"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

अंबरनाथ स्टेशन चौक पर तैनात उल्हासनगर निवासी पुलिस कर्मी को कोरोना, उल्हासनगर का गोल मैदान परिसर सील

अंबरनाथ में 13 कोरोना संक्रमित, स्टेशन चौक सील
* अब तक अंबरनाथ में चार पुलिस वालों का हुआ कोरोना
उल्हासनगर में कोरोना के 33 मरीज
   
    अंबरनाथ। अंबरनाथ में आज शनिवार दोपहर में अंबरनाथ पुलिस स्टेशन के एक पुलिस कर्मी को कोरोना संक्रमित पाए जाने के कारण उसे उसके ड्यूटी के स्थान शहर पश्चिम के स्टेशन मुख्य रिक्शा स्टैंड के समक्ष के पुलिस चौकी से एम्बूलैंस में बिठाकर उपचार हेतु अस्पताल ले जाया गया है। स्टेशन चौक, मुख्य रिक्शा स्टैंड, डीएमसी सड़क को तुरंत सील करके पूरे परिसर को सेनीटाईज किया गया है। अंबरनाथ में ये 13वां कोरोना का मामला है। अब तक शहर में चार पुलिस कर्मियों को कोरोना हुआ है। उस पुलिस कर्मी ने एम्बूलैंस में बैठते समय अपने पुलिस कर्मियों को हाथ बताकर अलविदा किया। अंबरनाथ के व.पु.नि. धुमाल कई पुलिस अधिकारियों के साथ उपस्थित थे।
   जानकारी मिली है कि उपरोक्त 40 वर्षीय पुलिस कर्मी उल्हासनगर का निवासी है। उल्हासनगर में उसके परिवार जनों को भी क्वारनटाईन किया जाएगा। उस परिसर को भी सील किए जाने की संभावना है। शहर में ये चौथा पुलिस कर्मी है जिसे कोरोना हुआ है। इन चारों के अलावा एक पुलिस वाले के घर के दो लोगों को कोरोना पॉजिटीव पाया गया है। दो नर्स का उपचार चल रहा है। इस प्रकार कुल 8 लोगों का उपचार चल रहा है। एक सुरक्षा रक्षक जोकि सोनी अपार्टमेंट न्यू कॉलोनी निवासी है वह ठीक होकर कल ही अपने घर लौटा है। नगरसेवक मिलिंद पाटील और उनके साथियों ने तालिया बजाकर एवं फूलों बरसाकर उसका स्वागत किया है। विदित हो कि शहर में पांच कन्टेमेंट झोन हैं। बुवापाड़ा एवं न्यू कालोनी परिसर को दो दिनों के बाद खोल दिया जाएगा।
उल्हासनगर का गोल मैदान परिसर सील
     वहीं उल्हासनगर शहर में शुक्रवार देर रात को 15 कोरोना के मरीज मिले हैं जिनमें 1 कैम्प 2 गोल मैदान परिसर के अमित अपार्टमेंट का निवासी व्यक्ति बताया गया है। गोल मैदान के साधु वासवानी से लेकर कोमल पार्क तक का परिसर पूरा सील कर सैनेटाईज किया गया है। इस भीड़ वाले इलाके में मरीज मिलने से गोल मैदान में खलबली मची हुई है। स्थानीय नगरसेवक घटनास्थल पर उपस्थित थे।
   उल्हासनगर शहर में शुक्रवार देर रात को कोरोना बम के फटने से 15 नए मरीज मिलने से सनसनी फैल गई है। यह मरीज उसी क्षेत्र से हैं जहां पहले कोरोना के मरीज मिल चुके हैं यह परिसर झुग्गी झोपड़ों में फैला हुआ है। ऐसा समझा जा रहा है कि यहां मरीजों की तादाद में बढ़ोत्तरी हो सकती है। शुक्रवार देर रात उल्हासनगर-3 ओटी सेक्शन साईबाबा मंदिर के पीछे सम्राट अशोक नगर में कल्याण के मीरा अस्पताल में ईलाज कराने गई एक महिला कोरोना पाॅजिटीव मिली थी उस महिला के संपर्क में आए लोगों को क्वारनटाईन किया गया था जिनकी रिपोर्ट शुक्रवार देर रात को आयी उनमें से 10 लोगों को कोरोना पाॅजिटीव पाया गया है। यहां से कई अन्य मरीज भी निकल सकते हैं वहीं उल्हासनगर-3 के शांतिनगर रोड के चोपड़ा परिसर में ब्राह्मणपाडा में वडाला पुलिस में कार्यरित पुलिस कर्मी के संपर्क में आए 2 उनके परिजन व 2 अन्य लोगों में कोरोना पाॅजिटीव पाया गया है। इस तरह उल्हासनगर-2 जहां अब तक कोई भी मरीज कोरोना का नहीं था अब वहां भी कोरोना का मरीज मिला है। सबसे ज्यादा भीड़ और सैर के लिए जाना जाता गोल मैदान परिसर में एक व्यक्ति के कोरोना पाॅजिटीव की जानकारी मिली है। एक ही रात में शहर में 15 नए कोरोना मरीज मिलने से शहर में खलबली मच गई है। कोरोना के कुल रोगियों की संख्या अब 33 हो गई है। उल्हासनगर-3 परिसर अब नया हाॅटस्पाॅट बनते जा रहा है यहां सबसे ज्यादा कोरोना मरीज है और एक महिला की मौत भी इसी परिसर से हुई है और सबसे पहली मरीज भी इसी परिसर से मिली थी।
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.