"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

अंबरनाथ पुलिस थाने के पुलिस कर्मी को हुआ कोरोना, अब तक 9 मरीज

  • अंबरनाथ पुलिस स्टेशन का गेट बंद, लेकिन पुलिस स्टेशन बंद नहीं हुआ
  • अफवाहों पर ध्यान न दें- एसीपी
  • परिसर को किया गया सैनेटाईज

अंबरनाथ। युसूफ शेख

    अंबरनाथ पुलिस स्टेशन पश्चिम में एक पुलिस कर्मी को कोरोना पाॅजिटीव आने के बाद पुलिस विभाग में खलबली मच गई है। पुलिस स्टेशन को अंदर औ बाहर से पूरी तरह सेनीटाईज किया गया है। पुलिस स्टेशन के आंगन का गेट बाहर से बंद कर दिया गया है, किसी को भी पुलिस स्टेशन के अंदर नहीं जाने दिए जाने के कारण शहर में ये अफवाह फैल गई कि पुलिस स्टेसन को बंद कर दिया गया है। सहायक पुलिस आय़ुक्त ने दै. उल्हास विकास को खुलासा देते हुए बताया कि एक पुलिस कर्मी कोरोना पाॅजिटीव पाया गया है। परिमंडल 4 के सभी पुलिस कर्मी ड्यूटी पर तैनात हैं। पुलिस स्टेशन पूरी तरह खुला है। आनलाईन पुलिस शिकायतें की जाएं तो अच्छा है इमरजेंसी शिकायतें ली जा रही है। अफवाहों पर कोई ध्यान ना दें ऐसा नराले ने कहा है। व.पु.नि. संजय धुमाल ने बताया कि पुलिस स्टेशन खुला है कोई अफवाह ना फैलाए। 
    हमारी पुख्ता जानकारी के अनुचार चार दिनों पूर्व चिखलोली अंबरनाथ प. स्थित एक पुलिस कर्मी को कोरोना हुआ है। ये पुलिस कर्मी एक दिन पूर्व अंबरनाथ पुलिस स्टेशन में आया था और कुछ पुलिस कर्मियों से वह मिला था। जब अंबरनाथ पुलिस को ये बात मालूम हुई तो 15 पुलिस कर्मियों को कोविड 19 कोरोना चेकअप कराया जिसमें से 14 पुलिस वालों का रिपोर्ट नेगेटिव आया है। एक पुलिस का रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटीव आया है। ये पुलिस कर्मी बदलापुर निवासी है जो रोजाना अंबरनाथ अप डाऊन किया करता था। अंबरनाथ में आज तक 9 कोरोना पाॅजिटीव पाए गए हैं। चार का उपचार चल रहा है जिसमें से तीन पुलिस कर्मी और एक नर्स का समावेश है। पुलिस कर्मियों का ईलाज ठाणे के सिविल अस्पताल में चल रहा है।

Labels: ,
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.