"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

अंबरनाथ में 54, बदलापुर में 147, उल्हासनगर में 156 और कल्याण में 699 कोरोना बाधित

उल्हासनगर में कोरोना की रफ्तार हुई धीमी, मिले 2 मरीज
उल्हासनगर। उल्हासनगर शहर में कोरोना की रफ्तार धीमी हुई है। शुक्रवार को केवल दो ही मरीज शहर में मिले हैं। जिससे अब कोरोना ग्रस्त मरीजों की संख्या शहर में 156 हो गई है। राहत की बात यह है कि अब तक 40 मरीज कोरोना मुक्त भी हो चुके हैं और 5 लोगों की मौत हुई है। 111 एक्टिव मरीजों का ईलाज कोविड व कामगार अस्पताल में चल रहा है। शुक्रवार को उल्हासनगर-1 ए ब्लाॅक के राजीव गांधी नगर में एक 55 वर्षीय महिला कोरोना ग्रस्त मिली है वहीं उल्हासनगर-5 कुर्ला कैम्प के रविंद्र नगर से 51 वर्षीय व्यक्ति जो कि बीएमसी में कार्यरित है वो कोरोना बाधित पाया गया है। कल जो कोरोना मुक्त होकर घर गए हैं वो सभी 7 मरीज ब्राह्मणपाड़ा के निवासी बताए गए हैं। शहर में कोरोना की रफ्तार कम होने से लोगों ने राहत की सांस ली है लेकिन लाॅकडाऊन का अभी भी पालन यहां नहीं हो रहा है। कोरोना के मरीजों और व्यापार खुलने को लेकर दो दिनों से सोशल मीडिया पर कई अफवाहें चल रही है ऐसे में उन अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील लोगों से की गई है। जब तक कोई सरकारी आदेश नहीं आता तब तक इन पर विश्वास न करने की अपील की गई है।
अंबरनाथ। आज शुक्रवार को अंबरनाथ में 6 कोरोना बाधित मिले हैं जिससे शहर में अब कोरोना ग्रस्त मरीजों की संख्या 54 हो गई है। आज अंबरनाथ पुलिस स्टेशन के लाॅकअप में कैद एक आरोपी कोरोना बाधित पाया गया है। जिसे कोविड अस्पताल बदलापुर में उपचार हेतु रखा गया है। आज फिर एक पुलिस कर्मी बाधित पाया गया है जो मुंबई पुलिस में कार्यरत है। वह अंबरनाथ निवासी है। उसे शहर पूर्व के सिटी अस्पताल में रखा गया है। एक 38 वर्षीय महिला जो कि बीएमसी कर्मचारी है उसे भी कोरोना पाॅजिटीव पाया गया है। शेष तीन नागरिक हैं जिसमें दो महिला एक पुरुष का समावेश है। शहर में 37 लोगों का विभिन्न जगहों पर उपचार चल रहा है। 16 ठीक होकर घर चले गए हैं एक की मौत हो गई है। अब तक कुल 558 लोगों के स्वेब कलेक्शन किए गए हैं। 126 के रिपोर्ट की प्रतिक्षा है।
बदलापुर। बदलापुर में आज 9 कोरोना ग्रस्त रोगी मिले हैं। यहां पर कुल संख्या 147 हो गई है। आज एक 65 वर्षीय वृद्धा की कोरोना से यहां पर मृत्यु हो गई है। अब तक बदलापुर में 4 की कोरोना से मृत्यु हुई है। 100 बाधितों का उपचार चल रहा है। 43 ठीक होकर घर चले गए हैं। 25 की रिपोर्ट आना बाकी है। बदलापुर कुलगांव में 46 प्रतिबंधित क्षेत्र हैं। आज आए 23 रिपोर्ट में 12 कोरोना नेगेटिव तो 9 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण। कल्याण डोम्बिवली शहर में दिनों दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी आती जा रही है शुक्रवार को यहां पर 57 कोरोना मरीज पाये गए है प्रतिदिन बढ़ रहे मरीजों की संख्या से शहर वासियों में चिंता बढ़ती जा रही है इसी के साथ शहर में पीड़ितों की कुल संख्या 699 तक जा पहुची है इनमें 426 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 255 लोग डिस्चार्ज हो चुके है जबकि मृतकों की संख्या में इजाफा होकर 18 हो गयी है । शहर में दिन प्रतिदिन मरीजो की संख्या बढ़ती जा रही है आज कुल 57 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाये गए है जिनमें अंबिवाली में 1 पुरुष, टिटवाला पूर्व में 2 पुरुष व 2 महिला, डोम्बिवली पश्चिम में में 7 पुरुष व 8 महिला, डोम्बिवली पूर्व मे 8 पुरुष व 8 महिला( 1 की मौत), कल्याण पश्चिम में 4 पुरुष व 2 महिला, कल्याण पूर्व में 12 पुरुष व 3 महिला कोरोना संक्रमित पाये गए है। इस नए आंकड़े के बाद अब तक कल्याण पूर्व में 196, कल्याण पश्चिम में 140, डोंबिवली पूर्व में 159, डोंबिवली पश्चिम में 151, मांडा टिटवाळा में 35, अंबिवाली में 9, शहद में 1 तथा मोहने में 8 मरीज कोरोना से संक्रमित पाये जा चुके है ।
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.