🔺 उल्हासनगर में नए मरीज 70, एक्टिव मरीज 1054
कोरोना मुक्त 17,874, मृत्यु 444, कुल संख्या 19,372
🔺 अंबरनाथ में नए मरीज 70, एक्टिव मरीज 1020
कोरोना मुक्त 17,005, मृत्यु 392, कुल संख्या 18,417
🔺 बदलापुर में नए मरीज 97, एक्टिव मरीज 1393
कोरोना मुक्त 17,878, मृत्यु 219, कुल संख्या 19,490
🔺 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 533, एक्टिव 7161
कोरोना मुक्त 1,17,269, मृत्यु 1499, कुल 1,25,929
हीरो बोधा / करण बोधा
प्रतिबंधों के बावजूद सामने आ रहे
50 हजार से ज्यादा केस - स्वास्थ्य मंत्री
मुंबई। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने शनिवार को कहा कि महाराष्ट्र सरकार द्वारा कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए सख्त प्रतिबंध लागू किए हुए तीन सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है लेकिन अभी भी राज्य में संक्रमण के औसत मामलों की संख्या 50000 से अधिक है, जो चिंता का विषय है। केंद्र सरकार का हवाला देते हुए, टोपे ने कहा कि महाराष्ट्र के कुल 36 जिलों में से 12 में कोविड-19 मामले कम हुए हैं, लेकिन कुछ अन्य जिलों में मामले अधिक हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा घोषित लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध 14 अप्रैल को लागू हुए, जिसमें एक शहर से दूसरे शहर के साथ-साथ अंतर-जिला यात्रा पर प्रतिबंध लगाया गया है और राज्य में गैर-आवश्यक सेवाओं को बंद कर दिया गया है। लोगों की आवाजाही पर सप्ताहांत प्रतिबंध सहित इन उपायों को बाद में 15 मई तक बढ़ा दिया गया।
टोपे ने संवाददाताओं से कहा, सरकार ने लॉकडाउन जैसे उपाय किए, लेकिन दैनिक मामलों की औसत संख्या अभी भी 50,000 और 60000 के बीच आ रही है। संक्रमण दर अभी भी उच्च स्तर पर है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार स्थिति की समीक्षा करेगी और यह तय करेगी कि इन लॉकडाउन जैसे उपायों को आगे बढ़ाया जाए या नहीं। उन्होंने कहा, राज्य सरकार महामारी को नियंत्रित करने के लिए कोविड-19 के मरीजों पर नजर रखने, उनका पता लगाने और उनका इलाज करने पर जोर दे रही है। महाराष्ट्र में संक्रमण के कुल मामले 49,96,758 हैं, जबकि मृतकों की कुल संख्या 74,413 है।
उल्हासनगर में आज 70 नए मरीज,
शहर में आज 2 की मौत
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 70 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 19,372 हो गई है। आज 2 मरीजों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 444 हो गई है। आज 78 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 17,874 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 92.27 बताया गया है। वहीं 1054 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 37, होम आयसोलेशन में 730 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 12, उल्हासनगर-2 में 9, उल्हासनगर-3 में 14, उल्हासनगर-4 में 23 और उल्हासनगर-5 में 12 नए मरीज मिले हैं। वहीं उल्हासनगर में 13 केंद्रों पर वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है।कैम्प-3 आयटीआय कोविड केंद्र, मिड टाऊन, मीरा एनएक्स, उल्हासनगर-2 खेमानी स्कूल, स्कूल नं. 9, 11 और 14 उल्हासनगर-4, श्रद्धा अस्पताल, उल्हासनगर-5 स्थित स्कूल नं. 28, उल्हासनगर-1 लाइफकेयर अस्पताल, उल्हासनगर-4 स्थित सुरेखा क्रिटीकेयर अस्पताल, सर्वानंद अस्पताल व उल्हासनगर-3 स्थित सत्यसाई अस्पताल में वैक्सीन रोजाना लगाई जा रही है। अब तक कुल 5646 लोगों ने पहला डोज लिया है। दूसरा दोज 2640 लोगों ने लिया है। 18 वर्षीय से अधिक 1474 व 45 से अधिक के लोगों ने कुल 35,427 ने कोविड-19 की वैक्सीन लगवाई है। मनपा आरोग्य अधिकारी ने बताया है कि कल रविवार के सभी वैक्सीनेशन सेंटर बंद रहेंगे।
अंबरनाथ में आज 70 नए मरीज, 1 की मौत
अंबरनाथ। अंबरनाथ नपा क्षेत्र में आज 70 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 18,417 हो गई है। 92.33 प्रतिशत के साथ आज तक 17,005 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 5.53 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोगी अब 1020 हैं। आज दो मरीजों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 392 हो गई है। अंनपा संचालित डेंटल कोविड अस्पताल में 321 मरीज अपना उपचार करा रहे हैं। शहर में कोविड 19 टेस्ट करने वालों की संख्या 79,528 पहुंच गई है। आज 512 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 442 नेगेटिव और 70 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में वैक्सीन का पहला डोज 16,577 ने लिया है जबकि दूसरा डोज 3728 लोगों ने लिया है। यहां पर वैक्सीन लगाने का बंद है क्योंकि वैक्सीन उपलब्ध नहीं है।
बदलापुर में आज 97 नए पाॅजिटीव, आज 9 की मौत
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 97 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 19,490 हो गई है। मृतकों का 1.12 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 219 हो गई है। यहां पर 91.72 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 17,878 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 7.14 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 1393 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 39,322 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 249 नेगेटिव और 97 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली क्षेत्र में आज मिले 533 पाॅजिटीव, आज 18 की मौत
कल्याण। कल्याण-डोम्बिवली महानगरपालिका में आज कुल 533 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1,25,929 तक जा पहुची है इनमें 7161 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,17,269 मरीज डिस्चार्ज हो चुके है, आज 18 मरीजों की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 1499 तक पहुंच गई है। 1103 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिसचार्ज भी हुए है। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 112, कल्याण पश्चिम में 118, डोंबिवली पूर्व में 155, डोंबिवली पश्चिम में 100, मांडा टिटवाला में 39, पिसवली में 0 तथा मोहना में 9 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं मनपा प्रशासन ने 10 से 14 मई तक सभी तरह के दुकानों को बंद रखने का आदेश निकाला है। केवल मेडिकल सेवा ही शुरू रहेंगी। इन चार दिनों में बाकी की सभी किराणा व सब्जी की दुकानें व ठेले बंद रहेंगे।
Download Ulhasnagar Municipal
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇