"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

अंबरनाथ में 12, उल्हासनगर में 17, बदलापुर में 45 और कल्याण में 256 कोरोना मरीज

* अब परप्रांतियों को नहीं लूट पाएंगे डाॅक्टर
* कल्याण में 174 एक्टिव कोरोना मरीज, एक ही दिन में मिले 20 नए मरीज दो माह की बच्ची भी शामिल
* उल्हासनगर में 12 एक्टिव कोरोना मरीज, पुलिस कर्मी डिस्चार्ज
* अंबरनाथ में 8 एक्टिव कोरोना मरीज, गुरुवार को साढे तीन वर्षीय बच्ची हुई पाॅजिटीव
* बदलापुर में 30 एक्टिव कोरोना मरीज, गुरुवार को तीन नए रोगी
   उल्हासनगर-अंबरनाथ। अंबरनाथ में एक साढ़े तीन वर्ष की बच्ची का कोरोना पाॅजिटीव आने से शहर में कोरोना बाधितों की संख्या अब 12 हो गई है। सर्वोदय नगर में जिस पुलिस कर्मी को कोरोना हुआ है इस पुलिस कर्मी की ये 3.5 वर्ष की बेटी है। इसी पुलिस वाले की माता की भी कोरोना से संक्रमित है। एक ही घर के अब तीन लोग इस भयानक रोग का शिकार हुए हैं। 8 कोरोना संक्रमितों का उपचार चल रहा है। एक अच्छी खबर यह भी आयी है कि अंबरनाथ पुलिस स्टेशन के 79 पुलिसकर्मियों का कोरोना चेकअप हुआ है जिसमें से आज 34 की रिपोर्ट नेगेटीव आयी है। शेष 45 रिपोर्ट आनी बाकी है। कुल 215 लोगों के आज तक स्वैब लिए गए हैं जिसमें से 131 नेगेटिव पाए गए हैं। आज 34 लोगों के स्वैब कलेक्शन लिए गए हैं। 36 लोग क्वारनटाईन किए गए हैं। अंबरनाथ नपा द्वारा जारी किए गए प्रेस नोट में बताया गया है कि 2280 परप्रतांतियों को वैद्यकीय प्रमाण पत्र दिए गए हैं। जिसमें सभी फीट पाए गए हैं। आज महाराष्ट्र सरकार द्वारा ये खबर दी गई है कि परप्रांतियों द्वारा सफर पर जाने से पूर्व उनकी जांच कर प्रमाण पत्र दिया जाएगा। अंबरनाथ में 5 कन्टेंमेंट झोन हैं जिसमें बुवापाडा, ऊलनचाल, न्यू कालोनी, सर्वोदय नगर, जैनम रेसीडेंसी पालेगांव और आंबेडकर नगर शहर पूर्व है।
    बदलापुर में आज तीन अन्य लोगों को कोरोना बाधित हुआ है। यहां पर कोरोना के 45 रोगी हो गए हैं। 24 का उपचार अस्पताल में चल रहा है, 20 ठीक हुए हैं। यहां पर दस कन्टेनमेंट झोन हैं।
   उल्हासनगर शहर में कोरोना के मरीजों की संख्या 17 ही है। गुरुवार को मुंबई निवासी एक गर्भवती महिला कोरोना पाॅजिटीव पायी गई इस महिला का ईलाज कल्याण में चल रहा है और वो उल्हासनगर में केवल एक ही दिन आयी थी इसलिए उसे उल्हासनगर की सूची में नहीं लिया जाएगा। वहीं एक खुशी की खबर यह है कि संभाजी चौक परिसर के निवासी मुंबई के येलोगेट पुलिस थाने में कार्यरित पुलिस कर्मी को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। कोविड अस्पताल से निकलते समय पुलिस कर्मी पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया गया। जहां पुलिस अधिकारी व आयुक्त स्वयं उपस्थित थे। पुलिस कर्मी के परिवार के चारों पाॅजिटीव सदस्यों का ईलाज अभी भी कोविड अस्पताल में चल रहा है। कोविड अस्पताल से गुरुवार को एक कल्याण निवासी व्यवसायी को भी डिस्चार्ज किया गया है। उल्हासनगर शहर में अभी भी 12 एक्टिव कोरोना मरीजों का ईलाज चल रहा है। जिसमें से मुंबई के भाभा अस्पताल में कार्यरित नर्स जोकि उल्हासनगर-4 निवासी है उसका एक टेस्ट नेगेटिव आ चुका है उसके भी घर वापसी की उम्मीद है। उल्हासनगर शहर में बाकी के कोरोना मरीज भी स्वस्थ हैं ऐसा मनपा आयुक्त देशमुख ने बताया है। कोविड अस्पताल में 25 कोरोना बाधितों का ईलाज हो रहा है। जिसमें से उल्हासनगर के 12 (एक का ईलाज मुंबई में है), बदलापुर के 11 मरीज हैं और कल्याण के 2 मरीजों का समावेश है। वहीं उल्हासनगर के परप्रांतियों के लिए भी अच्छी खबर यह है कि मेडिकल प्रमाण पत्र पाने के लिए जो डाॅक्टर उन्हें लूट रहे थे अब उन्हें उनसे प्रमाण पत्र लेने की आवश्यकता नहीं है अब उन्हें सफर से पूर्व आरोग्य अधिकारी चेकअप करके प्रमाण पत्र देंगे। यह आदेश ठाणे जिलाधिकारी ने जारी किया है।
  कल्याण-डोंबिवली महापालिका क्षेत्र में कोरोना के मरीजों की संख्या दिनों-दिन बढ़ते जा रही है। गुरुवार को एक ही दिन में 20 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। जिससे मरीजों की संख्या कुल 253 हो गई है जिसमें से 3 मरीजों की मौत हुई है जबकि 76 मरीज ठीक हुए हैं। अभी भी 174 एक्टिव मरीजों का ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। इस क्षेत्र में मिले 20 मरीजों में एक दो माह की बच्ची का समावेश है और ज्यादातर मुंबई में कार्यरित पुलिस कर्मी और आरोग्य सेवा से जुड़े कर्मचारी बताए गए हैं।


[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.