💥 उल्हासनगर में नए मरीज 54, एक्टिव मरीज 478
कोरोना मुक्त 19,200, मृत्यु 466, कुल संख्या 20,144
💥 अंबरनाथ में नए मरीज 14, एक्टिव मरीज 268
कोरोना मुक्त 18,484, मृत्यु 403, कुल संख्या 19,155
💥 बदलापुर में नए मरीज 22, एक्टिव मरीज 620
कोरोना मुक्त 19,552, मृत्यु 243, कुल संख्या 20,415
💥 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 102, एक्टिव 2740
कोरोना मुक्त 1,27,390, मृत्यु 1845, कुल 1,31,975
हीरो बोधा / करण बोधा
कल्याण को 2, उल्हासनगर को 3, अंबरनाथ को 2 वेंटिलेटर दिए
उल्हासनगर। कोरोना की तीसरी लहर में बच्चों पर ज्यादा असर होगा और ब्लैक फंगस जैसी महामारी की रोकथाम और उसके उपाय योजना हेतु कल्याण लोकसभा क्षेत्र के सांसद डाॅ. श्रीकांत शिंदे ने मंगलवार को कल्याण-डोंबिवली मनपा को 5 वेंटिलेटर, उल्हासनगर महानगरपालिका को 3 वेंटिलेटर तथा अंबरनाथ नपा को 2 वेंटिलेटर प्रदान किए। सांसद श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में मनपा मुख्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया जहां महापौर लीलाबाई आशान, मनपा आयुक्त दयानिधी, सभागृह नेता भारत राजवानी, चंद्रकांत बोडारे, धनंजय बोडारे, अरुण आशान, राजेंद्र चधरी आदि नगरसेवकों की उपस्थिति में वर्तमान में कोरोना की स्थिति पर चर्चा की और कुछ ही महिनों में आने वाली तीसरी लहर तथा ब्लैक फंगस महामारी से निपटने और उसके उपाययोजना पर चर्चा की। आने वाले दिनों में उल्हासनगर में बालरोग विभाग, नवजात शिशु अतिदक्षता विभाग, बाल रोग आयसीयू, बालरोग वेंटीलेटर, बाल रोग हेतु डाॅक्टर्स की नियुक्ति पर भी बैठक में चर्चा हुई। डाॅ. शिंदे ने ब्लैक फंगस से प्रभावित मरीजों को मनपा की तरफ से मुफ्त उपचार करने का निर्देश भी दिया।
उल्हासनगर में आज 54 नए मरीज, 1 की मौत
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 54 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 20,144 हो गई है। आज 1 मरीजों की की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 466 हो गई है। आज 51 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 19,200 हो गई है। रिकवी प्रतिशत 95.31 बताया गया है। वहीं 478 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 33, होम आयसोलेशन में 329 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 7, उल्हासनगर-2 में 17, उल्हासनगर-3 में 17, उल्हासनगर-4 में 9 और उल्हासनगर-5 में 4 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। अब तक कुल 5736 लोगों ने पहला वैक्सीन का डोज लिया है। दूसरा डोज 2855 लोगों ने लिया है। 18 वर्षी से अधिक 2879 तथा 45 वर्षीय से अधिक 40,544 लोगों ने डोज लिए हैं।
अंबरनाथ में 14 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज 14 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 19,155 हो गई है। 96.49 प्रतिशत के साथ आज तक 18,484 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 1.39 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 268 हैं। मृतकों की कुल संख्या 403 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 89,199 पहुंच गई है। आज 933 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 952 नेगेटिव और 14 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में वैक्सीन का पहला डोज 18,120 ने लिया है जबकि दूसरा डोज 4002 लोगों ने लिया है।
बदलापुर में 22 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 22 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 20,415 हो गई है। मृतकों का 1.19 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 243 हो गई है। यहां पर 95.77 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 19,552 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 3.03 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 620 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 44,159 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 217 नेगेटिव और 22 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में आज 102 पाॅजिटीव, 16 की मौत
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 102 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,31,975 तक जा पहुंची है इनमें 2740 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,27,390 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, आज 16 मरीजों की की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 1845 तक पहुंच गई है। 451 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 18, कल्याण पश्चिम में 36, डोंबिवली पूर्व में 21, डोंबिवली पश्चिम में 14, मांडा टिटवाला में 11, पिसवली में 0 तथा मोहना में 2 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇