शहर की लाईट 41 मिनट रही बंद
अंबरनाथ। युसूफ शेख
अंबरनाथ के बुवापाड़ा में एक भयंकर दुर्घटना हुई है, यहां का निवासी युवक आलोक सिंह इंटरनेट का वायर लापरवाही से डाल रहा था ये वायरल पडघा-अंबरनाथ के हायटेशन 100 केवी वायर से टकरा जाने के कारण जोरदार विस्फोट के बाद आग निकली जिसमें युवक बुरी तरह घायल हो गया और अंबरनाथ शहर की लाईट 41 मिनट तक बंद रही। बुवापाड़ा परिसर के कई टीवी, पंखे व बिजली के उपकरण जल गए हैं। आलोक सिंह पर महाराष्ट्र राज्य विद्युत कंपनी के पांडुरंग घाटके(55) ने भादवि कलम 290, 336, 337, 427, 139 विद्युत कायदा कलम 139 के अनुसार शनिवार को अंबरनाथ पुलिस स्टेशन में अपराध दर्ज कराया है। आलोक घायल होने एवं झुलस जाने के कारण एक निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। इसलिए पुलिस ने उसे गिरफ्तार नहीं किया है। ये घटना रविवार 19 अप्रैल शाम की है और अपराध 25 अप्रैल को दाखिल किया गया है। रविवार 19 अप्रैल को आलोक सिंह नेट का वायर डाल रहा था ये वायर पडघा-अंबरनाथ 100 केवी हाईटेंशन वायर से टच हो गया जिसके कारण जबरदस्त विस्फोट हो गया। आलोक भी बुरी तरह झुलस गया। ये कृति करने से जनता और अपनी जान को सिंह ने खतरे में डाला और अंबरनाथ परिसर की लाईट 41 मिनट तक चली गई जिसके कारण अंबरनाथ की जनता भी परेशान हुई है ऐसा अपराध दर्ज हुआ है। मामले की जांच पु.उप.नि. जाधव कर रहे हैं। पता चला है कि आरोपी आलोक सिंह युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बबलू सिंह का भतीजा है। ये भी पता चला है कि आलोक अल्पवयीन है। लॉकडाऊन होते हुए भी उससे ये कार्य कौन करा रहा था। पुलिस इसकी जांच कर रही है।