💥 उल्हासनगर में नए मरीज 7, एक्टिव मरीज 85
कोरोना मुक्त 20,538, मृत्यु 607, कुल संख्या 21,230
💥 अंबरनाथ में नए मरीज 10, एक्टिव मरीज 117
कोरोना मुक्त 19,742, मृत्यु 541, कुल संख्या 20,400
💥 बदलापुर में नए मरीज 8, एक्टिव मरीज 136
कोरोना मुक्त 21,548, मृत्यु 364, कुल संख्या 22,048
💥 कल्याण-डोंबिवली में नए मरीज 45, एक्टिव 455
कोरोना मुक्त 1,37,026, मृत्यु 2248, कुल 1,40,160
हीरो बोधा / करण बोधा
उल्हासनगर में भी निकाली यात्रा, क्या होगी FIR?
ठाणे। महाराष्ट्र पुलिस ने केंद्रीय मंत्री कपिल पाटिल की 'जन आशीर्वाद यात्रा' के दौरान कार्यक्रम के आयोजकों के खिलाफ कोविड -19 नियमों के कथित उल्लंघन के लिए FIR दर्ज की है। एक अधिकारी ने बुधवार को ये जानकारी दी है। लोगों तक पहुंचने के लिए महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में कुछ नए केंद्रीय मंत्रियों के दौरे के हिस्से के रूप में, पंचायती राज राज्य मंत्री और भिवंडी के सांसद कपिल पाटिल सोमवार को ठाणे में एक यात्रा में शामिल हुए। यहां सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कृषि और कोली समुदायों ने नृत्य और गीत प्रस्तुत किया। ठाणे के कोपरी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यात्रा के दौरान एक कार्यक्रम में आयोजकों ने मंच लगाया जहां कथित तौर पर बड़ी संख्या में बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के भाजपा कार्यकर्ता एकत्रित हुए थे। हालांकि, उन्होंने कहा कि उन्होंने इस आयोजन के लिए पुलिस से भी अनुमति नहीं ली थी। कोपरी पुलिस ने सोमवार रात को भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा), 269, 270 (लापरवाही, घातक कृत्यों से संक्रमण फैलने की संभावना) के तहत भाजपा के दो पार्षदों और दो अन्य स्थानीय पदाधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की। पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान भीड़ के बीच एक व्यक्ति से कथित तौर पर एक लाख रुपये की लूट भी हुई।
कल्याण में भी हुआ मामला दर्ज
डोंबिवली में जन आशीर्वाद यात्रा कर नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में मनपाड़ा थाने में भाजपा के खिलाफ 188,269,270 संक्रामक रोग अधिनियम, 1897 की धारा 2, 3, 4 और आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा 51 (बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है. डोंबिवली पूर्व स्थित मानपाड़ा पुलिस स्टेशन में जन आशीर्वाद यात्रा के आयोजकों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक अधिनियम 1951 की धारा 37(1)135 के तहत अपराध दर्ज किया गया है, भाजपा पदाधिकारी मोरेश्वर भोईर, नंदू परब, शशिकांत कांबले, संजय उर्फ बबलू तिवारी, दत्ता मालेकर एवं नियमों पालन नही करने के लिए अन्य भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिससे भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ताओं में खलबली मच गई हैं,
उल्हासनगर में 7 नए मरीज, 2 की मौत
उल्हासनगर। उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में आज 7 नए कोरोना पाॅजिटीव मरीज मिलने से कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 21,230 हो गई है। आज 2 मरीज की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 607 हो गई है। आज 7 मरीज डिस्चार्ज किए गए हैं जिससे कोरोना मुक्त मरीजों की संख्या 20,538 हो गई है। रिकवरी प्रतिशत 96.74 बताया गया है। वहीं 85 एक्टिव मरीजों का ईलाज शहर के बाहर के अस्पतालों में 4, होम आयसोलेशन में 62 व अन्य मरीजों का ईलाज निजी व सरकारी अस्पतालों में चल रहा है। उल्हासनगर-1 में आज 0, उल्हासनगर-2 में 0, उल्हासनगर-3 में 1, उल्हासनगर-4 में 5 और उल्हासनगर-5 में 1 नए कोरोना के मरीज मिले हैं। उल्हासनगर में वैक्सीन लगाने का कार्य जारी है। 6428 फ्रंटलाईन वकर्स ने अब तक वैक्सीन पहला का डोज लिया है उन्होंने 3305 वकर्स ने दूसरा डोज लिया है। 18 वर्ष से अधिक 29,616 तथा 45 वर्ष से अधिक 80,922 लोगों ने कोरोना का डोज लिया है।
अंबरनाथ में 10 नए मरीज
अंबरनाथ। अंबरनाथ नगरपालिका क्षेत्र में आज 10 नए कोरोना रोगी मिले हैं। जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या 20,400 हो गई है। 96.77 प्रतिशत के साथ आज तक 19,742 मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं। 0.57 प्रतिशत के साथ एक्टिव रोग अब 117 हैं। मृतकों की कुल संख्या 541 हो गई है। शहर में कोविड 19 टेस्ट की टेस्ट करने वालों की संख्या 1,11,201 पहुंच गई है। आज 204 लोगों ने टेस्ट कराया है जिसमें 194 नेगेटिव और 10 पाॅजिटीव हैं। अंबरनाथ में वैक्सीन का पहला डोज 27,671 ने लिया है जबकि दूसरा डोज 13,102 लोगों ने लिया है।
बदलापुर में 8 नए पाॅजिटीव
बदलापुर। कुलगांव-बदलापुर नगरपरिषद क्षेत्र में आज 8 नए पाॅजिटीव मरीज मिले हैं जिससे कोरोना ग्रस्त मरीजों की कुल संख्या अब 22,048 हो गई है। मृतकों का 1.65 प्रतिशत के साथ मरने वालों की संख्या 364 हो गई है। यहां पर 97.73 प्रतिशत मरीज ठीक हुए हैं 21,548 मरीज कोरोना मुक्त अब तक हो चुके हैं। 0.61 प्रतिशत के साथ एक्टिव मरीजों की कुल संख्या अब 136 है। जिनका ईलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। अब तक 68,586 लोगों का स्वेब टेस्ट हुआ है। आज कोरोना की रिपोर्ट में 171 नेगेटिव और 8 पाॅजिटीव पाए गए हैं।
कल्याण-डोंबिवली में 45 नए पाॅजिटीव, 2 की मौत
कल्याण। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका क्षेत्र में आज कुल 45 कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि की गई है। जिससे कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1,40,160 तक जा पहुंची है इनमें 455 मरीजों का उपचार चल रहा है तो वहीं 1,37,026 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं, आज 2 मरीज की मौत के बाद मरने वालों की संख्या 2248 तक पहुंच गई है। 62 मरीज पिछले 24 घंटे के भीतर विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज भी हुए हैं। मनपा क्षेत्र के कल्याण पूर्व में 4, कल्याण पश्चिम में 15, डोंबिवली पूर्व में 16, डोंबिवली पश्चिम में 7, मांडा टिटवाला में 3, पिसवली में 0 तथा मोहना में 0 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
Download Ulhasnagar Municipal
👇👇 Corporation CORONA PRESS NOTE 👇👇