💥 उल्हासनगर में नए मरीज 5, एक्टिव मरीज 74
कोरोना मुक्त 20,561, मृत्यु 611, कुल संख्या 21,246
💥 अंबरनाथ में नए मरीज 6, एक्टिव मरीज 109
कोरोना मुक्त 19,772, मृत्यु 542, कुल संख्या 20,423
💥 बदलापुर में नए मरीज 13, एक्टिव मरीज 122
कोरोना मुक्त 21,594, मृत्यु 366, कुल संख्या 22,082
💥 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 40, एक्टिव 499
कोरोना मुक्त 1,37,134, मृत्यु 2253, कुल 1,40,322
हीरो बोधा / करण बोधा
कोरोना नियम तोड़ने पर 37 FIR दर्ज
मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में 'जन आशीर्वाद यात्रा' निकालना भारतीय जनता पार्टी के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। दरअसल यहां कोरोना नियमों को लेकर उद्धव सरकार की सख्ती दिखा रही है, जिसकी वजह से बीजेपी की इस यात्रा के आयोजकों के खिलाफ मुंबई में कोविड-19 नियमों के कथित उल्लंघन को लेकर ताबड़तोड़ एफआईआर दर्ज की जा रही हैं। मुंबई पुलिस द्वारा बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर शुक्रवार 19 एफआईआर दर्ज की गई थीं। ये संख्या अब 37 हो गई है। एक अधिकारी ने बताया था कि विले पार्ले, खेरवाड़ी, माहिम, शिवाजी पार्क, दादर, चेंबूर और गोवंडी, ठाणे, डोंबिवली थानों में आईपीसी की धारा 188 (लोक सेवक के आदेश की अवहेलना) के साथ ही आपदा प्रबंधन अधिनियम और मुंबई पुलिस अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए। नवनियुक्त केंद्रीय मंत्री नारायण राणे, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, भाजपा नेता प्रवीण दारेकर और पार्टी के अन्य नेताओं ने रैली में भाग लिया था। बता दें कि नवनियुक्त केंद्रीय मंत्रियों का परिचय कराने के लिए भाजपा की ओर से यह यात्रा आयोजित की गई थी। बता दें कि महाराष्ट्र सरकार का कहना है कि अभी राज्य में दूसरी लहर पूरी तरह से खत्म नहीं हुई है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण से 105 लोगों की मौत हुई और 4,365 नए मामले सामने आए, जबकि वायरल संक्रमण से 6,384 मरीज ठीक हो गए। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। इस प्रकार राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 64,15,935 हो गए, जबकि मरने वालों की संख्या 1,35,672 हो गई। उत्तरी महाराष्ट्र के नंदुरबार जिले में लगातार पांचवें दिन कोविड-19 का कोई मामला नहीं आया।
उल्हासनगर में 5 नए मरीज, 2 की मौत
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 5 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 21,246 हो गई है। आज 2 मरीज की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 611 हो गई है। आज 8 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 20,561 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 96.78 बताया गया है। वहीं 74 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 3, होम आयसोलेशन में 51 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 0, उल्हासनगर-2 में 0, उल्हासनगर-3 में 1, उल्हासनगर-4 में 2 और उल्हासनगर-5 में 2 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। 6433 फ्रंटलाईन वकर्स ने अब तक वैक्सीन पहला का डोज लिया है उन्होंने 3305 वकर्स ने दूसरा डोज लिया है। 18 वर्ष से अधिक 32,240 तथा 45 वर्ष से अधिक 83,469 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है।
अंबरनाथ में 6 नए मरीज, 1 की मौत
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज 6 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 20,423 हो गई है। 96.81 प्रतिशत के साथ आज तक 19,772 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.53 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 109 हैं। आज 1 मरीज की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 542 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,11,809 पहुंच गई है। आज 155 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 149 नेगेटिव और 6 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में वैक्सीन का पहला डोज 27,671 ने लिया है जबकि दूसरा डोज 13,102 लोगों ने लिया है।
बदलापुर में 13 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 13 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 22,082 हो गई है। मृतकों का 1.65 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 366 हो गई है। यहां पर 97.79 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 21,594 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 0.55 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 122 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 69,126 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 166 नेगेटिव और 13 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 40 नए पाॅजिटीव, 1 की मौत
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 40 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,40,322 तक जा पहुंची है इनमें 499 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,37,134 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, आज 1 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 2253 तक पहुंच गई है। 54 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 2, कल्याण पश्चिम में 10, डोंबिवली पूर्व में 22, डोंबिवली पश्चिम में 4, मांडा टिटवाला में 1, पिसवली में 0 तथा मोहना में 1 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇