अंबरनाथ। अंबरनाथ
के नए मुख्याधिकारी श्रीधर पाटणकर ने मंगलवार की दोपहर में अंबरनाथ नगरपरिषद की
चार्ज संभाल लिया है। विदित हो कि पाटणकर अंबरनाथ नपा के दूसरी बार मुख्याधिकारी
बने हैं। मुख्याधिकारी देवीदास पवार ने अलविदा होते समय शहर के नागिरकों, नगराध्यक्ष, उपनगराध्यक्ष, सभी नगरसेवकों का आभार
प्रकट करते हुए कहा कि वह तीन वर्ष तक यहां सभों ने उनका सहकार्य किया है।
देवीदास
पवार को नगरपरिषद प्रशासन संचानालय उपसंचालक नियुक्त किया गया है। मंगलवार को
उन्हें अंबरनाथ व्यापारी संघ की ओर से अंबरनाथ मानव सेवा पुरस्कार देकर सन्मानित
किया गया। उस समय अध्यक्ष खानजी धल, रुपसिंग धल, यूसुफ
शेख आदि उपस्थित थे। नए मुख्याधिकारी श्रीधर पाटणकर का शाॅल देकर स्वागत किया गया।
कोरोना संकट के इस दौर में देखना है कि पाटणकर इस संकट का कैसे मुकाबला करते हैं।
वह कई वर्षों पूर्व भी अंबरनाथ के मुख्याधिकारी रह चुके हैं। शहर के चप्पे-चप्पे
को वह अच्छी तरह जानते हैं। उन्होंने चार्ज लेते समय कुछ भी बोलने प्रतिक्रिया
देने से इंकार किया है। बदलापुर के मुख्याधिकारी दीपक पुजारी ने शाम 4 बजे तक नपा का चार्ज अपने
हाथों में नहीं लिया था।