"उल्हास विकास" ठाणे जिले का पहला हिन्दी न्यूज एंड्रॉयड मोबाइल ऐप बना
Click on the Image to Download the App from Google Play Store

andriod app

अंबरनाथ-बदलापुर नपा पर प्रशासक नियुक्त

  • दै. उल्हास विकास की खबर सही साबित हुई
  • नगरविकास मंत्रालय का आदेश जारी
  • सदस्यों को कार्यकाल बढ़ाकर नहीं दिया

     अंबरनाथ। युसूफ शेख
    अंबरनाथ और बदलापुर नगरपरिषद पर प्रशासक की नियुक्ति कर दी गई है। प्रांत अधिकारी इन दोनों नपा के प्रशासक होंगे। ऐसा आदेश मंगलवार रात में नगरविकास विभाग की तरफ से जारी किया गया है। 
   
   विदित हो कि मंगलवार को ही दै. उल्हास विकास ने अंबरनाथ नपा पर प्रशासकीय राज के शीर्षक से खबर प्रकाशित की थी जोकि वह सही साबित हुई है। नगरविकास मंत्रालय महाराष्ट्र की तरफ से जारी पत्रक में कहा गया है कि 19.5.2020 को दोनों नपा के सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है उसी दिन से प्रांत अधिकारी प्रशासक नियुक्त होंगे। जबकि हमारी जानकारी के अनुसार 17.5.2020 को नगरसेवकों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। नगरविकास मंत्रालय की तरफ से शायद कुछ गलती यहां पर हो रही है। चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र शासन को पत्र देकर दोनों नपा में प्रशासक नियुक्त करने को कहा था उस पर अमल करते हुए प्रशासक को नियुक्त किया गया है। आदेश में भी कहा गया है कि नगराध्यक्ष, उपनगराध्यक्ष, सभी विषय समिति के सभापति को लेकर एक समिति बनाए जा और इस कोरोना संकट से निपटने के लिए उनसे राय मशवरा लेकर सोशल डिस्टेंस का ख्याल रखते हुए बैठकें ली जाए। प्रशासक की नियुक्ति के बाद उपनगराध्यक्ष अब्दुल शेख ने कहा है कि आपकी खबर सच साबित हुई है। हम लोग और सभी ये सोच रहे थे कि नपा सदस्यों का कार्यकाल 6 महिने बढ़ाया जाएगा क्योंकि कोरोना का कहर बढ़ सकता है। 6 महिने तक चुनाव नहीं हो सकते। सभी नगरसेवक लोगों की सेवा में थे और कार्य करते रहेंगे ऐसा उन्होंने कहा है।
Labels: ,
[blogger]

Author Name

Contact Form

Name

Email *

Message *

Powered by Blogger.