अपनी सेवाएं दी थी उनको भी राष्ट्रपति पदक मिला है।