💥 उल्हासनगर में नए मरीज 17, एक्टिव मरीज 511
कोरोना मुक्त 18,921, मृत्यु 463, कुल संख्या 19,895
💥 अंबरनाथ में नए मरीज 28, एक्टिव मरीज 353
कोरोना मुक्त 18,317, मृत्यु 401, कुल संख्या 19,071
💥 बदलापुर में नए मरीज 44, एक्टिव मरीज 725
कोरोना मुक्त 19,306, मृत्यु 241, कुल संख्या 20,272
💥 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 215, एक्टिव 4108
कोरोना मुक्त 1,25,348, मृत्यु 1759, कुल 1,31,215
हीरो बोधा / करण बोधा
अंबरनाथ में सुबह 7 से 3 बजे तक खुलेंगी
हार्डवेयर, ताडपत्री, प्लाॅस्टीक आदि की दुकानें
व्यापारी संघ को मिली सफलता
अंबरनाथ। युसफू शेख। अंबरनाथ शहर में हार्डवेयर, ताडपत्री, प्लाॅस्टिक, बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर, पतरे की दुकानों को 31 मई तक सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक शुरू रखने का आदेश नपा मुख्याधिकारी डाॅ. प्रशांत रसाल ने 21 मई की शाम में जारी किया है। विदित हो कि 21 मई शुक्रवार को दै. उल्हास विकास ने ये खबर प्रकाशित की थी कि चक्रवाती तूफान व अतिवृष्टि के कारण नुकसान ग्रस्त घर, दुकानें, इमारत इत्यादि वस्तुओं की तत्काल दुरुस्ती करने के लिए आवश्यक सामानों की आस्थापना(दुकानों) को आत्यवश्यक सेवा मानते हुए उसे शुरू करने का आदेश जिलाधिकारी राजेश नार्वेकर ने जारी किया है। अंबरनाथ व्यापारी संघ ने भी गुरुवार को प्रशासन को इस संबंध में निवेदन दिया था। शुक्रवार को व्यापारी संघ अध्यक्ष खानजी धल, सचिव युसूफ शेख ने मुख्याधिकारी से चर्चा की। चर्चा करने के बाद मुख्याधिकारी ने आदेश जारी किया है। दै. उल्हास विकास में सबसे पहले ये खबर प्रकाशित हुई तो प्रशासन को भी जानकारी मिली कि उपरोक्त दुकानें खोलने का आदेश जारी हुआ है। मुख्याधिकारी ने शुक्रवार को आदेश जारी करके समय की घोषणा की है। इस खबर और आदेश से उपरोक्त व्यापारियों ने खुशी व्यक्त की है। अंबरनाथ व्यापारी संघ ने भी जिलाधिकारी एवं मुख्याधिकारी का आभार व्यक्त किया है। खानजी धल ने दै. उल्हास विकास का खास आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि अखबार ने आवाज उठाया इसलिए व्यापारी संघ को सफलता मिली है। ये आदेश 21 मई से शुरू होकर 31 मई तक का है। संघ ने 1 जून से सभी दुकानों को सुबह 9 से 5 बजे तक खोलने की अनुमति देने के लिए निवेदन पत्र भी दिया है।
उल्हासनगर में आज 17 नए मरीज, 1 की मौत
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 17 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 19,895 हो गई है। आज 1 मरीजों की की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 463 हो गई है। आज 69 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 18,921 हो गई है। रिकवी प्रतिशत 95.10 बताया गया है। वहीं 511 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 15, होम आयसोलेशन में 368 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 2, उल्हासनगर-2 में 2, उल्हासनगर-3 में 1, उल्हासनगर-4 में 9 और उल्हासनगर-5 में 3 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। अब तक कुल 5736 लोगों ने पहला वैक्सीन का डोज लिया है। दूसरा डोज 2840 लोगों ने लिया है। 18 वर्षी से अधिक 2879 तथा 45 वर्षीय से अधिक 39,261 लोगों ने डोज लिए हैं।
अंबरनाथ में 28 नए मरीज, 3 की मौत
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज 28 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 19,071 हो गई है। 96.05 प्रतिशत के साथ आज तक 18,317 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 1.85 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 353 हैं। आज 3 मरीजों की की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 401 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 86,470 पहुंच गई है। आज 372 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 344 नेगेटिव और 28 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में वैक्सीन का पहला डोज 17,912 ने लिया है जबकि दूसरा डोज 3983 लोगों ने लिया है।
बदलापुर में 44 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 44 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 20,272 हो गई है। मृतकों का 1.18 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 241 हो गई है। यहां पर 95.23 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 19,306 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 3.57 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 725 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 43,127 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 251 नेगेटिव और 44 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में आज 215 पाॅजिटीव, 22 की मौत
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 215 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,31,215 तक जा पहुंची है इनमें 4108 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,25,348 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, आज 22 मरीजों की की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 1759 तक पहुंच गई है। 395 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 37, कल्याण पश्चिम में 57, डोंबिवली पूर्व में 55, डोंबिवली पश्चिम में 38, मांडा टिटवाला में 14, पिसवली में 5 तथा मोहना में 9 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇