"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

अंबरनाथ में 11, बदलापुर में 42 और उल्हासनगर में 17 कोरोना मरीज

अंबरनाथ। युसूफ शेख
 
 अंबरनाथ में 11 कोरोना पाॅजिटीव संक्रमित में से 7 का उपचार अनेक अस्पतालों में चल रहा है जिसमें से तीन पुलिसकर्मी, दो नर्स, एक सुरक्षा रक्षक और एक घरेलू महिला का समावेश है। 11 में से एक की मौत हुई है। तीन ठीक होकर घर पर आ गए हैं। कोरोना के 40 टेस्ट के नतीजे आने बाकी है। अब तक 104 लोगों के स्वेब टेस्ट के नतीजे नेगेटिव आए हैं। 38 लोगों को घरों एवं क्वारनटाईन सेंटर में क्वारनटाईन किया गया है। अंबरनाथ पूर्व और पश्चिम में पांच कन्टेनमेंट झोन घोषित किया गया है। बुवापाड़ा जो चार दिन बाद खोला जाएगा। न्यू काॅलोनी वुलन चाल 5 दिन तक, सोनी अपार्टमेंट, सर्वोदय नगर, सत्यम एलीगंजा 8 दिन तक और सील रहेगा। जैनम रेंसीडेंसी पालेगांव पूर्व 9 दिन, आंबेडकर नगर पूर्व को 13 दिन बाद खोला जाएगा। ये जानकारी हमें अंबरनाथ नगरपरिषद द्वारा दी गई है। बदलापुर में 5 मई तक कुल 42 कोरोना बाधित हैं। यहां पर तेजी से ये रोग फैल रहा है। 5 मई को यहां पर 5 कोरोना पाॅजिटीव पाए गए हैं। 20 का उपचार चल रहा है। 20 कोरोना ठीक हुए हैं तो एक की मौत हुई है। दस लोगों के स्वेब टेस्ट कोरोना रिजल्ट आना शेष है। अब तक 112 लोगों के कोरोना नेगेटिव आए हैं। 41 लोगों क्वारनटाईन सेंटर में हैं। अंबरनाथ में गत 48 घंटें में एक भी कोरोना पाॅजिटीव केस नहीं आया है लेकिन बदलापुर में ये खतरनाक रोग तेजी से फैल रहा है। उल्हासनगर शहर में कोरोना के मरीजों की संख्या 17 हो गई है जिसमें से एक की मौत हो गई दो ठीक हुए हैं ऐसे 14 एक्टिव मरीजों का ईलाज कोविड अस्पताल में चल रहा है। उल्हासनगर शहर में 6 कंटेन्मेंट झोन है जिसमें से उल्हासनगर-5 में रायगड़ मंडल प्रेम नगर टेकड़ी, उल्हासनगर-4 में संभाजी चौक, मराठा सेक्शन, कच्छी पाड़ा तथा कैम्प 3 में फाॅलोअर लाईन खेमानी डाईंग व शांतिनगर विट्ठल मंदिर से गवाडे स्कूल व ब्राह्मण पाडा गली का समावेश है। उल्हासनगर मनपा प्रशासन व  अंबरनाथ नपा मुख्याधिकारी ने ये फरमान जारी किया है 8 मई से मुंबई काम पर जाने वालों को शहर में आने जाने के लिए बंदी लगा दी गई है।
Labels: ,
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.