"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

अंबरनाथ में 33, बदलापुर में 85, उल्हासनगर में 103 और कल्याण में 459 रोगी

* अंबरनाथ में 21 एक्टिव मरीज, 11 हुए ठीक, 1 की मौत
बदलापुर में भी 61 एक्टिव मरीज, 22 हुए ठीक, 2 की मौत
* उल्हासनगर में 82 एक्टिव मरीज, 16 हुए ठीक, 5 की मौत
* कल्याण में 272 एक्टिव मरीज, 177 हुए ठीक, 10 की मौत
   अंबरनाथ। अंबरनाथ में कोरोना के 10 नए रोगियों के मिलने से इस संक्रमण से पीड़ितों की संख्या 33 हो गई है। 10 में से पांच महिलाएं हैं तो चार पुरुष हैं व एक 13 वर्षीय लड़का शनिवार को मिला है। 21 का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। 11 ठीक होकर घर लौटे हैं। एक की मौत हो गई है। 330 लोगों का स्वेब कलेक्शन कोरोना चेक के लिए लिया गया है। जिसमें से 251 कोरोना नेगेटिव पाए गए हैं। 47 लोगों के रिपोर्ट की प्रतिक्षा की जा रही है। 83 को स्वतः के घर में क्वारनटाईन किया गया है। 11 लोग नगरपरिषद के क्वारनटाईन सेंटर में है। दो ही दिन में 33 लोगों की कोरोना स्वेब रिपोर्ट आयी है जिसमें से 24 नेगेटिव हैं तो 10 को पाॅजिटीव पाया गया है। 9 में से तीन को स्वतः के घर में क्वारनटाईन किया गया था। शहर से लोगों एवं नेताओं, पत्रकारों द्वारा आवाज उठाने के बाद एक मरीज को शनिवार को सुबह में उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया है। 
   बदलापुर में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। यहां पर 85 कोरोना ग्रस्त हैं। यहां पर एक ही दिन में दस रोगी मिले हैं। 2 की मौत हुई है। 61 का उपचार चल रहा है। 22 लोग ठीक हो गए हैं। 31 रिपोर्ट की प्रतिक्षा है। बदलापुर में लाॅकडाऊन के नियम और कड़क करने की मांग की जा रही है। कुल 276 का स्वेब सैम्पल लिया गया है। बदलापुर से सटे वांगणी में भी कोरोना पहुंच गया है। यहां पर दो कोरोना रुग्ण पाए जाने से खलबली मची हुई है। गांव में सन्नाटा सा छा गया है।
  उल्हासनगर शहर में शनिवार को 11 नए मरीज मिलने के बाद यहां कोरोना के मरीजों की संख्या 103 हो गई है। 5 लोगों की मौत हुई है। अब 82 एक्टिव मरीजों का ईलाज अस्पताल में चल रहा है। 16 मरीज ठीक होकर अपने घर गए हैं। जिसमें सम्राट अशोक नगर के मरीज का समावेश है। अन्य कुछ मरीजों की तबीयत भी ठीक है कुछ ही दिनों में उनके भी घर जाने की आशंका प्रशासन ने जताई है। उल्हासनगर के कोविड अस्पताल में 41 लोगों का ईलाज चल रहा है 38 का ईलाज कामगार अस्पताल में चल रहा है। तीन अन्यों का ठाणे, कल्याण व भिवंडी में चल रहा है। कोविड अस्पताल में कल्याण, बदलापुर व अंबरनाथ के कुल 3 मरीज मौजूद हैं।
  कल्याण। कल्याण डोम्बिवली शहर अंतर्गत शुक्रवार का रिकार्ड तोड़ते हुए शनिवार को मरीजो की संख्या 35 तक जा पहुची है इसी के साथ शहर में पीड़ितों की कुल संख्या 459 तक जा पहुची है इनमें 272 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वही 177 लोग डिस्चार्ज हो चुके है दूसरी तरफ मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 10 हो गयी है । शहर में शनिवार को 35 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाये गए है जिनमे टिटवाला पूर्व के सरदार नगर में 1युवती, (2) 1वर्ष का बच्चा व 9 साल की बच्ची, डोम्बिवली पश्चिम के जूनी डोम्बिवली, सुभाष रोड, गरीबाचावाड़ा, आनंदनगर, गणेश नगर एवम कुंभारखाण पाड़ा में 6 पुरुष व 2 महिला, डोम्बिवली पूर्व के एमआईडीसी, आजदे पाड़ा एवम पेंडसे नगर मे 3 पुरुष, कल्याण पश्चिम के वसंत वैली, चिकनघर, बैल बाजार, पत्रिपुल के पास एवम कपोते नगर में 5 पुरुष व 2 महिला, कल्याण पूर्व के तिसगाव, विट्ठलवाडी एवम लोकधारा में 7 पुरुष व 7 महिला कोरोना संक्रमित पाये गए है इसके साथ ही कल्याण में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 459 हो गयी है । इस नए आंकड़े के बाद अब तक कल्याण पूर्व में 134, कल्याण पश्चिम में 94, डोंबिवली पूर्व में 108, डोंबिवली पश्चिम में 90, मांडा टिटवाळा में 22, अंबिवाली में 3 तथा मोहने में 8 मरीज कोरोना से संक्रमित पाये जा चुके है ।


[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.