"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

UMC कर्मचारी आएंगे लेट जाएंगे भी जल्दी, उल्हासनगर में नए मरीज 10 एक्टिव 84, अंबरनाथ में नए मरीज 12 एक्टिव 122, कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 133

💥 उल्हासनगर में नए मरीज 10, एक्टिव मरीज 84

कोरोना मुक्त 20,194, मृत्यु 506, कुल संख्या 20,784

💥 अंबरनाथ में नए मरीज 12, एक्टिव मरीज 122

कोरोना मुक्त 19,088, मृत्यु 516, कुल संख्या 19,726

💥 बदलापुर में नए मरीज 18, एक्टिव मरीज 175

कोरोना मुक्त 20,555, मृत्यु 347, कुल संख्या 21,077

💥 कल्याण-डोंबिवली में  नए मरीज 133, एक्टिव 1096

कोरोना मुक्त 1,32,662, मृत्यु 2184, कुल 1,36,319

हीरो बोधा / करण बोधा
मनपा आयुक्त की प्रशासकीय कार्य पर कोई पकड़ नहीं
उल्हासनगर उल्हासनगर महानगरपालिका मुख्यालय में कोरोना के चलते कई प्रलंबित काम हर विभाग में पड़े हुए हैं लेकिन ऐसा लग रहा है कि मनपा आयुक्त प्रशासन को कड़क रखने के बजाय पूरी तरह ढील दिए हुए हैं। मंगलवार को मनपा मुख्यालय में कार्यालय के समय समाप्ति से पूर्व ही कई अधिकारी व कर्मचारी मुख्यालय से ऐसे भाग रहे थे जैसे स्कूल में छुट्टी से पहले ही घंटी बज गई हो। 
उल्हासनगर मनपा में क्लास 1 से 3 के लिए काम पर आने का समय सुबह 9.45 से 6.15 तक है लेकिन यहां पर अधिकारियों व कर्मचारियों पर समय का कोई नियम नहीं हैै कोई भी कभी भी आता है और कभी भी जाता है। कई कर्मचारी तो लंच के बाद आते ही नहीं। प्रशासन पर आयुक्त द्वारा किसी भी तरह के नियम को लेकर सख्ती न होने के कारण आज शहरवासियों के कई कार्य प्रलंबित हैं। मंगलवार शाम 5.50 को मनपा मुख्यालय के बाहर अधिकारी व कर्मचारी इस तरह से भाग रहे थे जैसे कल उन्हें वापस आना ही नहीं है। आएंगे भी लेट और जाएंगे भी जल्दी इस तरह के अजब कारोबार पर सख्ती की आवश्यकता है। लंच के दौरान तो कई अधिकारी व कर्मचारी खाना खाके सैर करने बाहर चले जाते हैं और जब मुख्यालय बंद होने का समय होता है उससे कुछ ही देर पहले आएंगे और गप्पे हाकेंगे। वहीं उन अधिकारियों व कर्मचारियों को आम जनता का कार्य करने के बजाय निजी कामों में ज्यादा व्यस्त होते हुए देखा जाता है। जनता की सेवा के लिए बनाए गए महानगरपालिका को वो दुकान समझकर कारोबार करते हैं ना कि सेवा। मनपा आयुक्त को चाहिए कि अधिकारियों व कर्मचारियों पर नकेल कसी जाएं ताकि शहरवासियों के हर विभाग में बिना भ्रष्टाचार के काम हो सके। हर वर्ग के अधिकारी व कर्मचारियों से आते और जाते समय टाइमिंग पंच करना अनिवार्य हो। ऐसी मांग की गई है।
उल्हासनगर में 10 नए मरीज, 3 की मौत
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 10 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 20,784 हो गई है। आज 3 मरीज की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 506 हो गई है। आज 04 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 20,194 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 97.16 बताया गया है। वहीं 84 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 5, होम आयसोलेशन में 54 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 1, उल्हासनगर-2 में 1, उल्हासनगर-3 में 4, उल्हासनगर-4 में 3 और उल्हासनगर-5 में 1 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। अब तक कुल 6299 लोगों ने पहला वैक्सीन का डोज लिया है। दूसरा डोज 3197 लोगों ने लिया है। 18 वर्ष से अधिक 6847 तथा 45 वर्ष से अधिक 59,013 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है।
अंबरनाथ में 12 नए मरीज, 1 की मौत
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज 12 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 19,726 हो गई है। 96.76 प्रतिशत के साथ आज तक 19,088 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.61 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 122 हैं। आज 1 मरीज की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 516 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,01,070 पहुंच गई है। आज 208 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 198 नेगेटिव और 12 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में वैक्सीन का पहला डोज 22,762 ने लिया है जबकि दूसरा डोज 6080 लोगों ने लिया है।
बदलापुर में 18 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 18 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 21,077 हो गई है। मृतकों का 1.64 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 347 हो गई है। यहां पर 97.52 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 20,555 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 0.83 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 175 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 55,809 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 220 नेगेटिव और 18 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 133 नए पाॅजिटीव2 की मौत
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 133 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,36,319 तक जा पहुंची है इनमें 1096 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,32,662 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, आज 2 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 2184 तक पहुंच गई है। 99 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 21, कल्याण पश्चिम में 33, डोंबिवली पूर्व में 43, डोंबिवली पश्चिम में 21, मांडा टिटवाला में 11, पिसवली में 2 तथा मोहना में 2 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.