"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

अंबरनाथ में कोरोना से हुई चौथी मौत, अंबरनाथ में 131 और बदलापुर में 213 कोरोना ग्रस्त

कैलाश नगर, शिव नगर व संजय नगर बन रहा हाॅटस्पाॅट
70 दिनों पूर्व बाजारों में रौनक लौटी
अंबरनाथ। युसूफ शेख

    अंबरनाथ के कैलाश नगर निवासी एक महिला की मौत के बाद उसको नहला कर अंबरनाथ कब्रस्तान में दफनाया गया है। इस मृतक महिला की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटीव आने के बाद इस परिसर में हड़कंप मच गया है क्योंकि पूरे धार्मिक रस्म रिवाज के साथ उसे दफनाया गया है। इस संबंध में मुख्याधिकारी पाटनकर ने बताया मृतक महिला को डायबिटीज भी था उनके घर वालों का स्वेब कलेक्शन लिया गया है। बड़ी बात यह है कि रिपोर्ट आने से पहले ही अस्पताल ने महिला के शव को उनके परिवार के सुपुर्द क्यों किया। अब इस परिसर में कोरोना संसर्ग का फैलाव तेजी से हो सकती है। उल्हासनगर शहर में इसी तरह दो कोरोना ग्रस्त मृतक लोगों का शव परिजनों को देने के बाद यह संक्रमण उनके संपर्क में आए परिजनों में तेजी से फैल गया है।
  ज्ञात हो कि ईद से एक दिन पूर्व एक 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई थी। उसके परिवार के सात सदस्यों को कोरोना हुआ है। उन सबका उपचार सिटी अस्पताल में चल रहा है। आज शनिवार को शिवनगर के एक 45 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से उल्हासनगर में मौत हो गई है। उसके शव को अंबरनाथ कब्रस्तान में लाकर शाम तक दफनाया जाएगा। इस संबंध में यहां के पूर्व नगरसेवक उमर इंजीनियर ने बताया कि तीन चार दिन से इस 45 वर्षीय व्यक्ति का उपचार उल्हासनगर के सेंट्रल अस्पताल में चल रहा था उसकी मौत हो गई है।
  अंबरनाथ पश्चिम का कैलाश नगर, शिवनगर और संजय नगर कोरोना का हाॅटस्पाॅट बनता जा रहा है। यहां से कोरोना के कई केसेस सामने आए हैं। उपरोक्त परिसर से अब तक तीन की मौत हुई है। इसके बावजूद यहां पर लोग आजादी से घूम फीर रहे हैं। सोशल डिस्टेन्सींग का कोई ख्याल नहीं रख रहा है। बरसात का मौसम शुरू हो रहा है। बरसात में इस रोग के तेजी से फैलने के आसार हैं। परिसर के निवासियों को सतर्क रहने की हिदायत की गई है।

    आज शनिवार को एक ही दिन में 17 कोरोना बाधितों के अंबरनाथ में मिलने से हड़कंप मच गया है। कुल संख्या 131 हो गई है। कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से सिटी अस्पताल फूल हो गया है। आज के बाधितों को इन्सीट्यूशनल क्वारनटाईन सेल में रखा गया है। आज फिर एक पुलिस कर्मी बाधित पाया गया है। आज 29 स्वैब रिपोर्ट आयी है जिसमें 17 पाॅजिटीव है तो 10 नेगेटीव और 2 इनकनक्युसीव है। 81 का उपचार चल रहा है। 47 लोग कोरोना मुक्त होकर डिस्चार्ज हो गए हैं। 370 को क्वारनटाईन सेंटर में रखा गया है। आज 58 का स्वेब कलेक्शन लिया गया है। रिपोर्ट में 3 की मौत बताई गई है जबकि आज शिवनगर निवासी एक व्यक्ति की मौत हुई है इस व्यक्ति की मौत का काउंट अंबरनाथ में होता है या उल्हासनगर मेंय़ इस पर चर्चा चल रही है।
    बदलापुर में आज 7 कोरोना बाधित मिले हैं। यहां कुल संख्या 213 हो गई है 101 का उपचार चल रहा है 7 की मौत हुई है। 105 ठीक हो कर डिस्चार्ज हुए हैं। आज 21 नेगेटिव और 7 पाॅजिटीव रिपोर्ट आयी है। आज प्राप्त रिपोर्ट में टीवी9 की एक महिला पत्रकार कोरोना पाॅजिटीव पायी गई है। एक मुंबई पुलिस में कार्यरित है। आज अंबरनाथ और बदलापुर की दुकानें भी 70 दिनों के बाद खुल गई। खरीदारों की भीड़ बाजारों में देखी गई।
Labels: ,
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.