"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

महिलाओं के लिए खुले लोकल ट्रेनों के दरवाजे, पश्चिमी जिलों में भारी बारिश से 27 लोगों की मौत, उल्हासनगर में नए मरीज 30, एक्टिव 537, अंबरनाथ में नए मरीज 43, एक्टिव 343

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 30एक्टिव मरीज 537

कोरोना मुक्त 8893, मृत्यु 321, कुल संख्या 9764

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 43, एक्टिव मरीज 343
कोरोना मुक्त 6338मृत्यु 255, कुल संख्या 6936

🔺 बदलापुर में नए मरीज 30एक्टिव मरीज 231
कोरोना मुक्त 6542, मृत्यु 93, कुल संख्या 6866

🔺कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 208एक्टिव 3002
कोरोना मुक्त 43,416, मृत्यु 939, कुल संख्या 47,357
युसूफ शेख । हीरो बोधा

मुंबई। सेंट्रल रेलवे ने मुंबई और उपनगरीय इलाकों की महिलाओं को बड़ी राहत दी है। कोरोना के चलते प्रभावित हुई लोकल ट्रेन सेवा धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही है और अब इन ट्रेनों में महिलाओं को भी एंट्री देने का फैसला लिया गया है। अभी तक सिर्फ जरूरी सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों को ही लोकल ट्रेनों में सफर करने की इजाजत थी। महिलाओं को लोकल में सफर के लिए क्यूआर कोड स्कैन करने की भी जरूरत नहीं होगी और सिर्फ वैध टिकट के आधार पर उन्हें एंट्री दी जाएगी। हालांकि उन्हें समय का विशेष ध्यान रखना होगा। महिलाओं को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक और फिर शाम को 7 बजे तक आखिरी लोकल छूटने तक सफर करने की अनुमति होगा। इसके अलावा सेंट्रल रेलवे ने 15 अक्टूबर से मुंबई उपनगरीय इलाकों में 28 नई स्पेशल सेवा लोकल ट्रेनें चलाई हैं। लोकल ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए यह बड़ी राहत की खबर है। इसके साथ ही केन्द्रीय रेलवे की उपनगरीय सेवाओं में ट्रेनों की संख्या 453 से बढ़कर 481 हो गई है। फिलहाल लोकल ट्रेन सेवाएं आम लोगों के लिए बंद हैं। इन दिनों सिर्फ राज्य और केंद्र सरकार के कर्मचारी, राष्ट्रीयकृत और प्राइवेट बैंकों, पीएसयू और फार्मा कंपनियों के कर्मचारियों को ही सफर करने की इजाजत है। इसके अलावा हाल ही में लोगों तक लंच पहुंचाने वाले डिब्बावालों और विदेशी दूतावास और उच्च आयोगों के कर्मचारियों को भी इसमें सफर करने की इजाजत दी गई है।

राज्य में बारिश का कहर जारी

सोलापुर। पश्चिमी महाराष्ट्र के सोलापुर, सांगली और पुणे जिलों में वर्षा जनित घटनाओं में कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि तीनों जिलों के 20000 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। पूरी रात हुई बारिश के कारण राजधानी मुंबई में भी कई जगहों पर जलभराव की स्थिति है। पश्चिमी महाराष्ट्र के पुणे, सोलापुर, सांगली, सतारा और कोल्हापुर में पिछले दो दिन से मूसलाधार बारिश हो रही है। पुणे के संभागीय आयुक्त कार्यालय के अधिकारी ने बताया, सोलापुर, सांगली और पुणे में बुधवार से अभी तक वर्षा जनित घटनाओं में कुल 27 लोगों की मौत हुई है। सोलापुर में 14, सांगली में नौ और पुणे में से चार लोगों की मौत हुई है।

उन्होंने बताया कि सोलापुर जिले के पंढरपुर में दीवार गिरने से बुधवार को छह लोगों की मौत हो गई, अन्य लोगों की मौत वर्षा जनित अन्य घटनाओं में हुई है। अधिकारी ने बताया कि पुणे में चार लोगों की मौत दौंद तहसील के खानोटा में एक झरने में झूबने से हुई। एक व्यक्ति अभी भी लापता है। सांगली जिले में वर्षा जनित घटनाओं में नौ लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा, प्रारंभिक सूचना के अनुसार सोलापुर, सांगली और पुणे से करीब 20हजार लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया है। सोलापुर के उपसंभागीय अधिकारी सचिन धोले ने बताया कि पंढरपुर से करीब 1,650 लोगों को सुरक्षित हटाया गया है। उन्होंने बताया कि तहसील में मदद के लिए एनडीआरएफ की अतिरिक्त टीमें बुलायी गयी हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पुणे शहर में बुधवार को 96 मिली बारिश हुई। कोल्हापुर में 56 मिली वर्षा हुई है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने राज्य प्रशासन, सेना, नौसेना और वायुसेना से हाई अलर्ट पर रहने को कहा है।

उल्हासनगर में आज 42 हुए डिस्चार्ज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 30 नए पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 9794 हो गई है। आज फिर कोरोना से एक मरीज की मौत हुई है जिससे मृतकों की संख्या 322 हो गई है। आज 42 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या अब 8935 हो गई है।रिकवरी प्रतिशत 91.23 बताया गया है। वहीं 537 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 174, होम आयसोलेशन में 159 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई लिस्ट में दी गई है। 
अंबरनाथ में अब तक 255 की मौत
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 43 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 6936 हो गई है। आज शहर पूर्व में 35 और पश्चिम में 8 रोगी मिले हैं। 91.37 प्रतिशत के साथ आज तक 6338 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 4.94 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 343 हैं। आज दो मरीजों की मौत के बाद 3.67 प्रतिशत के साथ मृतकों की कुल संख्या 255 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 119 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 27,262 पहुंच गई है। आज 210 लोगों ने टेस्ट कराया है। जिसमें 160 नेगेटिव और 43 पाॅजिटीव व 7 इन. हैं। 
बदलापुर में आज 30 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 30 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 6866 हो गई है। यहां पर मृतकों का 1.36 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 93 हो गई है। यहां पर 94.96 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 6542 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 3.67 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 251 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 10,452 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 30 नेगेटिव और 30 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 208 मरीज
कल्याण। कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 208 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 47,357 तक जा पहुची है इनमें 3002 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 43,416 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, आज 9 लोगों की मौत हो गयी इस आंकड़े के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 939 हो गयी है 316 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 35, कल्याण पश्चिम में 78, डोंबिवली पूर्व में 49, डोंबिवली पश्चिम में 30, मांडा टिटवाला में 5, पिसवली में 0 तथा मोहना में 11 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाये गये है।
Download Ulhasnagar Municipal 
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.