"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

उल्हासनगर में पी-1-पी-2 खत्म होने के बाद अब अंबरनाथ के व्यापारी प्रतिक्षा में, उल्हासनगर में नए मरीज 38, एक्टिव 303, अंबरनाथ में 21 नए पाॅजिटीव, एक्टिव 279

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 38एक्टिव मरीज 303
कोरोना मुक्त 6921, मृत्यु 185कुल संख्या 7409

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 21एक्टिव मरीज 325
कोरोना मुक्त 3984मृत्यु 172, कुल संख्या 4481

🔺 बदलापुर में नए मरीज 55, एक्टिव मरीज 291
कोरोना मुक्त 3131, मृत्यु 62, कुल संख्या 3484

🔺कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 250एक्टिव 3531
कोरोना मुक्त 20,636, मृत्यु 503, कुल संख्या 24,660
युसूफ शेख । हीरो बोधा

अंबरनाथ में भी सभी दुकानें 
सातों दिन खुलने के आसार
जिलाधिकारी के आदेश की प्रतिक्षा
अंबरनाथ। अंबरनाथ में भी दो दिन के भीतर सभी दुकानें सातों दिन खोले जाने के आसार हैं। अंबरनाथ और बदलापुर के लिए जिलाधिकारी ठाणे द्वारा आदेश जारी किया जाता है। सोमवार को विधायक बालाजी किणीकर और तहसीलदार के साथ अंबरनाथ व्यापारी संघ की एक बैठक तोरणा गैस्ट हाऊस में हुई। जिसमें विधायक और तहसीलदार ने पाॅजिटीव रुख अपनाते हुए कहा कि पी-1 व पी-2 को निरस्त करते हुए सातों दिन व्यापार शुरू रखने के वह पक्ष में हैं। मुख्याधिकारी से भी बातचीत हुई है। सभी अधिकारियों ने व्यापारी संघ को ये आश्वासन दिया है कि अब सभी दुकानें खुल जाना चाहिए। वह जिलाधिकारी को पाॅजिटीव पत्र देंगे। दो दिन के भीतर जिलाधिकारी द्वारा आदेश जारी किए जा सकते हैं। उल्हासनगर, पनवेल, मुंबई, पुणे, नवीं मुंबई में कोरोना के मरीज ज्यादा होते हुए भी यहां पर सातों दिन सभी दुकानें खोल दिए जाने के आदेश जारी हो गए हैं। अंबरनाथ में कोरोना का प्रादुर्भाव कम हो रहा है। पश्चिम में कोरोना का जोर कम हो गया है। गणेशोत्सव एवं मोहर्रम 22 अगस्त से शुरू हो रहे हैं। शहरवासियों को खरीदारी में कोई परेशानी ना हो इसलिए सभी दुकानें सुबह 9 से रात 7 बजे तक खुल जाएंगी।
उल्हासनगर के व्यापारियों को बड़ी राहत, 
सभी दुकानें खुलेंगी
उल्हासनगर। उल्हास विकास पिछले कई दिनों से इस समाचार को प्राथमिकता दे रहा था कि कोरोना महामारी के कारण जो अनलाक के तहत प्रशासन ने पी-1 व पी-2 के अनुसार दुकानों को खोलने की अनुमति दी थी उसे अब रद्द कर दोनों तरफा दुकानों को खोलने की अनुमति दी जाएं। आखिरकार आज उल्हासनगर महानगरपालिका के आयुक्त डॉ. राजा दयानिधी ने विशेष आदेश निकालकर व्यापारियों को बड़ी राहत दी है। सोमवार 17 अगस्त को निकाले गए आदेश में यह बताया गया है कि मंगलवार 18 अगस्त 2020 से सुबह 9 से शाम 7 बजे तक शहर के दोनों तरफा दुकानों को खोलने की अनुमति दी जाती है। इस आदेश से व्यापारियों ने राहत की सांस ली है। कोरोना महामारी के चलते मास्क अनिवार्य व सामाजिक दूरी के तहत व्यापार की अनुमति मिली है। इसके अलावा अगर समय से पूर्व अथवा अतिरिक्त समय के लिए दुकानें खोली कई तो दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसमें मॉल्स, मार्केट कॉम्पलेक्स, जीम व स्विमिंग पुल का समावेश नहीं है। हॉटस्पाट इलाकों में भी पूर्व की नियम लागू होंगे। इस नए आदेश से मुख्य बाजारों के दुकानदार व व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है।
उल्हासनगर जिला भाजपा के उपाध्यक्ष बने हरेश बोधा
 उल्हासनगर। पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथी की पूर्व संध्या पर उल्हासनगर भाजपा जिलाध्यक्ष जमनादास पुरस्वानी की उपस्थिति में भाजपाईयों ने श्री वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। इस कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारियां भी सौंपी। भाजपा से कई वर्षों से जुड़े हुए व्यापारी नेता श्री हरेश अशोक बोधा को एक बार फिर भाजपा के उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है। उनको नियुक्ति पत्र विधायक कुमार आयलानी के हाथों से दिया गया। उस समय जिलाध्यक्ष जमनू पुरस्वानी, भाजपा नेता व नगरसेवक महेश सुखरामानी, मनू खेमचंदानी, राम चार्ली, मंगला चांडा आदि कई भाजपाई उपरोक्त कार्यक्रम में शामिल हुए। पुराने भाजपाई श्री राजल गुरबानी को कोषाध्यक्ष बना कर भाजपा जिला कमिटी में शामिल किया गया। इनके अलावा कई कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र दिए गए।
उल्हासनगर मनपा पैनल 6 में भूमाफियाओं का आतंक
मनपा स्कूल की जगह को हड़पा गया, 
शिवसेना ने मारकर भगाया
शौचालय को तोड़कर भूखंड का 
श्रीखंड खाने की साजिश
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका के पैनल 6 में भूमाफियाओं का आतंक मचा हुआ है। कुछ दिनों पूर्व दिनेश तोलानी नामक व्यक्ति ने उल्हासनगर मनपा के हिन्दी माध्यम के स्कूल नं. 3 रानी लक्ष्मीबाई विद्यालय के जमीन को हड़प करके उस पर गेट भी लगा दी गई। कई दिनों बाद जब सोशल मीडिया पर स्कूल की सामग्री को उठाने का काम शुरू हुआ तो उल्हासनगर मनसे हरकत में आ गई और उन्होंने मनपा प्रशासन को इसकी शिकायत की। लेकिन शिवसेना प्रमुख राजेंद्र चौधरी ने तुरंत ही वहां पर हल्ला बोल कर जगह को हड़प करने वाले को मारकर भगाया। इसकी शिकायत राकांपा ने भी मनपा आयुक्त से की है कि उपरोक्त प्लाॅट पर मनपा अपना कब्जा जल्द से जल्द कर लें। स्कूल की जगह को खुलेआम हड़पने जाने से कई बड़े नेताओं का इसमें समावेश बताया गया है क्योंकि शिक्षण मंडल अथवा नेताओं की जानकारी के बिना इतना बड़ा काम कोई नहीं कर सकता। जय नामक व्यक्ति इससे पहले पैनल 6 में कई आरक्षित प्लाॅटों को हड़प चुका है जिसमें कुछ नेताओं का भी समावेश है जिसका जल्द ही खुलासा होगा। वहीं जानकारी मिली है कि पैनल 6 में ही कई वर्षों से शौचालय को हड़पकर भूमाफियाओं द्वारा दुकानें बनाई जाती है एक बार फिर पैनल 6 के बैरक नं. 337 के पास भाटिया राशन दुकान के सामने एक शौचालय को हड़प कर अवैध निर्माण की तैयारी हो रही है। इस पैनल में अब तक कितने भूखंड हड़पकर अवैध निर्माण बनाए गए हैं इसकी जल्द जानकारी साझा की जाएगी। 
उल्हासनगर में आज 38 हुए डिस्चार्ज, 4 की मौत
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 93.41 प्रतिशत रिकवरी रेट के साथ अब कोरोना के केवल 303 एक्टिव मरीज ही रह गए हैं। जिसमें से 89 मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में चल रहा है वहीं 36 होम आयसोलेशन में तो निजी व सरकारी अस्पताल तथा कोविड सेंटर में 178 मरीजों का ईलाज चल रहा है। आज सोमवार को कोरोना से चार मरीजों की मौत के बाद मरने वालों की कुल संख्या अब 185 हो गई है। आज 36 मरीजों के डिस्चार्ज होते ही कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या अब 6921 हो गई है। सोमवार को 38 नए पाॅजिटीव मरीजों के मिलते ही कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 7409 हो गई है। शहर में पी1-पी-2 के खत्म होने से व्यापारियों ने राहत की सांस ली है।
अंबरनाथ में मृतकों की संख्या 174
अंबरनाथ। अंबरनाथ में सोमवार को 21 नए रोगी मिले हैं। रविवार को 20 नए मरीज मिले थे। अब तक कुल कोरोना के मरीजों की संख्या 4502 हो गई है। शहर पश्चिम में केवल 3 मरीज मिले हैं तो पूर्व से 18 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, लेकिन कोरोना से मौत का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। 24 घंटे के भीतर दो की मौत हुई है। मृतकों की कुल संख्या 174 हो गई है। मरने वालों का प्रतिशत 3.86 हो गया है। जोकि बहुत ज्यादा है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देकर मौत के आंकड़ों को कम करने के लिए उपाय योजना करना होगा और मृतकों का प्रतिशत 2 प्रतिशत तक लाना होगा। ठीक होकर घर जाने वालों का प्रतिशत अच्छा है। ठीक होने वाले 90.60 प्रतिशत है एक्टिव मरीज 279 हैं। एक्टिव मरीजों का प्रतिशत 6.19 है। अंबरनाथ नपा संचालित डेंटल अस्पताल में 100 से भी कम मरीज यानी केवल 70 मरीज उपचार ले रहे हैं। अब तक 11452 ने कोरोना टेस्ट कराया है। 167 के रिपोर्ट की प्रतिक्षा है। आज 89 की रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमें 68 नेगेटिव तो 21 पाॅजिटीव है। शहर पूर्व में बी कैबिन रोड, शिवगंगा रोड से ज्यादा कोरोना पाॅजिटीव मिले हैं।
बदलापुर में आज 55 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपारिषद क्षेत्र में सोमवार को 55 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 3484 हो गई है। यहां पर मृतकों का 1.78 प्रतिशत के साथ कुल मरने वालों की संख्या 62 है। यहां पर 89.87 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 3131 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 9.65 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब केवल 291 रह गई है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 5350 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज 65 स्वेब की रिपोर्ट में 10 नेगेटिव और 55 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज 250 पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण डोम्बिवली महानगरपालिका में सोमवार को कुल 250 कोरोना संक्रमित मरीजो की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 24,660 तक जा पहुची है इनमें 3531 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वही 20,636 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है वही आज 6 लोगों की मौत हो गयी इस आंकड़े के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 503 हो गयी है 483 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों व कोरंटाइन सेंटर से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 33, कल्याण पश्चिम में 52, डोंबिवली पूर्व में 99, डोंबिवली पश्चिम में 40, मांडा टिटवाला में 18, पिसवली में 1 तथा मोहना में 7 नया मरीज कोरोना संक्रमित पाया गया है।
Download Ulhasnagar Municipal 
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.