"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

उल्हासनगर में 272, अंबरनाथ में 103, बदलापुर में 204, भिवंडी में 185, नवी मुंबई में 1931 और कल्याण में 911 कोरोना ग्रस्त

उल्हासनगर में गुरुवार को 26 नए मरीज
अंबरनाथ में गुरुवार को 18 नए मरीज
* उल्हासनगर में 153 एक्टिव मरीज, 110 कोरोना मुक्त
* अंबरनाथ में 58 एक्टिव मरीज, 43 कोरोना मुक्त
* बदलापुर में 101 एक्टिव मरीज, 96 कोरोना मुक्त
* कल्याण में 587 एक्टिव मरीज, 297 कोरोना मुक्त
 उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में गुरुवार को कोरोना से संक्रमित 26 नए मरीज मिले हैं। जिससे शहर में कोरोना ग्रस्त मरीजों की संख्या अब 272 हो गई है। जिसमें कोरोना मुक्त कुल मरीजों की संख्या 110 है। अब तक 9 लोगों की मृत्यु हो चुकी है और 153 एक्टिव मरीज अपना ईलाज कोविड अस्पताल में करवा रहे हैं। गुरुवार को मिले मरीजों में उल्हासनगर-3 परिसर के ही ज्यादातर मरीज हैं। उल्हासनगर-3 के हाॅटस्पाट ओटी सेक्शन, सम्राट अशोक नगर से 15, चोपड़ा कोर्ट परिसर से 4, हिराघाट परिसर से 3, आंबेडकर नगर, खेमानी से 1, लक्ष्मीधाम अपार्टमेंट के पास 1, उल्हासनगर-4 सुभाष टेकड़ी परिसर से 1,उल्हासनगर-5 कुर्ला कैम्प रोड से 1 कोरोना बाधित मिला है। इन सभी 26 नए मरीजों को कैम्प 4 के कोविड अस्पताल में दाखिल किया गया है यहां 72 मरीजों का ईलाज चल रहा वहीं कामगार अस्पताल में 68 मरीजों है, कैम्प 5 के कोरोना केयर सेंटर टेऊराम में 5 मरीज हैं। ठाणे में 2, कल्याण में 2, भिवंडी में 1 और कामा मुंबई में 3 मरीज अपना ईलाज करवा रहे हैं। गुरुवार को कामगार अस्पताल से 14 मरीज कोरोना मुक्त होकर अपने घर गए हैं। आक्सीजन पर 5 मरीज हैं वेंटीलेटर पर कोई भी मरीज नहीं है। 136 मरीजों में कोरोना के कम लक्षण हैं वहीं 12 मरीज में कोरोना के लक्षण अधिक हैं। ऐसा मनपा द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है।
अंबरनाथ। अंबरनाथ में गुरुवार को 18 कोरोना बाधित मिलने से यहां कोरोना बाधितों की संख्या ने शतक क्रास कर लिया है। कुल संख्या 103 हो गई है। अंबरनाथ में तीन पुलिस कर्मियों को कोरोना पाॅजिटीव पाया गया है। तीनों को उपचार हेतु सीटी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। आज एक 18 माह की लड़की को भी कोरोना ग्रस्त पाया गया है। एक 55 वर्षीय पुलिस कर्मी जो ठाणे में कार्यरित है उसे भी कोरोना हो गया है। वो अंबरनाथ निवासी है। विदित हो कि इससे पूर्व अंबरनाथ में तीन पुलिसकर्मियों को बाधित पाया गया और 5 आरोपियों को जो जेल में कैद थे उन्हें भी कोरोना ग्रस्त पाया गया था। अंबरनाथ पुलिस स्टेशन पर कोरोना का कहर टूट पड़ा है। पुलिस कर्मी काफी परेशानी दिखाई दे रहे हैं। पुलिस स्टेशन में पुलिस कर्मियों की संख्या भी कम हो गई है। अंबरनाथ में 43 मरीजों ठीक होकर डिस्चार्ज किए गए हैं। 58 बाधितों का उपचार चल रहा है ये कहा जा सकता है एक्टिव मरीज 58 हैँ। 719 लोगों के अब तक स्वेब लिए गए हैं। जिसमें से 475 नेगेटिव आए हैं। 112 के रिपोर्ट की प्रतिक्षा है। बाधितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है लेकिन अंबरनाथ नपा द्वारा भेजे गए प्रेस नोट में कोई नया प्रतिबंधित क्षेत्र नहीं बताया गया है। ये आश्चर्य की बात है कुल 103 मरीज है और प्रतिबंधित क्षेत्र केवल 18 है। स्वत के घर में 304 लोगों को क्वारनटाईन किया गया है। नपा के क्वारनटाईन सेंटर में 21 लोग हैं।
 बदलापुर। बदलापुर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमितों के कारण यहां के लोगों में दक्षता लेते हुए प्रशासन द्वारा दिए जा रहे सूचनाओं का सख्ती से पालन करना होगा। यहां गुरुवार को 12 कोरोना बाधित मिले हैं। अब बाधितों की संख्या दोहरे शतक को पार कर गई है। अब कुल 204 मरीज हो गए हैं। आज मिले बाधितों में दो पुलिस कर्मी हैं। एक उल्हासनगर पुलिस स्टेशन में कार्यरित है तो दूसरा मुंबई पुलिस कर्मी है। एक कुपर अस्पताल से आया है। बदलापुर में 101 लोगों का विभिन्न अस्पताल में उपचार चल रहा है। यहां पर 96 ठीक होकर घर चले गए हैं। आज 23 रिपोर्ट प्राप्त हुए हैं जिनमें 11 नेगेटिव हैं तो 12 पाॅजिटीव हैं। 54 को क्वारनटाईन किया गया है। यहां पर 57 प्रतिबंधित क्षेत्र हैं।
 कल्याण। कल्याण डोम्बिवली मनपा अंतर्गत गुरुवार को 29 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए है इसी के साथ शहर में पीड़ितों की कुल संख्या 911 तक जा पहुची है इनमें 587 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 297 लोग डिस्चार्ज हो चुके है वही मृतकों की संख्या बढ़कर 27 तक जा पहुची है। आज कुल 29 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए है जिनमें अंबिवली में 1 महिला, ठाकुर्ली में 1 पुरुष, डोम्बिवली पश्चिम में 1 पुरुष व 2 महिला, डोम्बिवली पूर्व मे 7 पुरुष व 4 महिला, कल्याण पश्चिम में 1 पुरूष, कल्याण पूर्व में 10 पुरुष व 2 महिला कोरोना संक्रमित पाये गए है । इस नए आंकड़े के बाद अब तक कल्याण पूर्व में 273, कल्याण पश्चिम में 159, डोंबिवली पूर्व में 208, डोंबिवली पश्चिम में 186, मांडा टिटवाला में 52, अंबिवाली में 19, शहद में 3, ठाकुर्ली में 3 तथा मोहने में 8 मरीज कोरोना से संक्रमित पाये जा चुके है ।
 भिवंडी। भिवंडी निजामपुर मनपा क्षेत्र में आज 12 मरीज मिले हैं जिससे यहां मरीजों की कुल संख्या 185 हो गई है। जिसमें शहर परिसर से 105 मरीज हैं और ग्रामीण क्षेत्र से 80 मरीज बताए गए हैं। यहां 89 एक्टिव मरीजों का ईलाज अभी भी अस्पतालों में चल रहा है। 7 कोरोना ग्रस्त मरीजों की मौत इस क्षेत्र में हुई है।
 नवी मुंबई। नवी मुंबई महानगरपालिका क्षेत्र में आज 78 नए मरीज मिले हैं जिससे इस क्षेत्र में मरीजों की कुल संख्या 1931 हो गई है। अब तक 881 मरीज कोरोना मुक्त हो चुके हैं जबकि 61 लोगों की मौत हो गई है।989 एक्टिव मरीजों का ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। आज बेलापुर से 13, नेरुल से 11, वाशी से 7, तुर्भे से 23, कोपरखैरणे से 8, घणसोली से 4, ऐरोली से 11 व दिघा से 1 मरीज मिला है।






[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.