"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

BJP को बड़ा झटका, NCP ज्वाइन करेंगे पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे, उल्हासनगर में नए मरीज 31, एक्टिव 549, अंबरनाथ में नए मरीज 24, एक्टिव 242

 🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 31एक्टिव मरीज 549

कोरोना मुक्त 9084, मृत्यु 328, कुल संख्या 9961

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 24, एक्टिव मरीज 242
कोरोना मुक्त 6571मृत्यु 260, कुल संख्या 7073

🔺 बदलापुर में नए मरीज 33एक्टिव मरीज 242
कोरोना मुक्त 6712, मृत्यु 96, कुल संख्या 7050

🔺कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 221एक्टिव 2365
कोरोना मुक्त 45,153, मृत्यु 977, कुल संख्या 48,495
युसूफ शेख । हीरो बोधा
राकांपा में खुशी की लहर
मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर आ रही है। महाराष्ट्र बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। महाराष्ट्र के मंत्री जयंत पाटिल ने बुधवार को बताया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे शुक्रवार दोपहर दो बजे को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) में शामिल होंगे। पाटिल ने दावा किया है कि इससे उनकी पार्टी और मजबूत होगी। भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद 2016 में तत्कालीन भाजपा सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा देने बाद से ही खडसे नाराज चल रहे थे। पिछले कुछ दिनों से ही खडसे के भाजपा छोड़ने और शरद पवार नीत पार्टी में शामिल होने की खबरें चर्चा में थी।

उन्होंने कहा कि कई अन्य भाजपा विधायक और नेता, जो उनके समर्थक हैं, राकांपा में शामिल होना चाहते थे। हालांकि, उनके शामिल होने पर निर्णय लिया जाना बाकी है। राज्य के राकांपा प्रमुख ने कहा, "हम कोरोनो. वायरस महामारी के दौरान चुनाव नहीं चाहते हैं और इस प्रकार अन्य नेताओं के बारे में निर्णय उचित समय पर लिया जाएगा।''

खडसे ने एनसीपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बातचीत की। उनके करीबी सहयोगियों के अनुसार, उन्हें राज्यपाल के कोटे से एक एमएलसी सीट मिलने की उम्मीद है। महाराष्ट्र विकास परिषद (MVA) शिवसेना, राकांपा और कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार को अभी तक विधान परिषद के सदस्य के 12 पदों पर नियुक्ति के लिए राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के नाम की सिफारिश करने पर निर्णय लेना है।

पूर्व राजस्व मंत्री को भाजपा द्वारा 2016 में पुणे के पास एक भूमि सौदे में भ्रष्टाचार और हितों के टकराव के आरोपों के बाद पद से इस्तीफा देने के बाद पद से हटा दिया गया था। वह तब से पार्टी से नाराज हैं। उन्हें पिछले साल हुए राज्य विधानसभा चुनावों में टिकट से वंचित कर दिया गया था।

राज्य भाजपा इकाई ने इसकी पुष्टि की है। पार्टी के प्रवक्ता केशव उपाध्याय ने कहा कि राज्य के भाजपा प्रमुख चंद्रकांत पाटिल को उनका इस्तीफा मिला है। उपाध्याय ने कहा, "हमने उनके साथ बातचीत के माध्यम से समस्याओं को सुलझाने की कोशिश की। यह काम नहीं आया। हम उन्हें शुभकामना देते हैं। भाजपा छोड़ने वाला एक छोटा कार्यकर्ता भी पार्टी के लिए एक नुकसान है।"

उल्हासनगर में आज 21 हुए डिस्चार्ज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 31 नए पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 9961 हो गई है। आज कोरोना से एक मरीज की मौत हुई है जिससे मृतकों की संख्या 328  हो गई है। आज 21 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या अब 9084 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 91.20 बताया गया है। वहीं 549 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 176, होम आयसोलेशन में 171 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। इसकी पूरी जानकारी नीचे दी गई लिस्ट में दी गई है। उल्हासनगर में कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 10 हजार के करीब पहुंच गई है। एक्टिव मरीज 500 के करीब हैं लेकिन मृतकों की संख्या ने अभी भी चिंता में डाला हुआ है। मनपा प्रशासन द्वारा घर-घर जांच और दुकानों कारखानों में भी बुखार आदि की जांच हो रही है। 
अंबरनाथ में कोरोना से अब तक 260 की मौत
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 24 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 7073 हो गई है। आज शहर पूर्व में 14 और पश्चिम में 10 रोगी मिले हैं। 92.90 प्रतिशत के साथ आज तक 6571 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 3.67 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 242 हैं। आज एक मरीज की मौत के बाद 3.67 प्रतिशत के साथ मृतकों की कुल संख्या 260 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 63 मरीज  अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 28,046 पहुंच गई है। आज 126 लोगों ने टेस्ट कराया है। जिसमें 90 नेगेटिव और 24 पाॅजिटीव हैं। 
बदलापुर में आज 33 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 33 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 7050 हो गई है। यहां पर मृतकों का 1.36 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 96 हो गई है। यहां पर 92.57 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 6712 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 3.43 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 242 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 10,890 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 27 नेगेटिव और 33 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 221 मरीज
कल्याण। कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 221 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 48,495 तक जा पहुची है इनमें 2365 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 45,153 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, आज 7 लोगों की मौत हो गयी इस आंकड़े के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 977 हो गयी है 301 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है।मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 35, कल्याण पश्चिम में 74, डोंबिवली पूर्व में 48, डोंबिवली पश्चिम में 49, मांडा टिटवाला में 8, पिसवली में 0 तथा मोहना में 7 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाये गये है।
Download Ulhasnagar Municipal 






[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.