"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

मुंबई आवागमन पर अंबरनाथ, बदलापुर व उल्हासनगर प्रशासन ने अपना आदेश वापस लिया

अंबरनाथ। युसूफ शेख
     उल्हासनगर महानगरपालिका आयुक्त, अंबरनाथ और कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद मुख्याधिकारी द्वारा 24 घंटे पूर्व जारी किए गए अपने ही आदेश को तीनों ने स्थगिती दे दी है। विदित हो कि तीनों अधिकारियों ने ये फरमान जारी किया था कि मुंबई में शासकीय व निजी अस्पताल में कार्य करने वाले, पुलिस प्रशासन, वैद्यकीय सेवा एवं आरोग्य सेवा के कर्मचारियों ने 8 मई 2020 से नगरपरिषद एवं महापालिका क्षेत्र से मुंबई काम पर जाने वाले और आने जाने वालों पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। इन कर्मचारियों के आस्थापना के पास ही मुंबई महापालिका रहने सहने का प्रबंध कर रही है जब तक ये प्रबंध नहीं हो जाता तब तक इस आदेश को स्थगिती दी गई है। इन कर्मचारियों से ये कहा गया है कि वह अपनी जानकारी का फार्म भरकर जल्द से जल्द दें ताकि मुंबई महापालिका को उनकी जानकारी दी जा सके। स्थगिती आदेश की काॅपी जिलाधिकारी विभागीय कोकण आयुक्त एवं मुंबई महापालिका आयुक्त को रवाना की गई है। बदलापुर के मुख्याधिकारी ने स्थगिती आदेश में लिखा है कि विभागीय आयुक्त कोकण विभाग नवी मुंबई के आदेश के बाद 5.5.2020 के हमारे आदेश को स्थगिती दी जा रही है। हुआ ऐसा है कि दोनों नपा के मुख्याधिकारी ने जिलाधिकारी एवं कोंकण आयुक्त के आदेश के बिना ये फरमान जारी किया था जिसके कारण उन्हें अपना दिया गया आदेश वापस लेना पड़ा है। कल्याण-डोंबिवली मनपा क्षेत्र में भी इसी तरह के आदेश को वापस लिया गया है।



Labels: ,
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.