उल्हासनगर। हीरो बोधा
उल्हासनगर शहर में कल्याण निवासी एक 45 वर्षीय व्यक्ति को सेंट्रल अस्पताल में उपचार के दौरान आज कोरोना पाॅजिटीव पाया गया है। इस बात की पुष्टि मनपा के डाॅ. राजा रिजवानी ने कर ली है। खबर मिली है कि कल्याण निवासी 45 वर्षीय यह व्यक्ति पिछले कुछ दिनों से निमोनिया की शिकायत पर अपना ईलाज करवा रहा था। सेंचुरी रेयाॅन में भी उसने अपना ईलाज करवाया था और बाद में कोरोना का संदेह देखते हुए उसने मंगलवार को सेंट्रल अस्पताल में अपनी जांच करवाई, बुधवार को उस व्यक्ति का रिपोर्ट पाॅजिटीव पाया गया है। उसे कैम्प 4 स्थित कोविड अस्पताल में आगे के उपचार के लिए भेजा जा रहा है। वहीं प्रश्न यह भी उठ रहा है कि कल्याण निवासी इस व्यक्ति को उल्हासनगर आने की क्या आवश्यकता थी। जबकि कल्याण में भी कोरोना का उपचार हो रहा है। लेकिन बताया गया कि उपचार के दौरान किसी ने सेंट्रल अस्पताल में इसकी कोरोना जांच का सुझाव दिया। जहां उसे पाॅजिटीव पाया गया है। उल्हासनगर शहर में कोरोना का यह तीसरा मामला सामने आया है। एक महिला कोरोना के संक्रमित ठीक हो गई है दूसरे व्यक्ति का मुंबई के अस्पताल में ईलाज चल रहा है। शेष एक संदेहास्पद महिला की रिपोर्ट आनी बाकी है। कोरोना के बढ़ते मामलों से शहर में डर का माहौल देखने को मिल रहा है।