"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

अंबरनाथ-उल्हासनगर में मनाई गई ईद, बाजारों में रही भीड़, उल्हासनगर में 46 नए पाॅजिटीव, अंबरनाथ में 30 नए पाॅजिटीव

🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 46एक्टिव मरीज 1157
कोरोना मुक्त 5549, मृत्यु 135कुल संख्या 6841

🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 30एक्टिव मरीज 448
कोरोना मुक्त 3220मृत्यु 152, कुल संख्या 3820

🔺 बदलापुर में नए मरीज 58, एक्टिव मरीज 350
कोरोना मुक्त 2225, मृत्यु 48, कुल संख्या 2623

🔺 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 303एक्टिव 5645
कोरोना मुक्त 14,257, मृत्यु 368, कुल संख्या 20,270
युसूफ शेख । हीरो बोधा
उल्हासनगर में अकेले जुलाई में ही मिले 4859 मरीज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में 1 जुलाई 2020 को कोरोना के मामले कुल 1982 मरीज थे तो वहीं 1 अगस्त को यह मामले बढ़कर आज 6841 पहुंच गए हैं। अकेले जुलाई माह में ही कुल 4859 कोरोना ग्रस्त मामले सामने हैं। शहर में कोरोना के शुरुवाती में 20 मार्च से 31 मई तक कोरोना के कुल मामले केवल 380 थे जो 30 जून तक 1914 हो गए। जून व जुलाई में कोरोना के बढ़ते मामलों ने शहर को झनझोरकर रख दिया। पिछले चार माह से लाॅकडाऊन के चलते लोगों का रोजगार व कारोबार पूरी तरह ठप्प हो गया है। फिलहाल लोगों को एक तरफ बाजार शाम 7 बजे तक खुलने से राहत मिली है। ईद व रक्षाबंधन के त्यौहारों के मद्देनजर उल्हासनगर के मुख्य बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ देखी गई। व्यापारी संघ ने अब दोनों तरफा बाजारों को खोलने की मांग की है। आज 1 अगस्त को उल्हासनगर शहर के सभी मुख्य रास्तों, चौराहों व सार्वजनिक स्थानों पर सैनेटाईजिंग का कार्य मनपा प्रशासन ने किया।
शनिवार 1 अगस्त को उल्हासनगर मनपा क्षेत्र में 46 नए पाॅजिटीव मिलने से शहर में कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 6841 हो गई है। वहीं आज चार कोरोना ग्रस्त मरीजों की मृत्यु के बाद मरने वालों की संख्या 135 हो गई है। आज 153 मरीजों के डिस्चार्ज होते ही कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या अब 5549 हो गई है। अब 1157 एक्टिव मरीजों का ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। जिनमें से 264 मरीज होम आयसोलेशन में है जबकि 399 मरीज शहर से बाहर हैं। शहर के निजी व सरकारी अस्पतालों एवं कोविड सेंटर में केवल 494 मरीजों का ईलाज चल रहा है। कोरोना की धीमी पड़ी रफ्तार से शहरवासियों से बड़ी राहत ली है। शहर को पूरी तरह कोरोना मुक्त करने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला 
हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
उल्हासनगर।  पिछले करीब 38 वर्षों से पाठकों की पहली पसंद बने उल्हासनगर से प्रकाशित होने वाले हिन्दी दैनिक "उल्हास विकास" के डिजीटल पोर्टल को लाॅकडाऊन के दौरान 8 लाख से भी अधिक दर्शकों के सराहनीय रिसपांस को देखते हुए आज मोबाईल एंड्रॉयड ऐप लांच किया है। जहां ठाणे जिले के सभी शहरों की खबरों के साथ देश-विदेशों की खबरें, मनोरंजन, खेल, व्यापार आदि से जुड़ी जानकारी उपलब्ध है। यह मोबाईल एंड्रॉयड ऐप अब गोगुल प्ले स्टोर पर दर्शकों के लिए उपलब्ध है। उपर दिए गए लिंक पर क्लिक करके इसे डाऊनलोड करें और अपने परिसर की खबरों से अपडेट रहें।
अंबरनाथ में 448 एक्टिव मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ में शनिवार को 30 नए रोगी मिले हैं। यहां पर कुल संख्या 3820 हो गई है। अंबरनाथ में अब केवल 11.78 यानी 448 मरीज ही रह गए हैं। 84.29 मरीज ठीक हो गए हैं। 3220 मरीज ठीक हुए हैं। 24 घंटे के भीतर एक की मौत हुई है। मृतकों की कुल संख्या 152 हो गई है। मरने वालों की प्रतिशत 3.97 है। शहर के पूर्व क्षेत्र से आज 18 तो पश्चिम से 12 संक्रमित पाए गए हैं। आज तक कुल 9201 लोगों ने कोविड 19 का टेस्ट कराया है। 319 लोगों के रिपोर्ट की प्रतिक्षा है। आज 74 की रिपोर्ट आयी है जिसमें 44 नेगेटिव हैं।
अंबरनाथ में ईद शांति के साथ मनाई गई
बकरी ईद पर लाॅकडाऊन का असर देखा गया
अंबरनाथ। अंबरनाथ में ईद-ऊल-अज़हा का त्यौहार शांति के साथ मनाया गया। सुबह में कई मस्जिदों में सोशल डिस्टेंसींग के साथ केवल 10-10 लोगों ने ईद की नमाज अदा की। मस्जिदों के बाहर पुलिस का कड़ा बंदोबस्त देखा गया। हर एक मस्जिद में कई मुसलमान नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद तक आए लेकिन पुलिस ने उन्हें रोककर मस्जिद में जाने नहीं दिया। घर जाकर घरों में ही ईद की नमाज की गई। गैबन शाह वली दरगाह, मदीना मस्जिद, जामा मस्जिद, मक्का मस्जिद व अन्य मस्जिदों के पास सुबह 6 बजे से ही पुलिस का कड़क बंदोबस्त रहा। स्वतः व.पु.नि. संजय धुमाल इन सब पर निगरानी रखे हुए थे। इस ईद को बकरी ईद भी कहा जाता है। बकरी की कुर्बानी दी गई। नमाज के बाद जो भी मुसलमान भाई एक दूसरे से मिले तो केवल दूर से सलाम करके एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद पेश की। कोरोना वायरस को देखते हुए लोगों ने एक दूसरे से गले मिलना तो दूर हाथ मिलाना भी पसंद नहीं किया। ईद की नमाज के बाद मस्जिदों में कोरोना महामारी के जल्द खात्मे के लिए दुआएं मांगी गई। प्रशासन द्वारा लाॅकडाऊन में किसी भी धार्मिक कार्यक्रम पर पाबंदी है। इसका असर ईद में देखने को मिला। बच्चे भी घरों से कम ही निकले। बाजारों में भी रौनक नहीं थी। अंबरनाथ में लाॅकडाऊन और कोरोना संक्रमण के बीच ईद शांति के साथ मनाई गई। उल्हासनगर शहर में भी ईद का त्यौहार मुसलमानों ने घरों में ही मनाया। 
बदलापुर में आज 58 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नपा क्षेत्र में शनिवार को 58 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं। यहां पर अब कुल संख्या 2623 हो गई है। यहां पर आज कोरोना से 1 की मौत हो जाने से कुल संख्या 48 हो गई है। यहां पर 84.83 मरीज ठीक हुए हैं। 2225 लोग यहां पर आज तक ठीक होकर घर गए हैं। एक्टिव मरीज 350 हैं। 13.34 प्रतिशत एक्टिव मरीज यहां पर हैं। मृतकों की संख्या 1.83 है। आज 82 रिपोर्ट में से 38 नेगेटिव और 58 पाॅजिटीव हैं। अब तक 4101 का स्वेब टेस्ट किया गया है। 82 रिपोर्ट प्रलंबित हैं।
अंबरनाथ में डाॅक्टर के साथ 1 लाख का आनलाईन फ्राॅड
अंबरनाथ। अंबरनाथ में आनलाईन फंसाने की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। पुलिस भी शिकायतें दर्ज करने के लिए आनाकानी कर रही है। शहर पूर्व में एक डाॅक्टर को आनलाईन एक पुरुष और एक महिला ने 1 लाख रुपए का चूना लगाया। शहर पूर्व हरीओम पूर्क निवासी डाॅ. ज्योति देवकीनंदन सौनी(31) ने शिवाजी नगर पुलिस में शिकायत लिखाई है कि 25 जून से 18 जुलाई तक डाॅक्टर साहब के मोबाईल पर शादी डाॅट काम साईट पर के व्यक्ति संजय वर्मा(पता मालूम नहीं) ने मोबाईल से काॅल करके बताया कि वह भी एक डाॅक्टर हैं। शिकायतकर्ता को पूरी तरह विश्वास में लेकर बताया कि उनके नाम का पार्सल भेजा गया है। एक महिला ने भी उनसे बातचीत की और कहा कि कस्टम ड्यूटी भरना पड़ेगा। इसलिए उनके अकाउंट से गुगल पे एसबीआय योनो द्वारा टप्पे टप्पे से रकम भेजने के लिए मजबूर किया गया। शिकायतकर्ता डाॅक्टर ने इस तरह एक लाख दो हजार 500 रुपए आनलाीन आरोपी को भेज दिए। पुलिस ने एक व्यक्ति और महिला के विरुद्ध दफा 420, 34 आयटी एक्ट 66(ड) के अनुसार अपराध दर्ज कर लिया है। शहर पश्चिम में भी एक ऐसी ही घटना एक दुकानदार के साथ हुई है। जब वह पुलिस में शिकायत लिखाने गया तो उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई।
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र मेें आज 303 पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण-डोम्बिवली महानगरपालिका क्षेत्र में शनिवार को कुल 303 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई जिसके साथ ही कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 20,270 तक जा पहुची है इनमें 5645 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वही 14,257 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है वहीं आज 11 लोगों की मौत हो गयी इस आंकड़े के बाद मरने वालों की संख्या बढ़कर 368 हो गयी है 417 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों व कोरंटाइन सेंटर से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 69, कल्याण पश्चिम में 78, डोंबिवली पूर्व में 58, डोंबिवली पश्चिम में 67, मांडा टिटवाला में 7 तथा मोहना में 24 नया मरीज कोरोना संक्रमित पाया गया है।
Download Ulhasnagar Municipal Corporation CORONA Press Note 
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.