"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

अंबरनाथ में 85, बदलापुर में 192, नवी मुंबई में 1853 और कल्याण में 882 कोरोना बाधित

* अंबरनाथ में आज 7 पाॅजिटीव मरीज मिले
* बदलापुर में आज 13 पाॅजिटीव मरीज मिले
अंबरनाथ स्टेशन पर खुलेआम शराब बिक्री जारी
 
   अंबरनाथ। अंबरनाथ में बुधवार को 7 कोरोना से पीड़ित प्राप्त हुए हैं। यहां पर मरीजों की संख्या 85 हो गई है। अब तक यहां पर 2 लोगों की मौत हुई है। आज 12 रिपोर्ट में से 5 नेगेटिव और 7 पाॅजिटीव बाधित हैँ। आज एक भी कोरोना बाधित ठीक नहीं हुआ है। सिटी अस्पताल में किसी को भी डिस्चार्ज नहीं किया गया है। 51 का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। सिटी अस्पताल में 27 का उपचार हो रहा है। 140 के स्वेब रिपोर्ट की प्रतिक्षा है। 690 लोगों का स्लेब कलेक्शन किए गए थे। जिसमें से 458 की रिपोर्ट नेगेटीव आयी है। अंबरनाथ में 19 प्रतिबंधित क्षेत्र हैं। शहर के गली कुचे, मुख्य बाजारों में सुबह से दोपहर तक लोगों की भारी भीड़ दिखाई दी रही है। फेरीवाले भी मुख्य चौक पर ठेला लगाकर आजादी से धंधा कर रहे हैँ। पुलिस भी इन बातों पर ध्यान नहीं दे रही है। शहर के मुख्य चौक से नाकाबंदी भी हटा दी गई है। लोगों की लापरवाही कोरोना को दावत दे रही है। स्टेशन पर सागर वाईन और अंबर वाईन दुकानदार अपनी दुकानें बंद रखकर छुपे रास्ते से लोगों को शराब बेच रहे हैं। इन दोनों दुकानों के सामने शराब खरीदने वालों की भीड़ देखी जा रही है। सरकार ने आनलाईन व होम डिलेवरी शराब बेचने की अनुमति दी है लेकिन ये दोनों दुकानदार खुलेआम लोगों को सड़कों पर लाकर शराब बेच रहे हैं।
   बदलापुर। बदलापुर में बुधवार को 13 कोरोना बाधित लोग मिले हैं। यहां पर कुल मरीजों की संख्या 192 हो गई है। ये संख्या 200 को क्रास कर सकती है। यहां पर ठीक होने वालों की संख्या 40 प्रतिशत है। कुल 85 बाधित ठीक करके डिस्चार्ज किए गए हैं। 7 मरीजों की मौत हुई है। 100 का उपचार विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। आज कोरोना पाॅजिटीव 13 बाधित में तीन मुंबई पुलिस कर्मी है। आज प्राप्त हुई रिपोर्ट में 14 नेगेटिव और 13 पाॅजिटीव पाए गए हैं। 56 को क्वारनटाईन किया गया है।
   नवी मुंबई। नवी मुंबई मनपा क्षेत्र में आज 79 कोरोना मरीज मिले हैं ऐसे अब तक कुल 1853 मरीज हो गए हैं। बुधवार को 5 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। मरने वालों का कुल आकड़ा यहां 59 हो गया है। 840 कोरोना मुक्त के बाद अब तक 954 एक्टिव मरीजों का ईलाज चल रहा है।
   कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज 57 मरीज मिले हैं जिससे यहां कोरोना मरीजों की कुल संख्या 882 हो गई है। 286 मरीज अब तक कोरोना मुक्त हो चुके हैं जबकि 26 लोगों की मौत हुई है। वहीं 570 मरीजों का ईलाज अभी भी विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.