"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

अंबरनाथ में 78, बदलापुर में 179, नवी मुंबई में 1774 और कल्याण में 825 कोरोना ग्रस्त

   अंबरनाथ। आज अंबरनाथ में 12 कोरोना पाॅजिटीव रोगी मिलने से शहरवासियों में घबराहट का वातावरण है। आज तक कोरोना बाधितों की संख्या 78 हो गई है। 27 लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है। दो की मौत हो गई है। सिटी अस्पताल में 26 मरीजों का उपचार चल रहा है। 49 रोगी का उपचार विविध अस्पतालों में चल रहा है। 333 लोगों को क्वारनटाईन किया गया है। 661 लोगों का स्वैब कलेक्शन किया गया है। 123 लोगों के रिपोर्ट की प्रतिक्षा है। आज शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन के एक पुलिस कर्मी को कोरोना पाॅजिटीव पाया गया है। जिसके कारण पुलिस स्टेशन को सेनीटाईज किया गया। आज के 10 कोरोना रोगी को सिटी अस्पताल शहर पूर्व में उपचार हेतु भर्ती किया गया है। आज 24 रिपोर्ट प्राप्त हुए हैं जिसमें से 12 पाॅजिटीव और 9 नेगेटिव और 3 इनकनक्ल्युसीव पाए गए हैं। आज एक खबर सऊदी अरब के रियाद शहर से आयी है। जहां अंबरनाथ के जुना भेंडीपाड़ा निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति को नौकरी के सिलसिले में रियाद गए हुए थे उनकी कोरोना से मौत हो गई है ये व्यक्ति मुस्लिम जमात अध्यक्ष सलीम चौधरी के चाचा का लड़का है उसे वहीं पर दफनाया गया है। 
  बदलापुर। बदलापुर में आज 5 नए कोरोना रोगी मिले हैं। यहां कोरोना बाधितों की कुल संख्या 179 हो गई है। यहां 7 की मौत हुई है। 99 का उपचार चल रहा है। पांच प्राप्त मरीजों में एक मुंबई में पुलिस है तो दूसरा भाभा अस्पताल में इंजीनियर है। बदलापुर में 66 लोग क्वारनटाईन हैं। 73 ठीक होकरघर गए तो 32 लोगों के स्वेब रिपोर्ट की प्रतिक्षा है।
  नवी मुंबई। नवी मुंबई मनपा क्षेत्र में मंगलवार को 63 नए मरीज मिले हैं जिससे यहां मरीजों की कुल संख्या 1774 हो गई है। 802 मरीज कोरोना मुक्त होकर डिस्चार्ज हुए हैं। आज दो मरीजों की मौत हुई है। अब तक कुल 54 मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
 कल्याण। कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज 21 कोरोना संक्रमित मरीज पाये गए है इसी के साथ शहर में पीड़ितों की कुल संख्या 825 तक जा पहुची है इनमें 522 मरीजो का उपचार चल रहा है तो वही 280 लोग डिस्चार्ज हो चुके है वही मृतकों की संख्या बढ़कर 23 तक जा पहुची है।  आज कुल 21 मरीज कोरोना पॉजिटिव पाये गए है जिनमें अंबिवली में 1 महिला, डोम्बिवली पश्चिम में 1 पुरुष व 5 महिला, डोम्बिवली पूर्व मे 3 पुरुष व 1 महिला, कल्याण पश्चिम में 3 पुरुष व 1 महिला, कल्याण पूर्व में 4 पुरुष व 2 महिला कोरोना संक्रमित पाये गए है । इस नए आंकड़े के बाद अब तक कल्याण पूर्व में 241, कल्याण पश्चिम में 150, डोंबिवली पूर्व में 180, डोंबिवली पश्चिम में 183, मांडा टिटवाळा में 47, अंबिवाली में 15, शहद में 1 तथा मोहने में 8 मरीज कोरोना से संक्रमित पाये जा चुके है ।
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.