"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

स्कूल-काॅलेज 31 जनवरी तक बंद, उल्हासनगर में नए मरीज 37 एक्टिव 223, अंबरनाथ में नए मरीज 38 एक्टिव 142, कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 205

💥 उल्हासनगर में नए मरीज 37, एक्टिव मरीज 223

कोरोना मुक्त 21,260, मृत्यु 648, कुल संख्या 22,131

💥 अंबरनाथ में नए मरीज 38, एक्टिव मरीज 142

कोरोना मुक्त 20,459, मृत्यु 563, कुल संख्या 21,164

💥 बदलापुर में नए मरीज 25, एक्टिव मरीज 96

कोरोना मुक्त 22,637, मृत्यु 380, कुल संख्या 23,113

💥 कल्याण-डोंबिवली में  नए मरीज 205, एक्टिव 948

कोरोना मुक्त 1,42,548, मृत्यु 2341, कुल 1,46,318

हीरो बोधा / करण बोधा
मुंबई में बढ़ा कोरोना संकट
ठाणे जिले के स्कूल-काॅलेज 31 जनवरी तक बंद- जिलाधिकारी
मुंबई COVID-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुंबई में कक्षा 1 से 9 तक के स्कूल 31 जनवरी तक बंद रहेंगे। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने सोमवार को ये आदेश जारी किया। बीएमसी ने कहा कि कक्षा 10 और 12 के लिए स्कूल खुले रहेंगे। मुंबई में स्कूल बंद करने का फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब देश की इस आर्थिक राजधानी में कोरोना के मामले रफ्तार पकड़ रहे हैं। रविवार को मुंबई में कोरोना के 8 हजार के करीब मामले दर्ज किए गए थे। एक टीवी चैनल को दिए इंटर्व्यू में, मुंबई के नगर निगम के प्रमुख, चहल ने कहा कि मुंबई में कोविड के मामलों में तेजी के बीच, ग्रेड 1 से 8 तक के छात्रों के लिए फिजिकल स्कूल को फिर से शुरू करने का निर्णय 31 जनवरी, 2022 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। कक्षा 9 या उससे ऊपर के छात्र केवल टीकाकरण के उद्देश्य से स्कूल जा सकते हैं। भारत ने सोमवार से 15 से 18 वर्ष की आयु के लोगों का टीकाकरण शुरू किया है। बीएमसी को उम्मीद है कि जनवरी के अंत तक 15 से 18 साल के सभी 4.5 लाख बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा। दो सप्ताह की अवधि में मुंबई में संक्रमण दर 1% से बढ़कर 17% हो गई है। रविवार को, मुंबई में 8,000 से अधिक दैनिक कोविड-19 मामले दर्ज किए गए। 
मुंबई में बढ़ रहा कोरोना का ग्राफ
रविवार को मुंबई में कोविड के मामलों में दैनिक वृद्धि के साथ, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने सभी नागरिकों से 'अत्यधिक' कोविड-उपयुक्त व्यवहार का सख्ती से पालन करने, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचने की अपील की। दिसंबर के अंतिम सप्ताह से रिपोर्ट किए गए मामलों में वृद्धि के परिणामस्वरूप नवंबर के महीने की तुलना में दिसंबर में मुंबई में कोविड के मामलों में 252% की वृद्धि हुई है। राज्य सरकार के आंकड़ों के अनुसार, मुंबई में दिसंबर में कुल 21,585 कोविड मामले दर्ज किए गए, जबकि पूरे नवंबर में केवल 6,125 मामले रिपोर्ट किए गए थे। गौरतलब है कि भारत ने कोरोना वायरस बीमारी (कोविड-19) के खिलाफ लड़ाई की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार से अपने 15-18 साल के किशोरों का टीकाकरण शुरू कर दिया है। इस आयु वर्ग के लिए लगाई जाने वाली एकमात्र वैक्सीन भारत बायोटेक की स्वदेश निर्मित 'कोवैक्सिन' है।
उल्हासनगर में 37 नए मरीज
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 37 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 22,131 हो गई है। मृतकों की कुल संख्या 648 हो गई है। आज 3 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 21,260 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 96.06 बताया गया है। वहीं 223 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 27, होम आयसोलेशन में 180 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 6, उल्हासनगर-2 में 4, उल्हासनगर-3 में 8, उल्हासनगर-4 में 14 और उल्हासनगर-5 में 5 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। 20,295 फ्रंटलाईन वकर्स ने कोरोना का डोज लिया है। 18 वर्ष से अधिक 3,05,764 तथा 45 वर्ष से अधिक 1,92,858 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है।
अंबरनाथ में 38 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज केवल 38 ही कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 21,164 हो गई है। 97.11 प्रतिशत के साथ आज तक 20,459 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.22 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 104 हैं। मृतकों की कुल संख्या 563 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,33,685 पहुंच गई है। आज 269 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 245 नेगेटिव और 24 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में अब तक 2,25,905 लोगों ने वैक्सीन लिया है।
बदलापुर में 25 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 25 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 23,113 हो गई है। मृतकों का 1.64 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 380 हो गई है। यहां पर 98.03 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 22,637 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 0.32 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 74 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 86,787 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 151 नेगेटिव और 34 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 205 नए पाॅजिटीव
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 205 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,46,318 तक जा पहुंची है इनमें 948 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,42,548 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, मरने वालों की संख्या 2341 तक पहुंच गई है। 13 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 47, कल्याण पश्चिम में 84, डोंबिवली पूर्व में 41, डोंबिवली पश्चिम में 19, मांडा टिटवाला में 9, पिसवली में 0 तथा मोहना में 5 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal 
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.